• Home
  • About Us
  • Advertise With Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
Sunday, June 21, 2026
अभिनन्दन मोर्चा
Advertisement
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Paper / E-Magazine
  • अन्य
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Paper / E-Magazine
  • अन्य
No Result
View All Result
अभिनन्दन मोर्चा
No Result
View All Result

कानपुर देहात: स्मार्ट मीटर पर हंगामा, देर रात उपभोक्ता माने

News-Desk by News-Desk
May 3, 2026
in कानपुर
0
कानपुर देहात: स्मार्ट मीटर पर हंगामा, देर रात उपभोक्ता माने

READ ALSO

हरिहरपुर ग्राम प्रधान पर ग्रामीणों ने लगाया लाखों के हेरफेर का आरोप

माध्यमिक शिक्षा परिषद ने इंटर कॉलेज की मान्यता समाप्त की

  • अधिशासी अभियंता के समझाने पर उपभोक्ता दोबारा लगवाने को तैयार हुए मीटर

कानपुर देहात। राजपुर कस्बे के कन्हैया नगर में शनिवार को बिजली विभाग की टीम स्मार्ट मीटरों की जांच और जागरूकता अभियान के लिए पहुंची थी। बिजली कर्मचारियों को देखकर गुस्साए उपभोक्ताओं ने अपने घरों के बाहर लगे स्मार्ट मीटर उखाड़ दिए और विरोध प्रदर्शन किया। अवर अभियंता के.डी. वर्मा ने इसकी सूचना उच्च अधिकारियों को दी। सूचना मिलने पर सिकंदरा के एसडीओ अनिल कुमार शर्मा, पुखरायां के अधिशासी अभियंता आलोक प्रकाश, सिकंदरा तहसीलदार राकेश चंद्र और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने हंगामा कर रहे लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन उपभोक्ता स्मार्ट मीटर हटाकर पोस्टपेड मीटर लगाने की मांग पर अड़े रहे। इस दौरान अखिल भारतीय नवनिर्माण पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललित कटियार उपभोक्ताओं के समर्थन में आ गए। उन्होंने उपभोक्ताओं के अधिक बिल, तेज मीटर चलने और बिल जमा करने के बावजूद घंटों बिजली न आने जैसे मुद्दों को उठाया। कटियार ने अधिशासी अभियंता को मौके पर बुलाने की मांग करते हुए देर रात तक धरना जारी रखा। देर शाम पुखरायां के अधिशासी अभियंता आलोक प्रकाश मौके पर पहुंचे और हंगामा कर रहे लोगों को स्मार्ट मीटर के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उनकी समझाइश के बाद उपभोक्ता स्मार्ट मीटर दोबारा लगवाने के लिए तैयार हो गए। शनिवार रात 12 बजे तक बिजली कर्मचारियों ने मीटर नंबरों का मिलान कर उखाड़े गए मीटरों को फिर से स्थापित किया। उपभोक्ताओं ने इस दौरान अधिक बिल आने और बिल जमा करने के बाद भी घंटों बिजली न मिलने की शिकायतें भी कीं। अधिशासी अभियंता आलोक प्रकाश ने इन समस्याओं का संज्ञान लेते हुए कैंप लगाकर उनके निस्तारण का आश्वासन दिया। उन्होंने उपभोक्ताओं को जर्जर तार, ट्रांसफार्मर और अन्य बिजली संबंधी समस्याओं के लिए 1912 पर या नजदीकी उपकेंद्र में शिकायत दर्ज कराने की सलाह भी दी।

Tags: #Electricity#KanpurDehat#PowerIssue#SmartMeterPublicProtest

Related Posts

हरिहरपुर ग्राम प्रधान पर ग्रामीणों ने लगाया लाखों के हेरफेर का आरोप
कानपुर

हरिहरपुर ग्राम प्रधान पर ग्रामीणों ने लगाया लाखों के हेरफेर का आरोप

June 20, 2026
माध्यमिक शिक्षा परिषद ने इंटर कॉलेज की मान्यता समाप्त की
कानपुर

माध्यमिक शिक्षा परिषद ने इंटर कॉलेज की मान्यता समाप्त की

June 19, 2026
आवंटित होने के बाद भी सचिव ने नहीं लिया ग्राम पंचायतों का चार्ज
कानपुर

आवंटित होने के बाद भी सचिव ने नहीं लिया ग्राम पंचायतों का चार्ज

June 19, 2026
जन कल्याण शिविर में नहीं पहुंचे ग्रामीण
कानपुर

जन कल्याण शिविर में नहीं पहुंचे ग्रामीण

June 18, 2026
मुखर्जी नगर में ट्रांसफार्मर जला, 40 घरों में बिजली गुल
कानपुर

मुखर्जी नगर में ट्रांसफार्मर जला, 40 घरों में बिजली गुल

June 17, 2026
राजपुर में 205 मरीजों की टीबी स्क्रीनिंग
कानपुर

राजपुर में 205 मरीजों की टीबी स्क्रीनिंग

June 17, 2026
Next Post
बंगाल फतह के बाद में जश्न, मुख्यमंत्री का जोरदार अभिनंदन, गूंजे भारत माता की जय, के नारे

बंगाल फतह के बाद में जश्न, मुख्यमंत्री का जोरदार अभिनंदन, गूंजे भारत माता की जय, के नारे

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

वरिष्ठ पत्रकार उग्रसेन का सड़क हादसे में हुआ निधन पत्रकारों में शोक की लहर

वरिष्ठ पत्रकार उग्रसेन का सड़क हादसे में हुआ निधन पत्रकारों में शोक की लहर

March 5, 2025
भारत-चीन सैन्य-स्तरीय वार्ता 16 घंटे तक चली, तीन क्षेत्रों से सेना की वापसी पर चर्चा

भारत-चीन सैन्य-स्तरीय वार्ता 16 घंटे तक चली, तीन क्षेत्रों से सेना की वापसी पर चर्चा

July 22, 2023

आइएएस अश्विनी कुमार पांडेय के कार्यो की ग्रामीण कर रहे हैं तारीफ

July 22, 2023
अखिलेश ने गुलाम अली से मुलाकात की, कहते हैं कि कला और कलाकारों को राजनीति से नहीं जोड़ा जाना चाहिए

अखिलेश ने गुलाम अली से मुलाकात की, कहते हैं कि कला और कलाकारों को राजनीति से नहीं जोड़ा जाना चाहिए

July 22, 2023
सफलता की गाथा

सफलता की गाथा

February 25, 2025

EDITOR'S PICK

डेनिएल्स बन रहीं हैं, ट्रंप के लिए समस्या

डेनिएल्स बन रहीं हैं, ट्रंप के लिए समस्या

July 22, 2023
किआरा आडवाणी ने ब्लैक ड्रेस में ग्लैमरस फोटोशूट करवाया, जैसे ही उन्होंने कैमरा देखा एक खूबसूरत अभिव्यक्ति दी … देखें वीडियो

किआरा आडवाणी ने ब्लैक ड्रेस में ग्लैमरस फोटोशूट करवाया, जैसे ही उन्होंने कैमरा देखा एक खूबसूरत अभिव्यक्ति दी … देखें वीडियो

July 22, 2023
टैक्स चोरी के खिलाफ वाणिज्य कर का अभियान, वसूले 39.88 लाख

टैक्स चोरी के खिलाफ वाणिज्य कर का अभियान, वसूले 39.88 लाख

July 22, 2023
दिल्ली: खतरनाक परिस्थितियों में बंधुआ मजदूरी करने वाले 11 नाबालिग लड़कों को बचाया गया

दिल्ली: खतरनाक परिस्थितियों में बंधुआ मजदूरी करने वाले 11 नाबालिग लड़कों को बचाया गया

July 22, 2023

About Us

हमारे बारे में - अभिनन्दन मोर्चा
अभिनंदन मोर्चा एक विश्वसनीय और निष्पक्ष समाचार प्लेटफॉर्म है, जो आपको ताज़ा खबरें, विश्लेषण और समसामयिक घटनाओं की सटीक जानकारी प्रदान करता है। हम सत्य, पारदर्शिता और निष्पक्ष पत्रकारिता के सिद्धांतों पर कार्य करते हैं। हमारा उद्देश्य समाज को जागरूक बनाना और निष्पक्ष समाचारों के माध्यम से सशक्त बनाना है।

सत्य की खोज, निष्पक्षता की पहचान!
abhinandanmorcha@gmail.com

Follow us

Categories

  • E-Paper / E-Magazine
  • अजमेर
  • अन्य
  • अमृतसर:
  • उज्जैन
  • उत्तर प्रदेश
  • कानपुर
  • कोरबा
  • गुजरात
  • गोरखपुर
  • छत्तीसगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • जहानाबाद
  • जौनपुर
  • झारखंड
  • देश
  • धाता
  • नई दिल्ली
  • नयी दिल्ली
  • नोएडा
  • प्रयागराज
  • फतेहपुर
  • बांदा
  • बिजनौर
  • बिंदकी
  • मिर्जापुर
  • मुंब्रा
  • रामपुर
  • रायबरेली
  • लखनऊ
  • लखीमपुर खीरी
  • लहरपुर
  • वाराणसी
  • विदेश
  • विभागीय
  • विशेष
  • शाहबाद
  • सीतापुर
  • हथगाम
  • हमीरपुर
  • हरदोई

Our Visitors

379528
Total Visitors
1257
Visitors Today

Recent Posts

  • जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) की संगठनात्मक समीक्षा बैठक सम्पन्न, बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने पर जोर June 20, 2026
  • *प्राप्त शिकायतों को निर्धारित समय सीमा में गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण  कराना सुनिश्चित करे* June 20, 2026
  • *​शराब के नशे में हैवान बना मामा, गुलरिहा इलाके में मासूम भांजी को बनाया हवस का शिकार, पुलिस ने दबोचा भेजा जेल*। June 20, 2026
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Paper / E-Magazine
  • अन्य

©Copyright 2025, All Rights Reserved For Abhinandan Morcha by RA.Tech (7985291626)