*संवाददाता- जाकिर अली*
गोरखपुर। जन अधिकार पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती शिवकन्या कुशवाहा, के निर्देशानुसार आज जिला अध्यक्ष रविंद्र मौर्य, की अध्यक्षता में पार्टी कार्यकर्ताओं ने किसानों की ज्वलंत समस्याओं को लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से सौंपा। सौंपे गए ज्ञापन में पार्टी ने सरकार से किसानों को राहत देने के लिए कई महत्वपूर्ण मांगें की हैं। खतौनी की अनिवार्यता खत्म हो। और किसानों को डीजल लेने के लिए खतौनी की अनिवार्यता के प्रतिबंध को तुरंत हटाया जाए। किसानों को एक गाटा की खतौनी के लिए ₹20 देकर डीजल लेना पड़ता है, जिससे 10 गाटा वाले किसानों पर ₹200 का अतिरिक्त बोझ पड़ता है। खतौनी नकल की फीस भी घटाकर ₹10 की जाए। पर्याप्त डीजल और खाद की उपलब्धता, पूरे उत्तर प्रदेश में किसानों को पर्याप्त मात्रा में डीजल उपलब्ध कराया जाए ताकि अन्न उगाने में कोई बाधा न आए। इसके साथ ही डीएपी (DAP) और यूरिया खाद की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। बिजली और पानी में राहत, किसानों को बिजली मोटर से पानी चलाने की पूरी छूट दी जाए ताकि फसलों की सिंचाई प्रभावित न हो। साथ ही, महंगाई के इस दौर में बढ़ाए गए बिजली के दामों को तुरंत वापस लिया जाए। लगातार बढ़ रहे डीजल और पेट्रोल के दामों को कम करके आम जनता और किसानों को राहत दी जाए। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष रविंद्र मौर्य, ने कहा कि अगर सरकार किसानों की इन जायज मांगों पर जल्द ही सहानुभूतिपूर्वक विचार नहीं करती है। तो पार्टी किसानों के हित में आगे की रणनीति तय करेगी।














