संवाददाता- जाकिर अली
गोरखपुर। राजघाट अवैध शराब के काले कारोबार पर लगाम लगाने के लिए आबकारी आयुक्त, उत्तर प्रदेश के कड़े निर्देशों के क्रम में आज जनपद में प्रवर्तन अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई की गई। आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने अलग-अलग क्षेत्रों में दबिश देकर भारी मात्रा में अवैध कच्ची शराब बरामद की और आरोपियों के विरुद्ध मुकदमे दर्ज किए। आबकारी निरीक्षक सेक्टर-2 श्याम कुमार गुप्ता, आबकारी निरीक्षक अरविंद कुमार गुप्ता (प्रवर्तन-1), सब इंस्पेक्टर लेखराज सिंह, और सब इंस्पेक्टर अब्दुल जव्वाद, की एक संयुक्त टीम गठित की गई। टीम ने पूरी योजना के साथ थाना राजघाट और थाना गीडा के संदिग्ध इलाकों में छापेमारी की। कार्यवाही के दौरान टीम को निम्नलिखित सफलताएं प्राप्त हुईं, ग्राम चकरा आयुअल (थाना राजघाट): यहाँ दी गई दबिश में टीम ने 35 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की। ग्राम बारिया टोला (थाना गीडा): यहाँ टीम ने सघन तलाशी के दौरान 55 लीटर अवैध कच्ची शराब जब्त की।
मौके पर कुल 90 लीटर अवैध शराब बरामद करने के साथ ही विभाग ने आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं के अंतर्गत 2 अभियोग (मुकदमे) पंजीकृत किए हैं। अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और परिवहन के खिलाफ यह अभियान निरंतर जारी रहेगा। किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। आबकारी विभाग प्रवर्तन टीम की इस मुस्तैद कार्रवाई से अवैध शराब के धंधेबाजों में हड़कंप मचा हुआ है।















