• Home
  • About Us
  • Advertise With Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
Monday, June 15, 2026
अभिनन्दन मोर्चा
Advertisement
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Paper / E-Magazine
  • अन्य
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Paper / E-Magazine
  • अन्य
No Result
View All Result
अभिनन्दन मोर्चा
No Result
View All Result

सोने-चांदी के दामों में लगातार आ रहा उछाल

News-Desk by News-Desk
January 31, 2026
in फतेहपुर
0
सोने-चांदी के दामों में लगातार आ रहा उछाल

Young women choosing jewelry from jewelry shop in Meena Bazaar, Red Fort, Delhi, India.

READ ALSO

*प्रभारी मंत्री ने गम्हरी में रात्रि चौपाल में सुनीं जनसमस्याएं, योजनाओं की दी जानकारी*।

विश्व रक्तदाता दिवस: रक्तदान शिविर में 23 रक्तदाताओं ने किया महादान, प्रशस्ति पत्र देकर किया गया सम्मानित

– सर्राफा कारोबारियों के चेहरे मुरझाए, 70 प्रतिशत व्यापार में आई कमी
फतेहपुर। लगातार सोने व चांदी के दामों में हो रहे उछाल से सर्राफा कारोबारियों के चेहरे मुरझा गए हैं। पिछले कुछ छह माह में 70 प्रतिशत व्यापार में कमी आई है। नतीजन सर्राफ के दुकानों में सन्नाटा है। मजबूरन इक्का-दुक्का आने वाले ग्राहक हल्के जेवरात पर जोर रहे है। कारोबार में गिरावट का सबसे अधिक असर सर्राफ कारीगरों पर पड़ा है। आर्डर नहीं मिलने के कारण कारीगरों का काम पूरी तरह ठप पड़ा है, नतीजन इनकी रोजी रोटी पर बन आई है।
बाजार बंदी के दूसरे दिन चौक बाजार में खासी चहल पहल थी। सड़कों पर भीड़ लेकिन सर्राफा कारोबारियों के दुकानों में सन्नाटा पसरा था। एक समय शहर की नामी गिरामी सर्राफा की दुकानों पर खरीददारों की खासी भीड़ लगी रहती थी, लेकिन आज कारोबारी ग्राहकों का इंतजार करते नजर आए। एक महिला ग्राहक के आने पर सर्राफ समेत वर्कर आगे पीछे लग गए। महिला ने सोने का भाव पूछते हुए एक रिंग दिखाने की बात कही लेकिन करीब दो ग्राम से भी कम रिंग के दाम 26 हजार सुनकर महिला वापस जाने लगी। सर्राफ ने हल्की रिंग दिखाने की बात कही लेकिन महिला ने बजट के बाहर सामन होने की बात कही और चली गई। दुकानदारों की माने तो वर्तमान में बढ़ी महंगाई के कारण स्टाफ का भी पूरा खर्च नहीं निकल पा रहा है। रिकार्ड छू रही कीमतों के कारण खुदरा बाजार पूरी तरह से समाप्त हो चुका है। महज जरुरतमंद की खरीद कर रहे हैं।
दो गुना सोना, चांदी पांच गुना से अधिक
सर्राफा कारोबारियों का कहना है कि महज एक साल के अंदर जहां सोने के दामों में दो गुनी वृद्धि हो चुकी है वहीं चांदी के दामो में भी पांच गुना के करीब का अंतर आ चुका है। बताते हैं कि गत वर्ष सोना 85 हजार का दस ग्राम था लेकिन वर्तमान में इसके दाम बढ़कर 1.70 लाख रुपये दस ग्राम के हो चुके हैं। जबकि चांदी 80 हजार रुपये से बढ़कर करीब चार लाख रुपये प्रति किलो पहुंच चुकी है।
डालर, यूरो के गिरने से है असर
सर्राफा कारोबारी राजू रस्तोगी का कहना है कि चांदी के निर्यात का प्रमुख श्रोत चाइना होने के कारण यहां से निर्यात पूरी तरह से प्रभावित है, साथ ही डालर, यूरो, पाउंड, रुपये आदि में गिरावट आने के कारण इसका असर सर्राफा कारोबार पर दिख रहा है। हर देश सोने व चांदी की खरीद कर डंप करने के साथ ही वर्ल्ड बैंक में जमा करना चाहता है। जिसके कारण इनकी कीमतों में भारी इजाफा होता जा रहा है जो अभी जारी रहने की उम्मीद है। सोने व चांदी पर दिनों दिन बढ़ रही महंगाई के कारण बाजार पूरी तरह से टूट चुका है। कभी खरीददारों की भीड़ रहती थी अब खरीददारों का इंतजार है। नियमित खरीद करने वाले महंगाई के कारण नदारत हो चुके हैं महज जरुरतमंद की आभूषण बनवा रहे हैं वह भी वजन हल्का किया जा चुका है। छह माह से छिनता जा रहा रोजगार सर्राफा कारोबारी कुलदीप रस्तोगी उर्फ पप्पन ने कहा कि सोने, चांदी की खरीद महंगाई के कारण प्रभावित होने से सर्राफा बाजार पूरी तरह से सन्नाटे में आ चुका है। सर्राफा कारोबारियों के साथ ही कारीगरों का बीते करीब छह माह से रोजगार छिनता जा रहा है। जिससे वह भुखमरी की कगार पर पहुंच रहे हैं, वर्तमान में यह बाजार पूरी तरह से धड़ाम हो चुका है।

Tags: #BullionMarket#GoldPrice#GoldRate#MarketUpdate#SilverPrice#SilverRate

Related Posts

*प्रभारी मंत्री ने गम्हरी में रात्रि चौपाल में सुनीं जनसमस्याएं, योजनाओं की दी जानकारी*।
फतेहपुर

*प्रभारी मंत्री ने गम्हरी में रात्रि चौपाल में सुनीं जनसमस्याएं, योजनाओं की दी जानकारी*।

June 14, 2026
विश्व रक्तदाता दिवस: रक्तदान शिविर में 23 रक्तदाताओं ने किया महादान, प्रशस्ति पत्र देकर किया गया सम्मानित
फतेहपुर

विश्व रक्तदाता दिवस: रक्तदान शिविर में 23 रक्तदाताओं ने किया महादान, प्रशस्ति पत्र देकर किया गया सम्मानित

June 14, 2026
राम लला मंदिर में चढ़ावा चोरी की सीबीआई जांच कराई जाए – सुधाकर
फतेहपुर

*आरएसएस के एनजीओ का लेखा जोखा न होना दुर्भाग्यपूर्ण*

June 13, 2026
राम लला मंदिर में चढ़ावा चोरी की सीबीआई जांच कराई जाए – सुधाकर
फतेहपुर

राम लला मंदिर में चढ़ावा चोरी की सीबीआई जांच कराई जाए – सुधाकर

June 12, 2026
ऑपरेशन कायाकल्प की जिलाधिकारी ने परखी हकीकत
फतेहपुर

ऑपरेशन कायाकल्प की जिलाधिकारी ने परखी हकीकत

June 12, 2026
*मूसैब ने यूपी स्टेट बॉक्सिंग चैंपियनशिप में लहराया परचम*
फतेहपुर

*मूसैब ने यूपी स्टेट बॉक्सिंग चैंपियनशिप में लहराया परचम*

June 11, 2026
Next Post
पहाड़ों की बर्फबारी ने बढ़ाई सिहरन, राहत की उम्मीद नहीं

पहाड़ों की बर्फबारी ने बढ़ाई सिहरन, राहत की उम्मीद नहीं

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

वरिष्ठ पत्रकार उग्रसेन का सड़क हादसे में हुआ निधन पत्रकारों में शोक की लहर

वरिष्ठ पत्रकार उग्रसेन का सड़क हादसे में हुआ निधन पत्रकारों में शोक की लहर

March 5, 2025
भारत-चीन सैन्य-स्तरीय वार्ता 16 घंटे तक चली, तीन क्षेत्रों से सेना की वापसी पर चर्चा

भारत-चीन सैन्य-स्तरीय वार्ता 16 घंटे तक चली, तीन क्षेत्रों से सेना की वापसी पर चर्चा

July 22, 2023

आइएएस अश्विनी कुमार पांडेय के कार्यो की ग्रामीण कर रहे हैं तारीफ

July 22, 2023
अखिलेश ने गुलाम अली से मुलाकात की, कहते हैं कि कला और कलाकारों को राजनीति से नहीं जोड़ा जाना चाहिए

अखिलेश ने गुलाम अली से मुलाकात की, कहते हैं कि कला और कलाकारों को राजनीति से नहीं जोड़ा जाना चाहिए

July 22, 2023
सफलता की गाथा

सफलता की गाथा

February 25, 2025

EDITOR'S PICK

बंगाल के शहर में 3 दिनों में 200 से अधिक कुत्तों को मृत पाया गया

बंगाल के शहर में 3 दिनों में 200 से अधिक कुत्तों को मृत पाया गया

July 22, 2023
यूपी बजट 2021: अपने मोबाइल पर पूरा बजट देखें, इस ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड करें

यूपी बजट 2021: अपने मोबाइल पर पूरा बजट देखें, इस ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड करें

July 22, 2023
प्रियंका चोपड़ा ने एक कार में गाना गाकर, लुक को पहचानना मुश्किल था …

प्रियंका चोपड़ा ने एक कार में गाना गाकर, लुक को पहचानना मुश्किल था …

July 22, 2023
आज नहीं दिखा चांद पहला रोज़ा 24 मार्च से

आज नहीं दिखा चांद पहला रोज़ा 24 मार्च से

July 22, 2023

About Us

हमारे बारे में - अभिनन्दन मोर्चा
अभिनंदन मोर्चा एक विश्वसनीय और निष्पक्ष समाचार प्लेटफॉर्म है, जो आपको ताज़ा खबरें, विश्लेषण और समसामयिक घटनाओं की सटीक जानकारी प्रदान करता है। हम सत्य, पारदर्शिता और निष्पक्ष पत्रकारिता के सिद्धांतों पर कार्य करते हैं। हमारा उद्देश्य समाज को जागरूक बनाना और निष्पक्ष समाचारों के माध्यम से सशक्त बनाना है।

सत्य की खोज, निष्पक्षता की पहचान!
abhinandanmorcha@gmail.com

Follow us

Categories

  • E-Paper / E-Magazine
  • अजमेर
  • अन्य
  • अमृतसर:
  • उज्जैन
  • उत्तर प्रदेश
  • कानपुर
  • कोरबा
  • गुजरात
  • गोरखपुर
  • छत्तीसगढ़
  • जहानाबाद
  • जौनपुर
  • झारखंड
  • देश
  • धाता
  • नई दिल्ली
  • नयी दिल्ली
  • नोएडा
  • प्रयागराज
  • फतेहपुर
  • बांदा
  • बिजनौर
  • बिंदकी
  • मिर्जापुर
  • मुंब्रा
  • रामपुर
  • रायबरेली
  • लखनऊ
  • लखीमपुर खीरी
  • लहरपुर
  • वाराणसी
  • विदेश
  • विभागीय
  • विशेष
  • शाहबाद
  • सीतापुर
  • हथगाम
  • हमीरपुर
  • हरदोई

Our Visitors

370926
Total Visitors
578
Visitors Today

Recent Posts

  • *प्रभारी मंत्री ने गम्हरी में रात्रि चौपाल में सुनीं जनसमस्याएं, योजनाओं की दी जानकारी*। June 14, 2026
  • सख्त पहरे में हुई जीआईसी प्रवक्ता परीक्षा, 2271 अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा June 14, 2026
  • *रामलीला मैदान में भिड़े सांड, कार तोड़ी* June 14, 2026
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Paper / E-Magazine
  • अन्य

©Copyright 2025, All Rights Reserved For Abhinandan Morcha by RA.Tech (7985291626)