• Home
  • About Us
  • Advertise With Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
Saturday, October 10, 2026
अभिनन्दन मोर्चा
Advertisement
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Paper / E-Magazine
  • अन्य
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Paper / E-Magazine
  • अन्य
No Result
View All Result
अभिनन्दन मोर्चा
No Result
View All Result

ऑनलाइन उपस्थिति प्रणाली पर सचिवों का फूटा गुस्सा

News-Desk by News-Desk
December 1, 2025
in फतेहपुर
0
ऑनलाइन उपस्थिति प्रणाली पर सचिवों का फूटा गुस्सा

READ ALSO

फतेहपुर में खाद्य विभाग का छापा, विमल नाम की पैकिंग में तैयार हो रही थी सुपारी; 70 किलो माल जब्त

फतेहपुर में कंप्यूटर ऑपरेटरों ने उठाई आवाज, मानदेय बढ़ाने और एचआर पॉलिसी लागू करने की मांग

-बहुआ सहित ब्लॉकों में काली पट्टी बांधकर किया विरोध प्रदर्शन
बहुआ, फतेहपुर।     पंचायती राज विभाग द्वारा अचानक लागू की गई फेसियल रिकॉग्निशन आधारित ऑनलाइन उपस्थिति प्रणाली ने जिले के ग्राम पंचायत एवं ग्राम विकास अधिकारियों में व्यापक आक्रोश पैदा कर दिया है। बिना इंटरनेट, उचित डिवाइस, प्रशिक्षण और तकनीकी संसाधनों के जिस डिजिटल उपस्थिति व्यवस्था को थोपने का प्रयास किया जा रहा है, उसके विरोध में सचिव संवर्ग ने चार चरणों वाला बड़ा आंदोलन शुरू कर दिया है। सचिवों का कहना है कि अव्यवहारिक डिजिटल प्रणाली, संसाधनों की भारी कमी और बढ़ते विभागीय दबाव के चलते प्रदेशभर में सचिव मानसिक तनाव झेल रहे हैं। कई बार अनुरोध किए जाने के बावजूद समाधान न मिलने पर सचिव संवर्ग ने प्रदेशव्यापी आंदोलन का ऐलान किया है। बताया गया कि आंदोलन एक दिसंबर से 15 दिसंबर तक चार चरणों में चलेगा। पहले चरण में एक से चार दिसंबर तक सभी सचिव काली पट्टी बांधकर शासकीय कार्य कर रहे हैं। दूसरा चरण पांच दिसंबर को होगा, जिसमें जिले के सभी 13 ब्लॉकों में सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक दरी पर बैठकर चार घंटे का सांकेतिक सत्याग्रह किया जाएगा। इसके बाद मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव को ज्ञापन भेजा जाएगा। साथ ही दोपहर 1 बजे के बाद सभी सचिव विभागीय व्हाट्सऐप समूहों से स्वैच्छिक रूप से बाहर होने की घोषणा करेंगे। तीसरे चरण में 10 दिसंबर को सचिव केवल साइकिल से भ्रमण करेंगे। उनका कहना है कि 200 रुपये साइकिल भत्ता नहीं, मोटरसाइकिल भत्ता चाहिए। इसी मांग को लेकर वे मोटरसाइकिल छोड़कर केवल साइकिल से क्षेत्रीय कार्य करेंगे। चौथा और सबसे बड़ा कदम 15 दिसंबर को उठाया जाएगा, जब सभी सचिव अपनी डीएससी/डोंगल ब्लॉक कार्यालय में जमा करेंगे। सचिवों का कहना है कि इंटरमीडिएट व सीसीसी योग्यता रखने वाले कर्मचारियों पर एआईदृएमएल आधारित हाई-टेक प्रणाली लागू करना पूरी तरह अव्यवहारिक है। बिना इंटरनेट, बिना टैब/डिवाइस, बिना प्रशिक्षण और बिना उचित तकनीकी सहायता के डिजिटल उपस्थिति प्रणाली को लागू किए जाने पर सचिव संवर्ग ने कड़ी नाराज़गी जाहिर की है। ई-ग्राम स्वराज में प्रधान सचिव संयुक्त हस्ताक्षरी की बाध्यता भी पहले से बड़ी समस्या बनी हुई है। इधर, संगठनों ने चेतावनी दी है कि यदि शासन ने जल्द समाधान नहीं निकाला, तो यह आंदोलन अनवरत धरने और पूर्ण कार्य बहिष्कार में तब्दील होगा, जिसकी ज़िम्मेदारी शासन की होगी। बहुआ ब्लॉक समेत जिले के 13 ब्लॉकों में सचिवों ने काली पट्टी बांधकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। आंदोलन में ग्राम विकास अधिकारी संघ के जिलाध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर, ग्राम पंचायत अधिकारी संघ के जिलाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह, सचिव अश्वनी मौर्या, सत्येंद्र कुमार, जितेंद्र दोहरे, हिमांशु कुमार, राजकुमार, पवन कुमार, दीप्ति सिंह, आकाश कुमार पाल सहित सभी ब्लॉकों के सचिवों ने सक्रिय रूप से भाग लिया।
Tags: #AdministrativeConcerns#AngrySecretaries#EmployeeVoice#GovtSystemProblems#OnlineAttendanceIssue#SystemGlitch

Related Posts

फतेहपुर में खाद्य विभाग का छापा, विमल नाम की पैकिंग में तैयार हो रही थी सुपारी; 70 किलो माल जब्त
फतेहपुर

फतेहपुर में खाद्य विभाग का छापा, विमल नाम की पैकिंग में तैयार हो रही थी सुपारी; 70 किलो माल जब्त

October 1, 2026
फतेहपुर में कंप्यूटर ऑपरेटरों ने उठाई आवाज, मानदेय बढ़ाने और एचआर पॉलिसी लागू करने की मांग
फतेहपुर

फतेहपुर में कंप्यूटर ऑपरेटरों ने उठाई आवाज, मानदेय बढ़ाने और एचआर पॉलिसी लागू करने की मांग

October 1, 2026
फतेहपुर में हिंदू महासभा ने बनाई संगठन विस्तार की रणनीति, नवरात्र से शुरू होगा सदस्यता अभियान
फतेहपुर

फतेहपुर में हिंदू महासभा ने बनाई संगठन विस्तार की रणनीति, नवरात्र से शुरू होगा सदस्यता अभियान

October 1, 2026
फतेहपुर में छात्रों को साइबर अपराध से बचाव के बताए तरीके, पॉक्सो कानून की भी दी जानकारी
फतेहपुर

फतेहपुर में छात्रों को साइबर अपराध से बचाव के बताए तरीके, पॉक्सो कानून की भी दी जानकारी

October 1, 2026
सरिता भारती को अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी बनने पर शुभकामनाएं, जिम्मेदारी बेहतर ढंग से निभाने की उम्मीद
फतेहपुर

सरिता भारती को अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी बनने पर शुभकामनाएं, जिम्मेदारी बेहतर ढंग से निभाने की उम्मीद

October 1, 2026
फतेहपुर में बुजुर्गों के बीच पहुंचीं डीएम, फल और कपड़े बांटकर जाना वृद्धजनों का हाल
फतेहपुर

फतेहपुर में बुजुर्गों के बीच पहुंचीं डीएम, फल और कपड़े बांटकर जाना वृद्धजनों का हाल

October 1, 2026
Next Post
पुत्री की सास पर लगाया धारदार कुल्हाड़ी से हमला का आरोप

पुत्री की सास पर लगाया धारदार कुल्हाड़ी से हमला का आरोप

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

वरिष्ठ पत्रकार उग्रसेन का सड़क हादसे में हुआ निधन पत्रकारों में शोक की लहर

वरिष्ठ पत्रकार उग्रसेन का सड़क हादसे में हुआ निधन पत्रकारों में शोक की लहर

March 5, 2025
भारत-चीन सैन्य-स्तरीय वार्ता 16 घंटे तक चली, तीन क्षेत्रों से सेना की वापसी पर चर्चा

भारत-चीन सैन्य-स्तरीय वार्ता 16 घंटे तक चली, तीन क्षेत्रों से सेना की वापसी पर चर्चा

July 22, 2023

आइएएस अश्विनी कुमार पांडेय के कार्यो की ग्रामीण कर रहे हैं तारीफ

July 22, 2023
अखिलेश ने गुलाम अली से मुलाकात की, कहते हैं कि कला और कलाकारों को राजनीति से नहीं जोड़ा जाना चाहिए

अखिलेश ने गुलाम अली से मुलाकात की, कहते हैं कि कला और कलाकारों को राजनीति से नहीं जोड़ा जाना चाहिए

July 22, 2023
किआरा आडवाणी ने ब्लैक ड्रेस में ग्लैमरस फोटोशूट करवाया, जैसे ही उन्होंने कैमरा देखा एक खूबसूरत अभिव्यक्ति दी … देखें वीडियो

किआरा आडवाणी ने ब्लैक ड्रेस में ग्लैमरस फोटोशूट करवाया, जैसे ही उन्होंने कैमरा देखा एक खूबसूरत अभिव्यक्ति दी … देखें वीडियो

July 22, 2023

EDITOR'S PICK

भोले की शक्ति भोले की ताकत सावन के महीने में एक नई ऊर्जा प्रदान करती है – डॉ दर्शन लाल अरोड़ा

भोले की शक्ति भोले की ताकत सावन के महीने में एक नई ऊर्जा प्रदान करती है – डॉ दर्शन लाल अरोड़ा

July 22, 2023
प्रियंका चोपड़ा ने एक कार में गाना गाकर, लुक को पहचानना मुश्किल था …

प्रियंका चोपड़ा ने एक कार में गाना गाकर, लुक को पहचानना मुश्किल था …

July 22, 2023
प्रयत्न तो करना चाहिए पर प्रयत्न के दौरान चिंतित होना छोड़ना पड़ेगा- डा दिनेश शर्मा

प्रयत्न तो करना चाहिए पर प्रयत्न के दौरान चिंतित होना छोड़ना पड़ेगा- डा दिनेश शर्मा

July 22, 2023
२७ चौकियों पर सवा लाख रुद्रों का अभिषेक

२७ चौकियों पर सवा लाख रुद्रों का अभिषेक

February 25, 2025

About Us

हमारे बारे में - अभिनन्दन मोर्चा
अभिनंदन मोर्चा एक विश्वसनीय और निष्पक्ष समाचार प्लेटफॉर्म है, जो आपको ताज़ा खबरें, विश्लेषण और समसामयिक घटनाओं की सटीक जानकारी प्रदान करता है। हम सत्य, पारदर्शिता और निष्पक्ष पत्रकारिता के सिद्धांतों पर कार्य करते हैं। हमारा उद्देश्य समाज को जागरूक बनाना और निष्पक्ष समाचारों के माध्यम से सशक्त बनाना है।

सत्य की खोज, निष्पक्षता की पहचान!
abhinandanmorcha@gmail.com

Follow us

Categories

  • E-Paper / E-Magazine
  • international
  • अजमेर
  • अन्य
  • अमृतसर:
  • उज्जैन
  • उत्तर प्रदेश
  • कानपुर
  • कोरबा
  • गुजरात
  • गोरखपुर
  • छत्तीसगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • जहानाबाद
  • जौनपुर
  • झारखंड
  • देश
  • धाता
  • नई दिल्ली
  • नयी दिल्ली
  • नोएडा
  • प्रयागराज
  • फतेहपुर
  • बांग्लादेश
  • बांदा
  • बिजनौर
  • बिंदकी
  • मिर्जापुर
  • मुंबई
  • मुंब्रा
  • रामपुर
  • रायबरेली
  • लखनऊ
  • लखीमपुर खीरी
  • लहरपुर
  • वाराणसी
  • विदेश
  • विभागीय
  • विशेष
  • शाहबाद
  • सीतापुर
  • हथगाम
  • हमीरपुर
  • हरदोई
  • हरारे

Our Visitors

520057
Total Visitors
369
Visitors Today

Recent Posts

  • फतेहपुर में खाद्य विभाग का छापा, विमल नाम की पैकिंग में तैयार हो रही थी सुपारी; 70 किलो माल जब्त October 1, 2026
  • फतेहपुर में कंप्यूटर ऑपरेटरों ने उठाई आवाज, मानदेय बढ़ाने और एचआर पॉलिसी लागू करने की मांग October 1, 2026
  • फतेहपुर में हिंदू महासभा ने बनाई संगठन विस्तार की रणनीति, नवरात्र से शुरू होगा सदस्यता अभियान October 1, 2026
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Paper / E-Magazine
  • अन्य

©Copyright 2025, All Rights Reserved For Abhinandan Morcha by RA.Tech (7985291626)