• Home
  • About Us
  • Advertise With Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
Tuesday, September 29, 2026
अभिनन्दन मोर्चा
Advertisement
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Paper / E-Magazine
  • अन्य
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Paper / E-Magazine
  • अन्य
No Result
View All Result
अभिनन्दन मोर्चा
No Result
View All Result

वरिष्ठ अधिवक्ता की निर्मम हत्या के विरोध में साथी वकीलों ने दिया धरना

News-Desk by News-Desk
January 22, 2026
in फतेहपुर
0
वरिष्ठ अधिवक्ता की निर्मम हत्या के विरोध में साथी वकीलों ने दिया धरना

READ ALSO

फतेहपुर में कायस्थ महासभा ने डॉ. अनुराग श्रीवास्तव को सौंपी जिलाध्यक्ष की कमान

खागा तहसील के पेशकार पर सपा नेता ने लगाए गंभीर आरोप, डीएम से तबादले की मांग

– अधिवक्तओ ने एसपी का तबादला, सीओ व कोतवाल का मांगा निलंबन
– हत्या में शामिल अभियुक्तों की वकील नहीं करेंगे पैरवी
– कप्तान ने संभाली जयराज के हत्या के खुलासे की खुद कमान
– पटेलनगर चौराहे पर धरने में बैठे अधिवक्ताओं से वार्ता करते डीएम व एसपी।
फतेहपुर। एक हफ्ते में पहले असोथर, थरियांव, गाजीपुर एवं मलवां में अलग-अलग घटनाओं में हुई पांच हत्याओं से आशंकित हुई पुलिस के साथ लोगों की दहशत अभी कम नहीं हुई थी कि पुलिस अधीक्षक आवास से सटे जमींदार जयराज मानसिंह की हाई प्रोफाइल हत्या ने खाकी में 440 वोल्ट का करंट दौड़ा दिया। रसूखदार की हुई हत्या ने जहां सबको सन्न किया वहीं पुलिस अधीक्षक सहित आला अफसर घटनास्थल तक रातों-रात दौड़े चले आए। हत्या का राजफाश करने के लिए पुलिस की टीमें लगी हुईं हैं। खुलासा भी हो जाएगा लेकिन जयराज मानसिंह की हुई निर्मम हत्या ने एक सवाल जरूर खड़ा किया है कि क्या भू-माफियाओं के हौसले इतने बढ़ गए हैं कि जमीन नहीं तो जान का सौदा करना ही पड़ेगा। स्वभाव के अनुकूल जयराज मानसिंह को अपनी जमीनों की कीमतों को बढ़ाने का महवरा मालूम था। एक नंबर के पैसे की डिमांड जमीन कारोबारियों को बेचैन करती थी। हाल ही में पुलिस अधीक्षक आवास से सटे हुए आलीशान बंगले एवं बड़े बाग की बिक्री की चर्चा जोरों पर थी। कई लोगों की निगाहें इन वेशकीमती जमीनों पर थीं। खबर तो यह भी है कि कई सफेदपोश भी जयराज की जमीन व बंगले का सौदा करना चाह रहे थे। मानसिंह परिवार का जमीनों के मामले में जिले में अपना रुतबा और रसूख रहा है। शहर में जिस ओर नजर जाती है उस ओर उनके परिवार की जमीनें ही नजर आती हैं। जयराज मानसिंह व्यवसाय के चतुर खिलाड़ी थे। जमीनों के भाव ऊपर ले जाने का उन्हें फंद मालूम था। एक-एक जमीन का सौदा उनका सालों चलता था। बुलेट चौराहे की जिस जमीन को करोड़ों में बेचा गया उसके सौदे की शुरुआत भी लाखों से की गई थी और दाम बढ़ते-बढ़ते करोड़ों तक पहुंच गए। सौदा बड़े पूंजीपति से ही नंबर एक की पूंजी के लेने की जिद के चलते हो सका। एक बार फिर बड़े बाग एवं एसपी बांग्ला के बगल के उस आशियाने की बिक्री की हवा तेज थी। जिसको खरीदने के लिए कई खादीधारी एवं जमीन कारोबारी व्याकुल थे। खरीदार अपने-अपने संपर्कों से जयराज मानसिंह तक पहुंचने की जुगत-जुगाड़ में रहे। जयराज के कारखास रहे अंकित मिश्र जमीनी सौदों को जमीन कारोबारियों से करवाने के लिए प्रयासरत था। खबर है कि एक के बाद एक कई लोगों से बड़ी बाग का सौदा हुआ और टूटा। बड़ी बाग को लेने के इच्छुक हर कारोबारी की इस जमीन पर निगाह लगी थी लेकिन सौदा मुकाम नहीं पा रहा था। बाग की बिक्री को लेकर जिस अंकित मिश्र को पुलिस ने उठाया है उसे जयराज ने कुछ नजराना भी दे रखा था। खरीदार कई लगे थे। कई सफेदपोशों की भी निगाह बेशकीमती जमीनों पर लगी थी लेकिन इस बीच जमीन को लेकर क्या खेल बिगड़ा कि रसूखदार को कीमत अपनी जान देकर चुकानी पड़ी। आज नहीं तो कल, कल नहीं तो बाद में पुलिस इस हाई प्रोफाइल हत्या की गुत्थी को सुलझाने में सफलता पा लेगी लेकिन घटना का सही खुलासा कई बड़े जमीन कारोबारियों के चेहरों से नकाब हटाने का काम करेगा लेकिन एक बात तय है कि जिस तरह से जिले में जान के दुश्मनों ने एक सप्ताह में ही एक के बाद एक घटनाओं को अंजाम दिया है उससे ऐसा लग रहा है कि जैसे हत्यारों ने पुलिस को खुली चुनौती दे रखी है और दोआबा की इस धरती को अपराधियों ने लाल करने का ठेका ले रखा हो। जयराज पेशे से अधिवक्ता भी थे जिससे साथियों में आक्रोश व्याप्त हो गया है। प्रशासन व पुलिस के खिलाफ नारेबाजी व प्रदर्शन शुरू हो गया है। घटना के खुलासे को लेकर पुलिस अधीक्षक अनूप सिंह ने स्वयं कमान संभाल रखी है। अब देखना यह है कि खेल के अंदर और फंद के बाहर रहने वाले कितने चेहरे नजर आएंगे। हत्या के विरोध में धरनास्थल पर बार अध्यक्ष गया प्रसाद दुबे, महामंत्री जितेंद्र सिंह गौतम, पूर्व बार अध्यक्ष बाबू सिंह यादव, देवेंद्र गौतम, पूर्व मंत्री बुद्धि प्रकाश सिंह सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे। धरना स्थल पर डीएम रविंद्र सिंह व एसपी अनूप सिंह ने पहुंचकर अधिवक्ताओं से वार्ता कर धरना का ईमानदारी से खुलासा करने व पीड़ित परिवार की सुरक्षा का आश्वासन दिया। इसके बाद धरना समाप्त हो गया धरने के चलते विद्यार्थी चौराहे व पटेल नगर चौराहे से कचहरी मार्ग बाधित्त रहा।

Tags: #DemandForJustice#LawAndOrder#LawyersOnDharna#LegalFraternity#NirmamHatyaVirodh#SafetyOfLawyers

Related Posts

फतेहपुर में कायस्थ महासभा ने डॉ. अनुराग श्रीवास्तव को सौंपी जिलाध्यक्ष की कमान
फतेहपुर

फतेहपुर में कायस्थ महासभा ने डॉ. अनुराग श्रीवास्तव को सौंपी जिलाध्यक्ष की कमान

September 22, 2026
खागा तहसील के पेशकार पर सपा नेता ने लगाए गंभीर आरोप, डीएम से तबादले की मांग
फतेहपुर

खागा तहसील के पेशकार पर सपा नेता ने लगाए गंभीर आरोप, डीएम से तबादले की मांग

September 22, 2026
फतेहपुर में जाम और यातायात व्यवस्था को लेकर व्यापार मंडल ने उठाई आवाज, प्रशासन को सौंपा ज्ञापन
फतेहपुर

फतेहपुर में जाम और यातायात व्यवस्था को लेकर व्यापार मंडल ने उठाई आवाज, प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

September 22, 2026
फतेहपुर में छात्राओं ने निबंध लेखन में दिखाया हुनर, दिव्यांशी सिंह ने मारी बाजी
फतेहपुर

फतेहपुर में छात्राओं ने निबंध लेखन में दिखाया हुनर, दिव्यांशी सिंह ने मारी बाजी

September 22, 2026
फतेहपुर में भगवान बलराम की शोभायात्रा में उमड़ा किसानों का हुजूम, कलेक्ट्रेट में रखीं कई मांगें
फतेहपुर

फतेहपुर में भगवान बलराम की शोभायात्रा में उमड़ा किसानों का हुजूम, कलेक्ट्रेट में रखीं कई मांगें

September 22, 2026
फतेहपुर में पराली जलाने पर सख्ती, किसान के साथ लेखपाल पर भी होगी कार्रवाई
फतेहपुर

फतेहपुर में पराली जलाने पर सख्ती, किसान के साथ लेखपाल पर भी होगी कार्रवाई

September 22, 2026
Next Post
युवा पीढ़ी को सामाजिक गतिविधियों में जोड़ने पर बल

युवा पीढ़ी को सामाजिक गतिविधियों में जोड़ने पर बल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

वरिष्ठ पत्रकार उग्रसेन का सड़क हादसे में हुआ निधन पत्रकारों में शोक की लहर

वरिष्ठ पत्रकार उग्रसेन का सड़क हादसे में हुआ निधन पत्रकारों में शोक की लहर

March 5, 2025
भारत-चीन सैन्य-स्तरीय वार्ता 16 घंटे तक चली, तीन क्षेत्रों से सेना की वापसी पर चर्चा

भारत-चीन सैन्य-स्तरीय वार्ता 16 घंटे तक चली, तीन क्षेत्रों से सेना की वापसी पर चर्चा

July 22, 2023

आइएएस अश्विनी कुमार पांडेय के कार्यो की ग्रामीण कर रहे हैं तारीफ

July 22, 2023
अखिलेश ने गुलाम अली से मुलाकात की, कहते हैं कि कला और कलाकारों को राजनीति से नहीं जोड़ा जाना चाहिए

अखिलेश ने गुलाम अली से मुलाकात की, कहते हैं कि कला और कलाकारों को राजनीति से नहीं जोड़ा जाना चाहिए

July 22, 2023
किआरा आडवाणी ने ब्लैक ड्रेस में ग्लैमरस फोटोशूट करवाया, जैसे ही उन्होंने कैमरा देखा एक खूबसूरत अभिव्यक्ति दी … देखें वीडियो

किआरा आडवाणी ने ब्लैक ड्रेस में ग्लैमरस फोटोशूट करवाया, जैसे ही उन्होंने कैमरा देखा एक खूबसूरत अभिव्यक्ति दी … देखें वीडियो

July 22, 2023

EDITOR'S PICK

बंगाल के शहर में 3 दिनों में 200 से अधिक कुत्तों को मृत पाया गया

बंगाल के शहर में 3 दिनों में 200 से अधिक कुत्तों को मृत पाया गया

July 22, 2023
यूपी बजट 2021: अपने मोबाइल पर पूरा बजट देखें, इस ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड करें

यूपी बजट 2021: अपने मोबाइल पर पूरा बजट देखें, इस ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड करें

July 22, 2023
२७ चौकियों पर सवा लाख रुद्रों का अभिषेक

२७ चौकियों पर सवा लाख रुद्रों का अभिषेक

February 25, 2025
फर्जी ‘पीएमओ ऑफिसर‘ आखिरकार पहुंच गया जेल

फर्जी ‘पीएमओ ऑफिसर‘ आखिरकार पहुंच गया जेल

July 22, 2023

About Us

हमारे बारे में - अभिनन्दन मोर्चा
अभिनंदन मोर्चा एक विश्वसनीय और निष्पक्ष समाचार प्लेटफॉर्म है, जो आपको ताज़ा खबरें, विश्लेषण और समसामयिक घटनाओं की सटीक जानकारी प्रदान करता है। हम सत्य, पारदर्शिता और निष्पक्ष पत्रकारिता के सिद्धांतों पर कार्य करते हैं। हमारा उद्देश्य समाज को जागरूक बनाना और निष्पक्ष समाचारों के माध्यम से सशक्त बनाना है।

सत्य की खोज, निष्पक्षता की पहचान!
abhinandanmorcha@gmail.com

Follow us

Categories

  • E-Paper / E-Magazine
  • international
  • अजमेर
  • अन्य
  • अमृतसर:
  • उज्जैन
  • उत्तर प्रदेश
  • कानपुर
  • कोरबा
  • गुजरात
  • गोरखपुर
  • छत्तीसगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • जहानाबाद
  • जौनपुर
  • झारखंड
  • देश
  • धाता
  • नई दिल्ली
  • नयी दिल्ली
  • नोएडा
  • प्रयागराज
  • फतेहपुर
  • बांग्लादेश
  • बांदा
  • बिजनौर
  • बिंदकी
  • मिर्जापुर
  • मुंबई
  • मुंब्रा
  • रामपुर
  • रायबरेली
  • लखनऊ
  • लखीमपुर खीरी
  • लहरपुर
  • वाराणसी
  • विदेश
  • विभागीय
  • विशेष
  • शाहबाद
  • सीतापुर
  • हथगाम
  • हमीरपुर
  • हरदोई
  • हरारे

Our Visitors

503939
Total Visitors
440
Visitors Today

Recent Posts

  • फतेहपुर में कायस्थ महासभा ने डॉ. अनुराग श्रीवास्तव को सौंपी जिलाध्यक्ष की कमान September 22, 2026
  • खागा तहसील के पेशकार पर सपा नेता ने लगाए गंभीर आरोप, डीएम से तबादले की मांग September 22, 2026
  • फतेहपुर में जाम और यातायात व्यवस्था को लेकर व्यापार मंडल ने उठाई आवाज, प्रशासन को सौंपा ज्ञापन September 22, 2026
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Paper / E-Magazine
  • अन्य

©Copyright 2025, All Rights Reserved For Abhinandan Morcha by RA.Tech (7985291626)