फतेहपुर। अपना दल (एस) की बैठक रोहित पटेल की अध्यक्षता में संपन्न हुई। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में प्रभारी डॉक्टर के के सिंह मौजूद रहे। बैठक में जिला अध्यक्ष शैलेंद्र पटेल ने कई महत्वपूर्ण विषयों पर दिशा निर्देश दिए। इस अवसर पर डॉक्टर सोनेलाल पटेल की जन्म जयंती जो लखनऊ में मनाया जाना है उसमें फतेहपुर से ज्यादा से ज्यादा लोगों को जाने की रणनीति बनाई गई। वही प्रत्येक विधानसभा में मजबूती से पार्टी को आगे बढ़ाने के निर्देश दिए गए। इस दौरान मुख्य अतिथि डॉक्टर केके सिंह ने बूथ, सेक्टर के पदाधिकारियों को दिशा निर्देश दिए कि वह 2027 की तैयारी में जुट जाए। वहीं जिला अध्यक्ष शैलेंद्र पटेल ने कहा की 2027 में राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल के हाथों को मजबूत करने के लिए गांव गाँव जाकर अपना दल यस की नीतियों का प्रचार प्रसार करना है। इस अवसर पर बृजेश पाल, आशीष पटेल, सूरजपाल, सर्वेश कुमार, कांति कुशवाहा जिला अध्यक्ष महिला मंच, विनोद कुशवाहा, राकेश पाल, रमेश चंद्र पटेल, बृजेश कुमार सिंह, उस्मान सहित तमाम लोग मौजूद रहे।















