• Home
  • About Us
  • Advertise With Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
Wednesday, October 14, 2026
अभिनन्दन मोर्चा
Advertisement
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Paper / E-Magazine
  • अन्य
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Paper / E-Magazine
  • अन्य
No Result
View All Result
अभिनन्दन मोर्चा
No Result
View All Result

सरकंडी में आवास घोटाले का बड़ा खुलासा, 14 सदस्यीय टीम ने की जांच

News-Desk by News-Desk
September 11, 2025
in फतेहपुर
0
सरकंडी में आवास घोटाले का बड़ा खुलासा, 14 सदस्यीय टीम ने की जांच

READ ALSO

फतेहपुर में खाद्य विभाग का छापा, विमल नाम की पैकिंग में तैयार हो रही थी सुपारी; 70 किलो माल जब्त

फतेहपुर में कंप्यूटर ऑपरेटरों ने उठाई आवाज, मानदेय बढ़ाने और एचआर पॉलिसी लागू करने की मांग

फतेहपुर।     प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना और मुख्यमंत्री आवास योजना में फतेहपुर जिले की सरकंडी ग्राम पंचायत में बड़े पैमाने पर घोटाले का मामला सामने आया है। बुधवार को शासन स्तर से भेजी गई 14 सदस्यीय टीम ने दोबारा मौके पर पहुंचकर जांच की। टीम में 12 विकासखंड अधिकारी और लखनऊ से आए 2 जॉइंट कमिश्नर शामिल रहे। जांच में भारी अनियमितताएं उजागर हुईं, जिससे प्रशासनिक गलियारों में हड़कंप मच गया है।
मनरेगा से करोड़ों की गड़बड़ी
टीम की जांच में पाया गया कि आवासों के निर्माण में 90ः मनरेगा का पैसा लाभार्थियों के खातों में न जाकर अन्य खातों में ट्रांसफर किया गया। लगभग 250 फर्जी आईडी बनाकर करोड़ों रुपये निकाले गए और बाद में अधिकारियों-कर्मचारियों की मिलीभगत से इन आईडी को डिलीट कर दिया गया।
ग्रामीणों ने लगाए गंभीर आरोप
लक्ष्मणपुर, सैबसी, ख़भरा, सुकरुआ का डेरा और बल्ला का डेरा समेत कई मजरे के लाभार्थियों ने जांच टीम के सामने खुलकर बताया कि उनसे 20 से 25 हजार रुपये तक की वसूली की गई। वहीं, कई लाभार्थियों का नाम तो सूची में दर्ज है लेकिन जमीन पर उनका कोई नामोनिशान ही नहीं मिला। ग्रामीणों का कहना है कि यह घोटाला करोड़ों का है और इसमें बड़े अधिकारियों व प्रधान की सीधी मिलीभगत रही है।
पुराने मुकदमों पर उठे सवाल
बता दें कि इस प्रकरण में पहले भी असोथर विकासखंड अधिकारी की शिकायत पर 10 कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था, लेकिन प्रधान और ब्लॉक स्तर के बड़े अधिकारियों पर कार्रवाई नहीं की गई थी। ग्रामीणों का आरोप है कि जांच निष्पक्ष तरीके से कर दोषियों पर कठोर कार्रवाई होनी चाहिए।
650 में से 550 आवासों की जांच पूरी
अब तक की जांच में 650 में से 550 आवासों का सत्यापन हो चुका है। सूत्रों के अनुसार करीब 400 आवासों की जांच अभी शेष है। अधिकारियों का मानना है कि अगर आगे की जांच गहराई से हुई तो घोटाले की रकम इकाई से बढ़कर दहाई तक पहुंच सकती है।
उच्चाधिकारियों पर गिर सकती है गाज
जांच टीम में ग्राम विकास ज्वाइंट डायरेक्टर संजय कुमार पांडेय और बीएन श्रीवास्तव भी शामिल रहे। सूत्रों का कहना है कि दो दिन के भीतर किसी बड़े अधिकारी या कर्मचारी पर गाज गिर सकती है। दरअसल, आवासों के लापता होने और फर्जी लाभार्थियों के नाम सामने आने से यह साफ हो गया है कि इस पूरे खेल में कई बड़े अधिकारी भी जांच की आंच में फंस सकते हैं।
ब्लॉक मुख्यालय में बढ़ी हलचल
करीब 22 दिन बाद मलवा के एएनआरपी सिद्धार्थ द्विवेदी ने चार्ज संभाला है। उनके आने के बाद ब्लॉक मुख्यालय में चहलकदमी तेज हो गई है। अधिकारियों और कर्मचारियों में जांच को लेकर खौफ साफ नजर आ रहा है। ग्रामीणों ने शासन-प्रशासन से मांग की है कि दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा न जाए और घोटाले की निष्पक्ष जांच कराकर करोड़ों की सरकारी राशि की वसूली की जाए।
Tags: #CorruptionExposure#Investigation#SarkandiScam

Related Posts

फतेहपुर में खाद्य विभाग का छापा, विमल नाम की पैकिंग में तैयार हो रही थी सुपारी; 70 किलो माल जब्त
फतेहपुर

फतेहपुर में खाद्य विभाग का छापा, विमल नाम की पैकिंग में तैयार हो रही थी सुपारी; 70 किलो माल जब्त

October 1, 2026
फतेहपुर में कंप्यूटर ऑपरेटरों ने उठाई आवाज, मानदेय बढ़ाने और एचआर पॉलिसी लागू करने की मांग
फतेहपुर

फतेहपुर में कंप्यूटर ऑपरेटरों ने उठाई आवाज, मानदेय बढ़ाने और एचआर पॉलिसी लागू करने की मांग

October 1, 2026
फतेहपुर में हिंदू महासभा ने बनाई संगठन विस्तार की रणनीति, नवरात्र से शुरू होगा सदस्यता अभियान
फतेहपुर

फतेहपुर में हिंदू महासभा ने बनाई संगठन विस्तार की रणनीति, नवरात्र से शुरू होगा सदस्यता अभियान

October 1, 2026
फतेहपुर में छात्रों को साइबर अपराध से बचाव के बताए तरीके, पॉक्सो कानून की भी दी जानकारी
फतेहपुर

फतेहपुर में छात्रों को साइबर अपराध से बचाव के बताए तरीके, पॉक्सो कानून की भी दी जानकारी

October 1, 2026
सरिता भारती को अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी बनने पर शुभकामनाएं, जिम्मेदारी बेहतर ढंग से निभाने की उम्मीद
फतेहपुर

सरिता भारती को अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी बनने पर शुभकामनाएं, जिम्मेदारी बेहतर ढंग से निभाने की उम्मीद

October 1, 2026
फतेहपुर में बुजुर्गों के बीच पहुंचीं डीएम, फल और कपड़े बांटकर जाना वृद्धजनों का हाल
फतेहपुर

फतेहपुर में बुजुर्गों के बीच पहुंचीं डीएम, फल और कपड़े बांटकर जाना वृद्धजनों का हाल

October 1, 2026
Next Post
सरदार सेना के कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन, डीएम व एसपी से हुई वार्ता

सरदार सेना के कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन, डीएम व एसपी से हुई वार्ता

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

वरिष्ठ पत्रकार उग्रसेन का सड़क हादसे में हुआ निधन पत्रकारों में शोक की लहर

वरिष्ठ पत्रकार उग्रसेन का सड़क हादसे में हुआ निधन पत्रकारों में शोक की लहर

March 5, 2025
भारत-चीन सैन्य-स्तरीय वार्ता 16 घंटे तक चली, तीन क्षेत्रों से सेना की वापसी पर चर्चा

भारत-चीन सैन्य-स्तरीय वार्ता 16 घंटे तक चली, तीन क्षेत्रों से सेना की वापसी पर चर्चा

July 22, 2023

आइएएस अश्विनी कुमार पांडेय के कार्यो की ग्रामीण कर रहे हैं तारीफ

July 22, 2023
अखिलेश ने गुलाम अली से मुलाकात की, कहते हैं कि कला और कलाकारों को राजनीति से नहीं जोड़ा जाना चाहिए

अखिलेश ने गुलाम अली से मुलाकात की, कहते हैं कि कला और कलाकारों को राजनीति से नहीं जोड़ा जाना चाहिए

July 22, 2023
किआरा आडवाणी ने ब्लैक ड्रेस में ग्लैमरस फोटोशूट करवाया, जैसे ही उन्होंने कैमरा देखा एक खूबसूरत अभिव्यक्ति दी … देखें वीडियो

किआरा आडवाणी ने ब्लैक ड्रेस में ग्लैमरस फोटोशूट करवाया, जैसे ही उन्होंने कैमरा देखा एक खूबसूरत अभिव्यक्ति दी … देखें वीडियो

July 22, 2023

EDITOR'S PICK

बंगाल के शहर में 3 दिनों में 200 से अधिक कुत्तों को मृत पाया गया

बंगाल के शहर में 3 दिनों में 200 से अधिक कुत्तों को मृत पाया गया

July 22, 2023
टैक्स चोरी के खिलाफ वाणिज्य कर का अभियान, वसूले 39.88 लाख

टैक्स चोरी के खिलाफ वाणिज्य कर का अभियान, वसूले 39.88 लाख

July 22, 2023
आज नहीं दिखा चांद पहला रोज़ा 24 मार्च से

आज नहीं दिखा चांद पहला रोज़ा 24 मार्च से

July 22, 2023
एक प्रकार का अंतिम: लखनऊ जीपीओ के सामने टाइपिस्ट कृष्ण कुमार के जीवन का एक दिन

एक प्रकार का अंतिम: लखनऊ जीपीओ के सामने टाइपिस्ट कृष्ण कुमार के जीवन का एक दिन

July 22, 2023

About Us

हमारे बारे में - अभिनन्दन मोर्चा
अभिनंदन मोर्चा एक विश्वसनीय और निष्पक्ष समाचार प्लेटफॉर्म है, जो आपको ताज़ा खबरें, विश्लेषण और समसामयिक घटनाओं की सटीक जानकारी प्रदान करता है। हम सत्य, पारदर्शिता और निष्पक्ष पत्रकारिता के सिद्धांतों पर कार्य करते हैं। हमारा उद्देश्य समाज को जागरूक बनाना और निष्पक्ष समाचारों के माध्यम से सशक्त बनाना है।

सत्य की खोज, निष्पक्षता की पहचान!
abhinandanmorcha@gmail.com

Follow us

Categories

  • E-Paper / E-Magazine
  • international
  • अजमेर
  • अन्य
  • अमृतसर:
  • उज्जैन
  • उत्तर प्रदेश
  • कानपुर
  • कोरबा
  • गुजरात
  • गोरखपुर
  • छत्तीसगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • जहानाबाद
  • जौनपुर
  • झारखंड
  • देश
  • धाता
  • नई दिल्ली
  • नयी दिल्ली
  • नोएडा
  • प्रयागराज
  • फतेहपुर
  • बांग्लादेश
  • बांदा
  • बिजनौर
  • बिंदकी
  • मिर्जापुर
  • मुंबई
  • मुंब्रा
  • रामपुर
  • रायबरेली
  • लखनऊ
  • लखीमपुर खीरी
  • लहरपुर
  • वाराणसी
  • विदेश
  • विभागीय
  • विशेष
  • शाहबाद
  • सीतापुर
  • हथगाम
  • हमीरपुर
  • हरदोई
  • हरारे

Our Visitors

533512
Total Visitors
2635
Visitors Today

Recent Posts

  • बाढ़ और जलभराव से जूझ रहे परिवारों को H.K. राहत फाउंडेशन ने पहुंचाई मदद October 11, 2026
  • फैजुल्लागंज में जरूरतमंदों तक पहुंची मदद, H.K. राहत फाउंडेशन ने निभाई सामाजिक जिम्मेदारी October 10, 2026
  • फतेहपुर में खाद्य विभाग का छापा, विमल नाम की पैकिंग में तैयार हो रही थी सुपारी; 70 किलो माल जब्त October 1, 2026
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Paper / E-Magazine
  • अन्य

©Copyright 2025, All Rights Reserved For Abhinandan Morcha by RA.Tech (7985291626)