• Home
  • About Us
  • Advertise With Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
Thursday, January 15, 2026
अभिनन्दन मोर्चा
Advertisement
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Paper / E-Magazine
  • अन्य
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Paper / E-Magazine
  • अन्य
No Result
View All Result
अभिनन्दन मोर्चा
No Result
View All Result

लखनऊ से बकरीद गाइड: धर्म और अनुशासन का संतुलन, मौलानाओं ने की शांति की अपील

News-Desk by News-Desk
June 2, 2025
in लखनऊ
0
लखनऊ से बकरीद गाइड: धर्म और अनुशासन का संतुलन, मौलानाओं ने की शांति की अपील

लखनऊ में इस्लामिक सेंटर ऑफ इंडिया ने बकरीद के लिए एडवाइजरी जारी की है। ईद-उल-अजहा (बकरीद) में किन बातों का विशेष ध्यान रखना है, उसके लिए 12 पॉइंट्स की एडवाइजरी बनाई गई। देशभर में 7 जून को ईद-उल-अजहा मनाई जाएगी। इस्लामिक सेंटर के अध्यक्ष मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली ने कहा कि उन्हीं जानवरों की कुर्बानी दी जाए, जिन पर कानूनी बैन नहीं है।

7, 8 और 9 जून को होगी कुर्बानी

READ ALSO

*चंद्रचूड़ की काली छाया से मुक्ति के लिए सुप्रीम कोर्ट को पूजा स्थल अधिनियम को चुनौती देने वाली याचिकाओं को ख़ारिज कर देना चाहिए- शाहनवाज़ आलम

दो अलग अलग सड़क हादसों में माँ बेटा गंभीर रूप से घायल

ईदगाह के इमाम मौलाना फिरंगी महली ने कहा कि कुर्बानी करना कोई रस्म-ओ-रिवाज नहीं है बल्कि पैगंबर इब्राहिम और इस्माईल की सुन्नत है। कुर्बानी एक इबादत है, जो आर्थिक रूप से संपन्न हैं, वो कुर्बानी जरूर करें। इस वर्ष 7, 8 और 9 जून को कुर्बानी कर सकते हैं। कुर्बानी करते वक्त कानूनी प्रावधानों को ध्यान में रखा जाना चाहिए।

खुले में कुर्बानी न करें, सोशल मीडिया पर तस्वीरें न डालें

मौलाना ने कहा, उन्हीं जानवरों की कुर्बानी करें जिन पर कानूनी प्रतिबंध नहीं है। कुर्बानी के समय स्वच्छता सुनिश्चित की जानी चाहिए। सार्वजनिक स्थल पर कुर्बानी न करके पूर्व में निर्धारित स्थान, स्लॉटर हाउस या घर के अंदर की जाए। खुले में या सड़क किनारे भी कुर्बानी न दें। तस्वीरें या वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर नहीं किया जाना चाहिए।

अपशिष्ट को सड़कों पर न फेंकें

एडवाइजरी में कहा गया है कि कुर्बानी के बाद जानवर के अपशिष्ट को सड़कों या सार्वजनिक स्थानों पर नहीं फेंका जाना चाहिए। बल्कि नगर निगम के कूड़ेदान के अंदर रखा जाना चाहिए। मौलाना फिरंगी महली ने कहा है कि हमें कुर्बानी करते समय दूसरों की धार्मिक भावनाओं का सम्मान करना चाहिए। त्योहार का मतलब है अपनी खुशी के साथ दूसरे की सुविधा का ध्यान रखना।

सेना के लिए दुआ की अपील किया

मौलाना ने कहा कि कुर्बानी के जानवरों का खून नालियों में ना बहाया जाए। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इसे उचित नहीं माना गया है। खून को मिट्टी में दफन कर दें। एडवाइजरी में कहा गया है कि जानवरों के मांस को ठीक से पैक करके ही बांटें। खुले में मांस को कहीं नहीं ले जाना चाहिए। कुर्बानी के गोश्त का एक तिहाई हिस्सा गरीबों और जरूरतमंदों में बांटा जाना चाहिए। बकरीद की नमाज में सेना के जवान और देश की तरक्की के साथ फकस्तीन के लिए दुआ की जाए।

Tags: #BakridGuidelines#EidSecurity#EidUlAdha#LucknowPolice#NoOpenSacrifice#PeaceAppeal#PublicSafety

Related Posts

*चंद्रचूड़ की काली छाया से मुक्ति के लिए सुप्रीम कोर्ट को पूजा स्थल अधिनियम को चुनौती देने वाली याचिकाओं को ख़ारिज कर देना चाहिए- शाहनवाज़ आलम
लखनऊ

*चंद्रचूड़ की काली छाया से मुक्ति के लिए सुप्रीम कोर्ट को पूजा स्थल अधिनियम को चुनौती देने वाली याचिकाओं को ख़ारिज कर देना चाहिए- शाहनवाज़ आलम

October 2, 2025
दो अलग अलग सड़क हादसों में माँ बेटा गंभीर रूप से घायल
लखनऊ

दो अलग अलग सड़क हादसों में माँ बेटा गंभीर रूप से घायल

August 10, 2025
मोदी जी अवैध पीएम, राष्ट्रपति मांगें इस्तीफ़ा- शाहनवाज़ आलम
लखनऊ

मोदी जी अवैध पीएम, राष्ट्रपति मांगें इस्तीफ़ा- शाहनवाज़ आलम

August 10, 2025
सात सौ कांवड़ियों के जयघोष से गूंजा मलिहाबाद: भक्ति और उत्साह का अद्भुत संगम
लखनऊ

सात सौ कांवड़ियों के जयघोष से गूंजा मलिहाबाद: भक्ति और उत्साह का अद्भुत संगम

July 27, 2025
रेलवे ट्रैक पर ट्रेन से कटकर युवक ने की आत्महत्या
लखनऊ

रेलवे ट्रैक पर ट्रेन से कटकर युवक ने की आत्महत्या

July 22, 2025
मुंबई पुलिस-STF की बड़ी कार्रवाई: करोङो की क्रिप्टो ठगी का मास्टरमाइंड राजन सिंह गिरफ्तार
लखनऊ

मुंबई पुलिस-STF की बड़ी कार्रवाई: करोङो की क्रिप्टो ठगी का मास्टरमाइंड राजन सिंह गिरफ्तार

June 2, 2025
Next Post
मांगे पूरी न हुई तो डीएम कार्यालय का घेराव करेगा संगठन: शाहिद

मांगे पूरी न हुई तो डीएम कार्यालय का घेराव करेगा संगठन: शाहिद

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

वरिष्ठ पत्रकार उग्रसेन का सड़क हादसे में हुआ निधन पत्रकारों में शोक की लहर

वरिष्ठ पत्रकार उग्रसेन का सड़क हादसे में हुआ निधन पत्रकारों में शोक की लहर

March 5, 2025
भारत-चीन सैन्य-स्तरीय वार्ता 16 घंटे तक चली, तीन क्षेत्रों से सेना की वापसी पर चर्चा

भारत-चीन सैन्य-स्तरीय वार्ता 16 घंटे तक चली, तीन क्षेत्रों से सेना की वापसी पर चर्चा

July 22, 2023

आइएएस अश्विनी कुमार पांडेय के कार्यो की ग्रामीण कर रहे हैं तारीफ

July 22, 2023
सफलता की गाथा

सफलता की गाथा

February 25, 2025
अखिलेश ने गुलाम अली से मुलाकात की, कहते हैं कि कला और कलाकारों को राजनीति से नहीं जोड़ा जाना चाहिए

अखिलेश ने गुलाम अली से मुलाकात की, कहते हैं कि कला और कलाकारों को राजनीति से नहीं जोड़ा जाना चाहिए

July 22, 2023

EDITOR'S PICK

सूडा से निकाले गये कर्मियों ने मुख्यमंत्री से लगायी गुहार

सूडा से निकाले गये कर्मियों ने मुख्यमंत्री से लगायी गुहार

July 22, 2023
डेनिएल्स बन रहीं हैं, ट्रंप के लिए समस्या

डेनिएल्स बन रहीं हैं, ट्रंप के लिए समस्या

July 22, 2023
किआरा आडवाणी ने ब्लैक ड्रेस में ग्लैमरस फोटोशूट करवाया, जैसे ही उन्होंने कैमरा देखा एक खूबसूरत अभिव्यक्ति दी … देखें वीडियो

किआरा आडवाणी ने ब्लैक ड्रेस में ग्लैमरस फोटोशूट करवाया, जैसे ही उन्होंने कैमरा देखा एक खूबसूरत अभिव्यक्ति दी … देखें वीडियो

July 22, 2023
कांवड़ सेवा शिविर के मुख्य अतिथि के रुप मे पहुचे ऊर्जा राज्यमंत्री सोमेंद्र तोमर                              

कांवड़ सेवा शिविर के मुख्य अतिथि के रुप मे पहुचे ऊर्जा राज्यमंत्री सोमेंद्र तोमर                            

July 22, 2023

About Us

हमारे बारे में - अभिनन्दन मोर्चा
अभिनंदन मोर्चा एक विश्वसनीय और निष्पक्ष समाचार प्लेटफॉर्म है, जो आपको ताज़ा खबरें, विश्लेषण और समसामयिक घटनाओं की सटीक जानकारी प्रदान करता है। हम सत्य, पारदर्शिता और निष्पक्ष पत्रकारिता के सिद्धांतों पर कार्य करते हैं। हमारा उद्देश्य समाज को जागरूक बनाना और निष्पक्ष समाचारों के माध्यम से सशक्त बनाना है।

सत्य की खोज, निष्पक्षता की पहचान!
abhinandanmorcha@gmail.com

Follow us

Categories

  • E-Paper / E-Magazine
  • अजमेर
  • अन्य
  • अमृतसर:
  • उज्जैन
  • उत्तर प्रदेश
  • कानपुर
  • कोरबा
  • गोरखपुर
  • देश
  • धाता
  • नयी दिल्ली
  • फतेहपुर
  • बांदा
  • मिर्जापुर
  • रामपुर
  • लखनऊ
  • विदेश
  • विभागीय
  • विशेष
  • सीतापुर
  • हमीरपुर
  • हरदोई

Our Visitors

178531
Total Visitors
662
Visitors Today

Recent Posts

  • पैंतालीस लाख का गांजा बरामद, एक गिरफ्तार January 14, 2026
  • जिला एथलेटिक्स संघ का कैलेंडर घोषित January 14, 2026
  • ठंड से ठिठुरते गरीबों को मिली गर्माहट January 14, 2026
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Paper / E-Magazine
  • अन्य

©Copyright 2025, All Rights Reserved For Abhinandan Morcha by RA.Tech (7985291626)