• Home
  • About Us
  • Advertise With Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
Tuesday, September 22, 2026
अभिनन्दन मोर्चा
Advertisement
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Paper / E-Magazine
  • अन्य
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Paper / E-Magazine
  • अन्य
No Result
View All Result
अभिनन्दन मोर्चा
No Result
View All Result

पूर्व मंत्री मुन्ना लाल मौर्य की पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, ‘विकास पुरुष’ के विजन को किया याद

News-Desk by News-Desk
April 27, 2026
in फतेहपुर
0
पूर्व मंत्री मुन्ना लाल मौर्य की पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, ‘विकास पुरुष’ के विजन को किया याद

– पूर्व मंत्री के व्यक्तित्व व कृतित्व पर हुई विस्तृत चर्चा

– विधायक ऊषा मौर्य ने साझा कीं भावुक स्मृतियां

READ ALSO

बाढ़ पीड़ितों को मिली राहत, बिंदकी क्षेत्र में 102 मच्छरदानियां वितरित

फतेहपुर में नाबालिग विवाहिता की डिलीवरी के बाद मौत, इलाज में देरी और झाड़-फूंक के आरोप से मचा हड़कंप

– सांसद बाबू सिंह कुशवाहा रहे मुख्य अतिथि, कई दिग्गज नेता रहे मौजूद

फतेहपुर। जनपद में पूर्व मंत्री स्वर्गीय मुन्ना लाल मौर्य की पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में जनसैलाब उमड़ पड़ा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके जीवन, संघर्ष तथा विकास कार्यों को याद किया। इस अवसर पर हुसैनगंज विधानसभा की विधायक एवं सपा नेत्री ऊषा मौर्य ने अपने पति स्वर्गीय मुन्ना लाल मौर्य को याद करते हुए उनकी सोच और संघर्षों को साझा किया। उन्होंने कहा कि मुन्ना लाल मौर्य का जीवन सादगी, संघर्ष और समाज सेवा का प्रतीक था। उन्होंने हमेशा शिक्षा, स्वास्थ्य और क्षेत्र के विकास को प्राथमिकता दी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जौनपुर के सांसद बाबू सिंह कुशवाहा उपस्थित रहे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि मुन्ना लाल मौर्य एक दूरदर्शी नेता थे, जिन्होंने क्षेत्र के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण कार्य किए। शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और आधारभूत संरचना के क्षेत्र में उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा। कार्यक्रम में सपा के कद्दावर नेता अमरनाथ मौर्य एवं सपा जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र प्रताप सिंह की विशेष उपस्थिति रही। इसके अलावा फतेहपुर सदर विधायक चंद्र प्रकाश लोधी, सपा प्रदेश सचिव जगनायक सिंह यादव, पूर्व विधायक मोहम्मद सफीर, पूर्व सपा जिलाध्यक्ष वली उल्लाह, सपा नेत्री रत्नेश रत्ना, खागा विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी रामतीर्थ परमहंस (पूर्व डीआईजी), नगर पालिका परिषद फतेहपुर के चेयरमैन एडवोकेट राज कुमार मौर्य, पूर्व अध्यक्ष वीरेन्द्र यादव, केतकी सिंह यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष दलजीत निषाद सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे। वक्ताओं ने स्वर्गीय मुन्ना लाल मौर्य के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए उन्हें “विकास पुरुष” की संज्ञा दी। उन्होंने बताया कि कैसे एक साधारण परिवार से निकलकर उन्होंने अपने संघर्ष और मेहनत के दम पर राजनीति में एक अलग पहचान बनाई और क्षेत्र के विकास के लिए समर्पित रहे। कार्यक्रम में गुरु प्रसाद चौरसिया, वलीउल्लाह, अमरनाथ मौर्य, विधायक चंद्र प्रकाश लोधी, विकल्प मौर्य, जगनायक सिंह यादव, आदित्य मौर्य, एडवोकेट राज कुमार मौर्य और सपा जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह यादव सहित कई वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किए और उनके अधूरे सपनों को पूरा करने का संकल्प लिया। समापन पर उपस्थित जनसमूह ने स्वर्गीय मुन्ना लाल मौर्य को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम ने यह स्पष्ट कर दिया कि आज भी वे लोगों के दिलों में जीवित हैं और उनके कार्य समाज के लिए प्रेरणा बने हुए हैं। इस दौरान सुल्तानपुर घोष चौराहा पर स्वर्गीय मुन्ना लाल मौर्य स्मृति द्वार का उद्घाटन भी किया गया है जिसके बाद विधायक ऊषा मौर्य ने गेट को जनता के लिए समर्पित किया।

Tags: #MunnaLalMaurya#PoliticalLegacy#PublicGathering#Punyatithi#Remembering#Shradhanjali#Tribute#UPPolitics#VikasPurush

Related Posts

बाढ़ पीड़ितों को मिली राहत, बिंदकी क्षेत्र में 102 मच्छरदानियां वितरित
फतेहपुर

बाढ़ पीड़ितों को मिली राहत, बिंदकी क्षेत्र में 102 मच्छरदानियां वितरित

September 15, 2026
फतेहपुर में नाबालिग विवाहिता की डिलीवरी के बाद मौत, इलाज में देरी और झाड़-फूंक के आरोप से मचा हड़कंप
फतेहपुर

फतेहपुर में नाबालिग विवाहिता की डिलीवरी के बाद मौत, इलाज में देरी और झाड़-फूंक के आरोप से मचा हड़कंप

September 15, 2026
खागा में वामदलों ने किया प्रदर्शन, सहारनपुर मस्जिद मामले को लेकर सरकार के खिलाफ जताई नाराजगी
फतेहपुर

खागा में वामदलों ने किया प्रदर्शन, सहारनपुर मस्जिद मामले को लेकर सरकार के खिलाफ जताई नाराजगी

September 15, 2026
मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड में संगठनात्मक विस्तार, प्रदेश कमेटी में नए पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी
फतेहपुर

मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड में संगठनात्मक विस्तार, प्रदेश कमेटी में नए पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी

September 15, 2026
फतेहपुर में वकीलों ने खोला मोर्चा, मांगों को लेकर न्यायिक कार्य से दूरी का ऐलान
फतेहपुर

फतेहपुर में वकीलों ने खोला मोर्चा, मांगों को लेकर न्यायिक कार्य से दूरी का ऐलान

September 15, 2026
फतेहपुर में पराली जलाने पर शिकंजा, नियमों की अनदेखी करने वाले हार्वेस्टर पर होगी कार्रवाई
फतेहपुर

फतेहपुर में पराली जलाने पर शिकंजा, नियमों की अनदेखी करने वाले हार्वेस्टर पर होगी कार्रवाई

September 15, 2026
Next Post
*BHU के सर सुंदरलाल अस्पताल में गंदगी से मरीज परेशान, बाल रोग विभाग में संक्रमण का खतरा*

*BHU के सर सुंदरलाल अस्पताल में गंदगी से मरीज परेशान, बाल रोग विभाग में संक्रमण का खतरा*

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

वरिष्ठ पत्रकार उग्रसेन का सड़क हादसे में हुआ निधन पत्रकारों में शोक की लहर

वरिष्ठ पत्रकार उग्रसेन का सड़क हादसे में हुआ निधन पत्रकारों में शोक की लहर

March 5, 2025
भारत-चीन सैन्य-स्तरीय वार्ता 16 घंटे तक चली, तीन क्षेत्रों से सेना की वापसी पर चर्चा

भारत-चीन सैन्य-स्तरीय वार्ता 16 घंटे तक चली, तीन क्षेत्रों से सेना की वापसी पर चर्चा

July 22, 2023

आइएएस अश्विनी कुमार पांडेय के कार्यो की ग्रामीण कर रहे हैं तारीफ

July 22, 2023
अखिलेश ने गुलाम अली से मुलाकात की, कहते हैं कि कला और कलाकारों को राजनीति से नहीं जोड़ा जाना चाहिए

अखिलेश ने गुलाम अली से मुलाकात की, कहते हैं कि कला और कलाकारों को राजनीति से नहीं जोड़ा जाना चाहिए

July 22, 2023
किआरा आडवाणी ने ब्लैक ड्रेस में ग्लैमरस फोटोशूट करवाया, जैसे ही उन्होंने कैमरा देखा एक खूबसूरत अभिव्यक्ति दी … देखें वीडियो

किआरा आडवाणी ने ब्लैक ड्रेस में ग्लैमरस फोटोशूट करवाया, जैसे ही उन्होंने कैमरा देखा एक खूबसूरत अभिव्यक्ति दी … देखें वीडियो

July 22, 2023

EDITOR'S PICK

दिल्ली: खतरनाक परिस्थितियों में बंधुआ मजदूरी करने वाले 11 नाबालिग लड़कों को बचाया गया

दिल्ली: खतरनाक परिस्थितियों में बंधुआ मजदूरी करने वाले 11 नाबालिग लड़कों को बचाया गया

July 22, 2023
डेनिएल्स बन रहीं हैं, ट्रंप के लिए समस्या

डेनिएल्स बन रहीं हैं, ट्रंप के लिए समस्या

July 22, 2023
भोले की शक्ति भोले की ताकत सावन के महीने में एक नई ऊर्जा प्रदान करती है – डॉ दर्शन लाल अरोड़ा

भोले की शक्ति भोले की ताकत सावन के महीने में एक नई ऊर्जा प्रदान करती है – डॉ दर्शन लाल अरोड़ा

July 22, 2023
आज नहीं दिखा चांद पहला रोज़ा 24 मार्च से

आज नहीं दिखा चांद पहला रोज़ा 24 मार्च से

July 22, 2023

About Us

हमारे बारे में - अभिनन्दन मोर्चा
अभिनंदन मोर्चा एक विश्वसनीय और निष्पक्ष समाचार प्लेटफॉर्म है, जो आपको ताज़ा खबरें, विश्लेषण और समसामयिक घटनाओं की सटीक जानकारी प्रदान करता है। हम सत्य, पारदर्शिता और निष्पक्ष पत्रकारिता के सिद्धांतों पर कार्य करते हैं। हमारा उद्देश्य समाज को जागरूक बनाना और निष्पक्ष समाचारों के माध्यम से सशक्त बनाना है।

सत्य की खोज, निष्पक्षता की पहचान!
abhinandanmorcha@gmail.com

Follow us

Categories

  • E-Paper / E-Magazine
  • international
  • अजमेर
  • अन्य
  • अमृतसर:
  • उज्जैन
  • उत्तर प्रदेश
  • कानपुर
  • कोरबा
  • गुजरात
  • गोरखपुर
  • छत्तीसगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • जहानाबाद
  • जौनपुर
  • झारखंड
  • देश
  • धाता
  • नई दिल्ली
  • नयी दिल्ली
  • नोएडा
  • प्रयागराज
  • फतेहपुर
  • बांग्लादेश
  • बांदा
  • बिजनौर
  • बिंदकी
  • मिर्जापुर
  • मुंबई
  • मुंब्रा
  • रामपुर
  • रायबरेली
  • लखनऊ
  • लखीमपुर खीरी
  • लहरपुर
  • वाराणसी
  • विदेश
  • विभागीय
  • विशेष
  • शाहबाद
  • सीतापुर
  • हथगाम
  • हमीरपुर
  • हरदोई
  • हरारे

Our Visitors

494608
Total Visitors
546
Visitors Today

Recent Posts

  • बाढ़ पीड़ितों को मिली राहत, बिंदकी क्षेत्र में 102 मच्छरदानियां वितरित September 15, 2026
  • फतेहपुर में नाबालिग विवाहिता की डिलीवरी के बाद मौत, इलाज में देरी और झाड़-फूंक के आरोप से मचा हड़कंप September 15, 2026
  • खागा में वामदलों ने किया प्रदर्शन, सहारनपुर मस्जिद मामले को लेकर सरकार के खिलाफ जताई नाराजगी September 15, 2026
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Paper / E-Magazine
  • अन्य

©Copyright 2025, All Rights Reserved For Abhinandan Morcha by RA.Tech (7985291626)