• Home
  • About Us
  • Advertise With Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
Thursday, September 24, 2026
अभिनन्दन मोर्चा
Advertisement
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Paper / E-Magazine
  • अन्य
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Paper / E-Magazine
  • अन्य
No Result
View All Result
अभिनन्दन मोर्चा
No Result
View All Result

या हुसैन की सदाओं के बीच बहाया लहू

News-Desk by News-Desk
June 23, 2026
in फतेहपुर
0
या हुसैन की सदाओं के बीच बहाया लहू

– छूरी का मातम देखने के लिए उमड़ा सैलाब
– अकीदत के बीच तीन पलंगों का दो स्थानों पर हुआ मिलाप
– पीलू तले चौराहा पर पलंग का मिलाप, मुस्लिम इंटर कालेज के पास मातम करते शिया समुदाय के लोग।
फतेहपुर। मोहर्रम की सात तारीख पर या हुसैन-या हुसैन, लब्बैक-लब्बैक या हुसैन की सदाएं गूंज उठी। शिया समुदाय के लोगों ने नौहा ख्वानी के बीच पलंग के आगे पहले हाथ से मातम किया फिर जंजीर से मातम व कमा लगाकर अपना लहू बहाया। जिसे देखकर लोगों ने अपनी उंगलियां दातों तले दबा लीं। उधर तीन पलंगों का पहला मिलाप दोपहर दो बजे पीलू तले चौराहे पर व दूसरा मिलाप सैय्यदवाड़ा कूंड तालाब पर देर रात हुआ। पलंग का मिलाप देखने के लिए जनसैलाब उमड़ पड़ा। इन दिनों शहर की ताजियादारी उरूज पर है।
सात मोहर्रम पर शहर के सैय्यदवाड़ा, अमरजई से पलंग का जुलूस उठा। पलंग की बिनाई का काम भोर चार बजे ही शुरू हो गया था। तीनों पलंग पर श्रद्धालुओं की भीड़ भोर से ही उमड़ने लगी थी। लोगों ने पलंगों पर फूल व प्रसाद चढ़ाकर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। सैय्यदवाड़ा मोहल्ले से उठने वाले पलंग के जुलूस में शिया समुदाय की ओर से नौहा ख्वानी के बीच बच्चे बूढ़े व नौजवानों ने जंजीर कमा का मातम किया। जंजीर व कमा का मातम करने वाले लहूलुहान हो गये। खून की बहती धार देख लोगों ने दांतों तले उंगली दबा ली तत्पश्चात दो पलंगों का जूलूस महाजरी मुहल्ले की गलियों से होता हुआ पीलू तले तिराहे पर पहुंचा। जहां अमरजई मुहल्ले के पलंग से मिलाप हुआ। तीनों पलंगों का जुलूस एक साथ होकर निर्धारित रास्तों से मुस्लिम इंटर कालेज के समीप पहुंचा। जहां रात में पुनः मिलाप के साथ जुलूस समाप्त हो गया। पलंगों के आगे दर्जन भर से ज्यादा अलम साथ-साथ चल रहे थे। ताजिया व अलम इंतेजामिया कमेटी के अध्यक्ष चौधरी मोईन राइन व महासचिव वारिस उद्दीन के अलावा कमेटी के अन्य लोग लगे रहे। दिन भर चले पलंग जुलूस के दौरान अकीदतमंदों की उमड़ी भीड़ में महिला और बच्चे लाला बाजार में सजी घरेलू समान की दुकानों एवं खिलौना आदि की दुकानों से जहां खरीददारी की। यह खरीददारी का सिलसिला भी सारा दिन चलता रहा। वहीं दूर-दराज से पलंग जुलूस देखने आये लोगों ने लाला बाजार में लगी सब्जी और लुचूई एवं कवाब-समोसे की दुकानों से यह खाद्य सामग्री खरीदकर आनन्द लेते रहे। ंसुबह से लेकर देर शाम तक पलंग जुलूस के साथ सुरक्षा व्यवस्था के तहत जहां पुलिस बल तैनात रहा वहीं प्रशासनिक अधिकारी भी बीच-बीच में जायजा लेते रहे। उधर शिया समुदाय में मजलिसों व नौहा ख्वानी का सिलसिला जारी रहा।

आज फाटक से बाहर आएगा सुप्रसिद्ध ताजिया
फतेहपुर। जिले में हिंदू-मुस्लिम की आस्था का प्रतीक एवं सुप्रसिद्ध चांदू मियां का ताजिया कल (आज) इमामबाड़े के फाटक से बाहर आएगा। शाम लगभग सात बजे आयोजक ताजिये को निकालकर बाहर तखत पर जियारत के लिए रखेंगे। जहां बड़ी संख्या में अकीदतमंद पहुंचकर ताजिये की जियारत करके चढ़ावा चढ़ाने का काम करेंगे। बताते चलें कि मोहर्रम की पहली तारीख से ही चांदू मियां के ताजिये का इमामबाड़ा प्रतिदिन शाम को जियारत के लिए खोला जाता है और बड़ी संख्या में अकीदतमंद पहुंचकर लगातार चढ़ावा चढ़ाने का काम कर रहे हैं। यह ताजिया नौ मोहर्रम की रात बारह बजे के बाद इमामबाड़े से उठाया जाएगा तत्पश्चात अपने कदीमी रास्तों से भ्रमण करता हुआ ताजिया पुनः इमामबाड़े पहुंचेगा। फिर दस मोहर्रम की शाम ताजिया उठकर पूरी रात भ्रमण करेगा और ग्यारह मोहर्रम की सुबह ताजिये को सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा।

READ ALSO

फतेहपुर में कायस्थ महासभा ने डॉ. अनुराग श्रीवास्तव को सौंपी जिलाध्यक्ष की कमान

खागा तहसील के पेशकार पर सपा नेता ने लगाए गंभीर आरोप, डीएम से तबादले की मांग

Related Posts

फतेहपुर में कायस्थ महासभा ने डॉ. अनुराग श्रीवास्तव को सौंपी जिलाध्यक्ष की कमान
फतेहपुर

फतेहपुर में कायस्थ महासभा ने डॉ. अनुराग श्रीवास्तव को सौंपी जिलाध्यक्ष की कमान

September 22, 2026
खागा तहसील के पेशकार पर सपा नेता ने लगाए गंभीर आरोप, डीएम से तबादले की मांग
फतेहपुर

खागा तहसील के पेशकार पर सपा नेता ने लगाए गंभीर आरोप, डीएम से तबादले की मांग

September 22, 2026
फतेहपुर में जाम और यातायात व्यवस्था को लेकर व्यापार मंडल ने उठाई आवाज, प्रशासन को सौंपा ज्ञापन
फतेहपुर

फतेहपुर में जाम और यातायात व्यवस्था को लेकर व्यापार मंडल ने उठाई आवाज, प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

September 22, 2026
फतेहपुर में छात्राओं ने निबंध लेखन में दिखाया हुनर, दिव्यांशी सिंह ने मारी बाजी
फतेहपुर

फतेहपुर में छात्राओं ने निबंध लेखन में दिखाया हुनर, दिव्यांशी सिंह ने मारी बाजी

September 22, 2026
फतेहपुर में भगवान बलराम की शोभायात्रा में उमड़ा किसानों का हुजूम, कलेक्ट्रेट में रखीं कई मांगें
फतेहपुर

फतेहपुर में भगवान बलराम की शोभायात्रा में उमड़ा किसानों का हुजूम, कलेक्ट्रेट में रखीं कई मांगें

September 22, 2026
फतेहपुर में पराली जलाने पर सख्ती, किसान के साथ लेखपाल पर भी होगी कार्रवाई
फतेहपुर

फतेहपुर में पराली जलाने पर सख्ती, किसान के साथ लेखपाल पर भी होगी कार्रवाई

September 22, 2026
Next Post
 *विकासपरक, लाभार्थीपरक, जनकल्याणकारी योजनाओं के प्राप्त आवेदनों का ससमय निस्तारण कराए।*

 *विकासपरक, लाभार्थीपरक, जनकल्याणकारी योजनाओं के प्राप्त आवेदनों का ससमय निस्तारण कराए।*

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

वरिष्ठ पत्रकार उग्रसेन का सड़क हादसे में हुआ निधन पत्रकारों में शोक की लहर

वरिष्ठ पत्रकार उग्रसेन का सड़क हादसे में हुआ निधन पत्रकारों में शोक की लहर

March 5, 2025
भारत-चीन सैन्य-स्तरीय वार्ता 16 घंटे तक चली, तीन क्षेत्रों से सेना की वापसी पर चर्चा

भारत-चीन सैन्य-स्तरीय वार्ता 16 घंटे तक चली, तीन क्षेत्रों से सेना की वापसी पर चर्चा

July 22, 2023

आइएएस अश्विनी कुमार पांडेय के कार्यो की ग्रामीण कर रहे हैं तारीफ

July 22, 2023
अखिलेश ने गुलाम अली से मुलाकात की, कहते हैं कि कला और कलाकारों को राजनीति से नहीं जोड़ा जाना चाहिए

अखिलेश ने गुलाम अली से मुलाकात की, कहते हैं कि कला और कलाकारों को राजनीति से नहीं जोड़ा जाना चाहिए

July 22, 2023
किआरा आडवाणी ने ब्लैक ड्रेस में ग्लैमरस फोटोशूट करवाया, जैसे ही उन्होंने कैमरा देखा एक खूबसूरत अभिव्यक्ति दी … देखें वीडियो

किआरा आडवाणी ने ब्लैक ड्रेस में ग्लैमरस फोटोशूट करवाया, जैसे ही उन्होंने कैमरा देखा एक खूबसूरत अभिव्यक्ति दी … देखें वीडियो

July 22, 2023

EDITOR'S PICK

साइबर अपराधों पर…साइबर सेल की नजर

साइबर अपराधों पर…साइबर सेल की नजर

July 22, 2023
टैक्स चोरी के खिलाफ वाणिज्य कर का अभियान, वसूले 39.88 लाख

टैक्स चोरी के खिलाफ वाणिज्य कर का अभियान, वसूले 39.88 लाख

July 22, 2023
फर्जी ‘पीएमओ ऑफिसर‘ आखिरकार पहुंच गया जेल

फर्जी ‘पीएमओ ऑफिसर‘ आखिरकार पहुंच गया जेल

July 22, 2023
मंडियों की आय बढ़ाने के लिए निदेशक ने निकाला नया फार्मुला…..ऐसे बढ़ेगी आय

मंडियों की आय बढ़ाने के लिए निदेशक ने निकाला नया फार्मुला…..ऐसे बढ़ेगी आय

July 22, 2023

About Us

हमारे बारे में - अभिनन्दन मोर्चा
अभिनंदन मोर्चा एक विश्वसनीय और निष्पक्ष समाचार प्लेटफॉर्म है, जो आपको ताज़ा खबरें, विश्लेषण और समसामयिक घटनाओं की सटीक जानकारी प्रदान करता है। हम सत्य, पारदर्शिता और निष्पक्ष पत्रकारिता के सिद्धांतों पर कार्य करते हैं। हमारा उद्देश्य समाज को जागरूक बनाना और निष्पक्ष समाचारों के माध्यम से सशक्त बनाना है।

सत्य की खोज, निष्पक्षता की पहचान!
abhinandanmorcha@gmail.com

Follow us

Categories

  • E-Paper / E-Magazine
  • international
  • अजमेर
  • अन्य
  • अमृतसर:
  • उज्जैन
  • उत्तर प्रदेश
  • कानपुर
  • कोरबा
  • गुजरात
  • गोरखपुर
  • छत्तीसगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • जहानाबाद
  • जौनपुर
  • झारखंड
  • देश
  • धाता
  • नई दिल्ली
  • नयी दिल्ली
  • नोएडा
  • प्रयागराज
  • फतेहपुर
  • बांग्लादेश
  • बांदा
  • बिजनौर
  • बिंदकी
  • मिर्जापुर
  • मुंबई
  • मुंब्रा
  • रामपुर
  • रायबरेली
  • लखनऊ
  • लखीमपुर खीरी
  • लहरपुर
  • वाराणसी
  • विदेश
  • विभागीय
  • विशेष
  • शाहबाद
  • सीतापुर
  • हथगाम
  • हमीरपुर
  • हरदोई
  • हरारे

Our Visitors

497302
Total Visitors
613
Visitors Today

Recent Posts

  • फतेहपुर में कायस्थ महासभा ने डॉ. अनुराग श्रीवास्तव को सौंपी जिलाध्यक्ष की कमान September 22, 2026
  • खागा तहसील के पेशकार पर सपा नेता ने लगाए गंभीर आरोप, डीएम से तबादले की मांग September 22, 2026
  • फतेहपुर में जाम और यातायात व्यवस्था को लेकर व्यापार मंडल ने उठाई आवाज, प्रशासन को सौंपा ज्ञापन September 22, 2026
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Paper / E-Magazine
  • अन्य

©Copyright 2025, All Rights Reserved For Abhinandan Morcha by RA.Tech (7985291626)