फतेहपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने जनपद में एक दिवसीय दौरे पर आए। कई स्थानों पर पहुंचकर उन्होने कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर उनके अंदर जोश भरने का काम किया। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जब हुसैनगंज विधायक ऊषा मौर्या से मुलाकात करने घोष स्थित उनके विद्यालय पहुंचे तो सपाईयों ने उनका उत्साह से स्वागत किया। जहानाबाद नगर पंचायत के चेयरमैन सै0 आबिद हसन ने भी राष्ट्रीय अध्यक्ष से मुलाकात की। अखिलेश ने उनकी पीठ थपथपाते हुए विधानसभा चुनाव की तैयारियों में पूरी ताकत से जुटने का आह्वान किया। सैयद आबिद हसन ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को बुके और शाल पहनकर जोरदार स्वागत किया। यह मुलाकात स्थानीय स्तर पर काफी चर्चा का विषय बनी। इस दौरान अखिलेश यादव ने विभिन्न मुद्दों पर सरकार को घेरते हुए कहा कि जनता अब बदलाव की राह पर है और सपा इस बदलाव की अगुवाई करेगी। उन्होंने यूपी बजट, किसानों की समस्याओं, कानून-व्यवस्था, अधूरे पुलों-खराब सड़कों और अन्य मुद्दों पर तीखी आलोचना की।















