जहानाबाद, फतेहपुर। विकास खंड खजुहा के सभागार परिसर में लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर का 300 वा जन्म दिवस बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया। इस दौरान महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य से प्रधानमंत्री आवास, मुख्यमंत्री आवास प्रमाण पत्र वितरण किए गए नगर पंचायत परिसर में मनाए गए अहिल्याबाई होलकर के जन्मदिवस पर महिला स्वच्छता कर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर उनके कार्य की सराहना करने के साथ-साथ उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया इसी क्रम में प्रधानमंत्री आवास के लाभार्थियों को भी प्रशस्ति पत्र देकर उन्हें मालिकाना हक के रूप पर महिला सशक्तिकरण के रूप पर उन्हें सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि भाजपा वरिष्ठ नेत्री मोना शुक्ला ने लोकमाता अहिल्याबाई होलकर के जीवन पर चर्चा करते हुए उनके संघर्षों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर ने समाज को दिशा देने का काम किया है उन्होंने कहा वर्तमान सरकार महापुरुषों को याद करते हुए उनके पदचिन्हों पर चलने के साथ-साथ उनके जीवन का संदेश जन जन तक पहुंचाने कार्य कर रही हैं। इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी की जिला मंत्री रेखा मिश्रा ने भी अपने संबोधन पर लोक माता अहिल्याबाई होल्कर सहित तमाम महापुरुषों की जयंती मनाने के साथ-साथ उनके जीवन को दिए गए संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के लिए केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही अभियान को उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व को धन्यवाद दिया। इस मौके पर भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉक्टर ओमप्रकाश पाल ने अपने संबोधन पर कहा केंद्र तथा प्रदेश की सरकार एक ओर माफिया तथा गुंडाराज को समाप्त करने का काम कर रही है तो वही महापुरुषों की जयंती को जन-जन के बीच मनाने के साथ-साथ उनके द्वारा दिए गए संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का काम कर रही है। इस मौके पर नगर पंचायत लिपिक राघवेंद्र सिंह सहित खंड विकास अधिकारी विश्वनाथ पाल, आनंदपाल, रामकिशोर मंडल अध्यक्ष रोहन श्रीवास्तव सहित भारी संख्या में महिलाएं व स्थानीय लोग मौजूद थें।