*संवाददाता- जाकिर अली*
गोरखपुर। लोक निर्माण विभाग (PWD) में ई-ऑफिस लॉगिन की अनिवार्य प्रक्रिया और उसके कारण रोके गए वेतन को लेकर कर्मचारियों का आक्रोश चरम पर पहुँच गया है। बुधवार को डिप्लोमा इंजीनियरिंग संघ और राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के नेतृत्व में कर्मचारियों ने मुख्य अभियंता कार्यालय का घेराव किया और अपनी मांगों को लेकर जमकर विरोध प्रदर्शन किया। तकनीकी खामी का खामियाजा भुगत रहे कर्मचारी डिप्लोमा इंजीनियरिंग संघ के क्षेत्रीय अध्यक्ष रामसमुझ शर्मा और राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष ने इस मुद्दे पर गंभीर चिंता व्यक्त की है। उनका कहना है कि विभाग द्वारा ई-ऑफिस लॉगिन की अपेक्षा तो की जा रही है, लेकिन जमीनी हकीकत यह है कि कई कार्यालयों में अब तक कंप्यूटर तक उपलब्ध नहीं थे। हाल ही में जहाँ कंप्यूटर दिए भी गए हैं, वहाँ ई-ऑफिस पोर्टल की साइट या तो बंद रहती है या लॉगिन के समय तकनीकी त्रुटि (Error) दिखाती है। ऐसे में कर्मचारियों का वेतन रोकना पूरी तरह से अनुचित और अव्यावहारिक है। समस्या के समाधान हेतु प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य अभियंता, लोक निर्माण विभाग, से मुलाकात की। उन्होंने स्पष्ट किया कि जब तक संसाधन और तकनीकी व्यवस्था सुदृढ़ नहीं हो जाती, तब तक वेतन रोकना कर्मचारियों के साथ अन्याय है। उन्होंने लंबित वेतन को तत्काल जारी करने की मांग की। शीघ्र समाधान का मिला मामले की गंभीरता को देखते हुए मुख्य अभियंता ई० रामसमुझ शर्मा ने कर्मचारियों को आश्वस्त किया कि विभाग इस समस्या का संज्ञान ले रहा है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि तकनीकी बाधाओं को दूर कर जल्द से जल्द वेतन भुगतान की प्रक्रिया सुनिश्चित की जाएगी। इस आश्वासन के बाद कर्मचारियों ने अपना विरोध प्रदर्शन समाप्त किया, हालांकि उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन तेज किया जाएगा।
इस अवसर पर अनूप कुमार श्रीवास्तव, संदीप तिवारी, महेश्वर शरण सिंह, इंजीनियर अजीत प्रसाद, इंजीनियर नागेंद्र मणि गुप्ता, अवनीश गुप्ता, गुरफान खान, जन्मेजय पांडे, कृष्ण सिंह, सौरभ श्रीवास्तव, रामधनी पासवान, अशोक पांडे, पंडित श्याम नारायण, इजहार अली, राजेश मिश्रा सहित परिषद के अनेक पदाधिकारी एवं विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे।














