• Home
  • About Us
  • Advertise With Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
Tuesday, May 19, 2026
अभिनन्दन मोर्चा
Advertisement
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Paper / E-Magazine
  • अन्य
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Paper / E-Magazine
  • अन्य
No Result
View All Result
अभिनन्दन मोर्चा
No Result
View All Result

नोडल अधिकारी ने कार्यों की किया समीक्षा बैठक

News-Desk by News-Desk
May 30, 2025
in फतेहपुर
0
नोडल अधिकारी ने कार्यों की किया समीक्षा बैठक

फतेहपुर। आकांक्षी जनपद के संकेतकों की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट महात्मा गांधी सभागार में नामित नोडल अधिकारी/प्रमुख सचिव, आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग, उ0प्र0 शासन, अनुराग यादव की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। उन्होंने आकांक्षी जनपद के लिए निर्धारित संकेतांको यथा स्वास्थ्य एवं पोषण, शिक्षा, कृषि एवं जल संसाधन, वित्तीय समावेशन, कौशल विकास, आधारभूत अवसंरचना के अंतर्गत 49 संकेतांको पर विभागवार वर्ष 2018 से अब तक हुई प्रगति एवं नीति आयोग द्वारा प्राप्त अवॉर्ड मनी (रु0 20 करोड़) से कराए गए कार्यों की अद्यतन स्थिति की जानकारी की और विस्तृत चर्चा करते हुए संबंधितों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। समीक्षा के दौरान वर्ष 2018 से वर्तमान में गर्भवती महिलाओं का एनीमिक प्रतिशत व सुधार हेतु किए गए कार्य कि रिपोर्ट से अवगत कराने के निर्देश मुख्य चिकित्सा अधिकारी को दिए। उन्होंने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया कि लंबित परिषदीय विद्यालयों का विद्युत बिल की रिपोर्ट से अवगत कराएं। जिला विद्यालय निरीक्षक से कक्षा-09 में नामांकित परीक्षार्थियों की संख्या कितनी थी एवं कक्षा-10 में बोर्ड परीक्षा में सम्मिलित होने वाले परीक्षार्थियों की संख्या से अवगत कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनपद में मशरूम का उत्पादन कितना है और कितनी यूनिट संचालित है और बाजार में बिक्री की स्थिति क्या है कि रिपोर्ट से अवगत कराने के निर्देश संबंधित को दिए। उप कृषि निदेशक को निर्देशित किया कि मुख्य विकास अधिकारी व एलडीएम के सहयोग से बैंकवाइज कितने किसानों का केसीसी बना हुआ है, के सापेक्ष कितने क्रियाशील है कि रिपोर्ट से अवगत कराएं साथ ही एलडीएम को निर्देशित किया कि केसीसी कैम्प कराने के लिए कार्ययोजना बनाकर कार्य करंे। वर्ष 2023 में खरीफ की फसल(धान)की उत्पादन के सापेक्ष वर्ष 2024 के उत्पादन में कमी का कारण स्पष्ट करते हुए वर्तमान वर्ष में धान का उत्पादन कम न हो में सुधार के क्या प्रयास किए गए है कि रिपोर्ट से अवगत कराएं। बीज प्रोसेसिंग प्लांट बना है उसकी क्या क्षमता है के सापेक्ष कितना बीज प्रोसेस किया गया है और किन किसानों का किया गया है कार्य कहां प्रयोग किया गया कि रिपोर्ट से अवगत कराए। उन्होंने मुख्य विकास अधिकारी से कहा कि प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार कराएं एवं किए गए दावों के सापेक्ष लंबित आवेदनों की समीक्षा निरंतर करें। उन्होंने एलडीएम को निर्देशित किया कि जो खाते आधार सीडिंग से शेष रह गए हैं जल्द से जल्द सीडिंग का कार्य कराएं। उन्होंने कहा कि सम्बंधित अधिकारी अपने दायित्वों का निर्वहन संवेदनशीलता के साथ करते हुए जनपद को आकांक्षी जनपद से महत्वाकांक्षी जनपद बनाने का जल्द से जल्द प्रयास करंे। जिलाधिकारी रविन्द्र सिंह ने नोडल अधिकारी/प्रमुख सचिव का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आप द्वारा दिए गए दिशा निर्देशों का अक्षरशः पालन कराया जाएगा। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी पवन कुमार मीना, प्रशिक्षु आईएएस सुश्री नौशीन, अपर जिलाधिकारी (वि/रा), अपर जिलाधिकारी (न्यायिक), मुख्य चिकित्सा अधिकारी, परियोजना निदेशक डीआरडीए, डीसी मनरेगा, एलडीएम, उप कृषि निदेशक, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला उद्यान अधिकारी, अधिशाषी अभियंता आरईएस, अधिशाषी अभियंता प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजन सहित संबंधित उपस्थित रहे।

READ ALSO

फातिमा पब्लिक स्कूल की बेटियों ने लहराया सफलता का परचम, जिले का बढ़ाया मान साइंस में अफरा, कॉमर्स में फलक ने मारी बाजी,

फतेहपुर में गरजे विजय यादव, संगठन विस्तार के बीच राजेश चौधरी को मिली राष्ट्रीय महासचिव की जिम्मेदारी

Tags: #AdministrativeReview#DevelopmentMonitoring#GovtInspection#ReviewMeeting#WorkProgressReview

Related Posts

फातिमा पब्लिक स्कूल की बेटियों ने लहराया सफलता का परचम, जिले का बढ़ाया मान साइंस में अफरा, कॉमर्स में फलक ने मारी बाजी,
फतेहपुर

फातिमा पब्लिक स्कूल की बेटियों ने लहराया सफलता का परचम, जिले का बढ़ाया मान साइंस में अफरा, कॉमर्स में फलक ने मारी बाजी,

May 13, 2026
फतेहपुर में गरजे विजय यादव, संगठन विस्तार के बीच राजेश चौधरी को मिली राष्ट्रीय महासचिव की जिम्मेदारी
फतेहपुर

फतेहपुर में गरजे विजय यादव, संगठन विस्तार के बीच राजेश चौधरी को मिली राष्ट्रीय महासचिव की जिम्मेदारी

May 12, 2026
साइबर जर्नलिस्ट एसोसिएशन के प्रदेश उपाध्यक्ष ज़र्रेयाब खान का भव्य स्वागत
फतेहपुर

साइबर जर्नलिस्ट एसोसिएशन के प्रदेश उपाध्यक्ष ज़र्रेयाब खान का भव्य स्वागत

May 11, 2026
सड़क हादसे में मृतकों के परिजनों को मुआवजे की मांग, बसपा प्रतिनिधिमंडल ने जताया शोक
फतेहपुर

सड़क हादसे में मृतकों के परिजनों को मुआवजे की मांग, बसपा प्रतिनिधिमंडल ने जताया शोक

May 11, 2026
आंगनवाड़ी कार्यकर्ती से कृष्णा पासवान का राज्यमंत्री तक का सफर
फतेहपुर

आंगनवाड़ी कार्यकर्ती से कृष्णा पासवान का राज्यमंत्री तक का सफर

May 11, 2026
पाइप लाइन फटने पर रात में मौके पर पहुंचीं नगर पंचायत अध्यक्ष, खुद खड़े होकर कराया मरम्मत कार्य
फतेहपुर

पाइप लाइन फटने पर रात में मौके पर पहुंचीं नगर पंचायत अध्यक्ष, खुद खड़े होकर कराया मरम्मत कार्य

May 9, 2026
Next Post
विधायक व डीएम ने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को बांटे चेक

विधायक व डीएम ने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को बांटे चेक

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

वरिष्ठ पत्रकार उग्रसेन का सड़क हादसे में हुआ निधन पत्रकारों में शोक की लहर

वरिष्ठ पत्रकार उग्रसेन का सड़क हादसे में हुआ निधन पत्रकारों में शोक की लहर

March 5, 2025
भारत-चीन सैन्य-स्तरीय वार्ता 16 घंटे तक चली, तीन क्षेत्रों से सेना की वापसी पर चर्चा

भारत-चीन सैन्य-स्तरीय वार्ता 16 घंटे तक चली, तीन क्षेत्रों से सेना की वापसी पर चर्चा

July 22, 2023

आइएएस अश्विनी कुमार पांडेय के कार्यो की ग्रामीण कर रहे हैं तारीफ

July 22, 2023
सफलता की गाथा

सफलता की गाथा

February 25, 2025
अखिलेश ने गुलाम अली से मुलाकात की, कहते हैं कि कला और कलाकारों को राजनीति से नहीं जोड़ा जाना चाहिए

अखिलेश ने गुलाम अली से मुलाकात की, कहते हैं कि कला और कलाकारों को राजनीति से नहीं जोड़ा जाना चाहिए

July 22, 2023

EDITOR'S PICK

फर्जी ‘पीएमओ ऑफिसर‘ आखिरकार पहुंच गया जेल

फर्जी ‘पीएमओ ऑफिसर‘ आखिरकार पहुंच गया जेल

July 22, 2023
प्रयत्न तो करना चाहिए पर प्रयत्न के दौरान चिंतित होना छोड़ना पड़ेगा- डा दिनेश शर्मा

प्रयत्न तो करना चाहिए पर प्रयत्न के दौरान चिंतित होना छोड़ना पड़ेगा- डा दिनेश शर्मा

July 22, 2023
साइबर अपराधों पर…साइबर सेल की नजर

साइबर अपराधों पर…साइबर सेल की नजर

July 22, 2023
सूडा से निकाले गये कर्मियों ने मुख्यमंत्री से लगायी गुहार

सूडा से निकाले गये कर्मियों ने मुख्यमंत्री से लगायी गुहार

July 22, 2023

About Us

हमारे बारे में - अभिनन्दन मोर्चा
अभिनंदन मोर्चा एक विश्वसनीय और निष्पक्ष समाचार प्लेटफॉर्म है, जो आपको ताज़ा खबरें, विश्लेषण और समसामयिक घटनाओं की सटीक जानकारी प्रदान करता है। हम सत्य, पारदर्शिता और निष्पक्ष पत्रकारिता के सिद्धांतों पर कार्य करते हैं। हमारा उद्देश्य समाज को जागरूक बनाना और निष्पक्ष समाचारों के माध्यम से सशक्त बनाना है।

सत्य की खोज, निष्पक्षता की पहचान!
abhinandanmorcha@gmail.com

Follow us

Categories

  • E-Paper / E-Magazine
  • अजमेर
  • अन्य
  • अमृतसर:
  • उज्जैन
  • उत्तर प्रदेश
  • कानपुर
  • कोरबा
  • गुजरात
  • गोरखपुर
  • छत्तीसगढ़
  • जहानाबाद
  • जौनपुर
  • झारखंड
  • देश
  • धाता
  • नई दिल्ली
  • नयी दिल्ली
  • नोएडा
  • प्रयागराज
  • फतेहपुर
  • बांदा
  • बिजनौर
  • बिंदकी
  • मिर्जापुर
  • मुंब्रा
  • रामपुर
  • रायबरेली
  • लखनऊ
  • लखीमपुर खीरी
  • लहरपुर
  • वाराणसी
  • विदेश
  • विभागीय
  • विशेष
  • शाहबाद
  • सीतापुर
  • हथगाम
  • हमीरपुर
  • हरदोई

Our Visitors

326143
Total Visitors
2191
Visitors Today

Recent Posts

  • 24 घंटे में लूटकांड का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार May 18, 2026
  • *पत्नी से चल रहे विवाद से आहत होकर युवक ने खाया विषैला पदार्थ , मौत May 18, 2026
  • जिला पंचायत सदस्य ने ज्वेलरी शॉप का किया उद्घाटन May 18, 2026
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Paper / E-Magazine
  • अन्य

©Copyright 2025, All Rights Reserved For Abhinandan Morcha by RA.Tech (7985291626)