• Home
  • About Us
  • Advertise With Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
Sunday, April 19, 2026
अभिनन्दन मोर्चा
Advertisement
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Paper / E-Magazine
  • अन्य
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Paper / E-Magazine
  • अन्य
No Result
View All Result
अभिनन्दन मोर्चा
No Result
View All Result

जयराज हत्याकांड: खाकी की तैयारी कर रहा खास निकला कातिल

News-Desk by News-Desk
January 23, 2026
in फतेहपुर
0
जयराज हत्याकांड: खाकी की तैयारी कर रहा खास निकला कातिल

– पर क्या अकेला अंकित ही है असली चेहरा?
– पत्रकारों से बातचीत करते एसपी अनूप कुमार सिंह एवं पीछे टीम की गिरफ्त में अभियुक्त।
फतेहपुर। शहर के तांबेश्वर चौराहा क्षेत्र के चर्चित जयराज मान सिंह हत्याकांड का पुलिस ने बुधवार को पर्दाफाश करने का दावा किया है। पुलिस के मुताबिक इस सनसनीखेज वारदात का मास्टरमाइंड कोई और नहीं बल्कि मृतक का सबसे करीबी और पिछले नौ वर्षों से साए की तरह साथ रहने वाला मैनेजर अंकित मिश्रा ही है। हालांकि पुलिस की सिंगल मर्डर थ्योरी और आरोपी के मीडिया के सामने बेखौफ रवैये ने शहर में चर्चाओं का बाजार गर्म कर दिया है। पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार सिंह ने पुलिस लाइन के सभागार में पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया कि सिविल लाइन निवासी 68 वर्षीय बुजुर्ग जयराज मान सिंह की हत्या एक सुनियोजित साजिश थी। आरोपी अंकित मिश्रा निवासी तांबेश्वर नगर डीएलएड कर चुका है और वर्तमान में यूपी पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहा था। सरकारी नौकरी का सपना देखने वाला यह युवक पिछले एक महीने से अपने आका की हत्या की पटकथा लिख रहा था। 21 जनवरी की रात अंकित, जयराज मान सिंह को रोज की तरह टहलाने के बहाने महर्षि विद्या मंदिर के पास सुनसान बाग में ले गया। वहां उसने पीछे से गला दबाया और फिर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर उनकी निर्मम हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी ने खुद को बचाने के लिए शातिर दिमाग का इस्तेमाल किया और मृतक के नौकर के साथ मिलकर खोजबीन का नाटक किया। इतना ही नहीं, उसने खुद यूपी-112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी ताकि किसी को उस पर शक न हो। पुलिस ने आरोपी के पास से घटना में प्रयुक्त चाकू, खून से सने कपड़े, एक बोलेरो कार, मोटरसाइकिल और मोबाइल बरामद किया है। एसपी के अनुसार सीसीटीवी फुटेज और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों के जाल में अंकित ऐसा फंसा कि वह पुलिस की सख्ती के आगे टूट गया। हत्या के पीछे जमीन के सौदे में मोटा कमीशन और जल्दी अमीर बनने की लालच बताई जा रही है।

पुलिस की थ्योरी पर लगा रहे सवालिया निशान
पुलिस ने भले ही मामले का खुलासा कर अंकित को जेल भेज दिया हो, लेकिन शहर के प्रबुद्ध वर्ग और जनमानस के बीच यह थ्योरी गले नहीं उतर रही है। चर्चाओं और घटनास्थल के हालात को देखते हुए कुछ गहरे रहस्य बरकरार हैं जैसे अकेला कातिल या कोई और? जिस निर्ममता से बुजुर्ग का गला रेता गया और शरीर पर प्रहार किए गए, वह किसी एक व्यक्ति के बस की बात नहीं लगती। क्या मौके पर कोई और भी मौजूद था?

READ ALSO

सुल्तानपुर घोष के बहुचर्चित मामले में नया मोड़: न्यायालय ने क्रॉस केस दर्ज करने का दिया आदेश

चौकी की फेमस चाय दुकान पर हमला, मारपीट और अभद्रता के आरोप से बढ़ा तनाव

अजीबोगरीब बॉडी लैंग्वेज
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मीडिया के सामने अंकित का एटीट्यूड और बेखौफ अंदाज किसी पेशेवर अपराधी जैसा था। पुलिस की गिरफ्त में होने के बावजूद उसके चेहरे पर पछतावे की कोई लकीर न होना किसी बड़े बैकअप या गहरी साजिश की ओर इशारा करता है।

संपत्ति का खेल
क्या सिर्फ कमीशन के लालच में एक विश्वासपात्र नौ साल पुराने रिश्तों का कत्ल कर सकता है? या फिर इस हत्याकांड के पीछे कोई सफेदपोश बड़ा खिलाड़ी है जिसके लिए अंकित सिर्फ एक मोहरा बना? मामला पूरी तरह सुनियोजित था। आरोपी ने आर्थिक लाभ के लिए हत्या की।

Tags: #JusticeDemand#KhakiKiTaiyari#LawAndOrder#SeriousCrimeUPPolice

Related Posts

सुल्तानपुर घोष के बहुचर्चित मामले में नया मोड़: न्यायालय ने क्रॉस केस दर्ज करने का दिया आदेश
फतेहपुर

सुल्तानपुर घोष के बहुचर्चित मामले में नया मोड़: न्यायालय ने क्रॉस केस दर्ज करने का दिया आदेश

April 18, 2026
चौकी की फेमस चाय दुकान पर हमला, मारपीट और अभद्रता के आरोप से बढ़ा तनाव
फतेहपुर

चौकी की फेमस चाय दुकान पर हमला, मारपीट और अभद्रता के आरोप से बढ़ा तनाव

April 17, 2026
*व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ की बैठक में जन उद्योग व्यापार मण्डल ने व्यापारीयो एवं जनहित के मुद्दे उठाए*
फतेहपुर

*व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ की बैठक में जन उद्योग व्यापार मण्डल ने व्यापारीयो एवं जनहित के मुद्दे उठाए*

April 16, 2026
*फतेहपुर बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष बाबू सिंह यादव का भव्य स्वागत*
फतेहपुर

*फतेहपुर बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष बाबू सिंह यादव का भव्य स्वागत*

April 16, 2026
बाबा साहब के संविधान के मूल्यो को किया जा रहा समाप्त- अजय कुमार
फतेहपुर

बाबा साहब के संविधान के मूल्यो को किया जा रहा समाप्त- अजय कुमार

April 15, 2026
धूमधाम से मनाई गई बाबा साहब की जयंती, संविधान बचाने की ली गई शपथ
फतेहपुर

धूमधाम से मनाई गई बाबा साहब की जयंती, संविधान बचाने की ली गई शपथ

April 14, 2026
Next Post
सविता समाज ने सामाजिक न्याय जन जागरण गोष्ठी का किया आयोजन

सविता समाज ने सामाजिक न्याय जन जागरण गोष्ठी का किया आयोजन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

वरिष्ठ पत्रकार उग्रसेन का सड़क हादसे में हुआ निधन पत्रकारों में शोक की लहर

वरिष्ठ पत्रकार उग्रसेन का सड़क हादसे में हुआ निधन पत्रकारों में शोक की लहर

March 5, 2025
भारत-चीन सैन्य-स्तरीय वार्ता 16 घंटे तक चली, तीन क्षेत्रों से सेना की वापसी पर चर्चा

भारत-चीन सैन्य-स्तरीय वार्ता 16 घंटे तक चली, तीन क्षेत्रों से सेना की वापसी पर चर्चा

July 22, 2023

आइएएस अश्विनी कुमार पांडेय के कार्यो की ग्रामीण कर रहे हैं तारीफ

July 22, 2023
सफलता की गाथा

सफलता की गाथा

February 25, 2025
अखिलेश ने गुलाम अली से मुलाकात की, कहते हैं कि कला और कलाकारों को राजनीति से नहीं जोड़ा जाना चाहिए

अखिलेश ने गुलाम अली से मुलाकात की, कहते हैं कि कला और कलाकारों को राजनीति से नहीं जोड़ा जाना चाहिए

July 22, 2023

EDITOR'S PICK

यूपी बजट 2021: अपने मोबाइल पर पूरा बजट देखें, इस ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड करें

यूपी बजट 2021: अपने मोबाइल पर पूरा बजट देखें, इस ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड करें

July 22, 2023
भोले की शक्ति भोले की ताकत सावन के महीने में एक नई ऊर्जा प्रदान करती है – डॉ दर्शन लाल अरोड़ा

भोले की शक्ति भोले की ताकत सावन के महीने में एक नई ऊर्जा प्रदान करती है – डॉ दर्शन लाल अरोड़ा

July 22, 2023
डेनिएल्स बन रहीं हैं, ट्रंप के लिए समस्या

डेनिएल्स बन रहीं हैं, ट्रंप के लिए समस्या

July 22, 2023
सूडा से निकाले गये कर्मियों ने मुख्यमंत्री से लगायी गुहार

सूडा से निकाले गये कर्मियों ने मुख्यमंत्री से लगायी गुहार

July 22, 2023

About Us

हमारे बारे में - अभिनन्दन मोर्चा
अभिनंदन मोर्चा एक विश्वसनीय और निष्पक्ष समाचार प्लेटफॉर्म है, जो आपको ताज़ा खबरें, विश्लेषण और समसामयिक घटनाओं की सटीक जानकारी प्रदान करता है। हम सत्य, पारदर्शिता और निष्पक्ष पत्रकारिता के सिद्धांतों पर कार्य करते हैं। हमारा उद्देश्य समाज को जागरूक बनाना और निष्पक्ष समाचारों के माध्यम से सशक्त बनाना है।

सत्य की खोज, निष्पक्षता की पहचान!
abhinandanmorcha@gmail.com

Follow us

Categories

  • E-Paper / E-Magazine
  • अजमेर
  • अन्य
  • अमृतसर:
  • उज्जैन
  • उत्तर प्रदेश
  • कानपुर
  • कोरबा
  • गुजरात
  • गोरखपुर
  • जहानाबाद
  • झारखंड
  • देश
  • धाता
  • नई दिल्ली
  • नयी दिल्ली
  • नोएडा
  • प्रयागराज
  • फतेहपुर
  • बांदा
  • बिंदकी
  • मिर्जापुर
  • मुंब्रा
  • रामपुर
  • रायबरेली
  • लखनऊ
  • लखीमपुर खीरी
  • लहरपुर
  • वाराणसी
  • विदेश
  • विभागीय
  • विशेष
  • शाहबाद
  • सीतापुर
  • हथगाम
  • हमीरपुर
  • हरदोई

Our Visitors

268373
Total Visitors
1362
Visitors Today

Recent Posts

  • *चोरी की बाइक सहित दो अभियुक्त गिरफ्तार, राठ पुलिस ने 24 घंटे में किया खुलासा* April 18, 2026
  • बीज भंडार की मनमानी बेनकाब! नकली-एक्सपायरी बीज बेच किसानों से दबंगई का वीडियो वायरल April 18, 2026
  • सुल्तानपुर घोष के बहुचर्चित मामले में नया मोड़: न्यायालय ने क्रॉस केस दर्ज करने का दिया आदेश April 18, 2026
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Paper / E-Magazine
  • अन्य

©Copyright 2025, All Rights Reserved For Abhinandan Morcha by RA.Tech (7985291626)