*संवाददाता- जाकिर अली*
*सिद्ध पीठ बाबा मुक्तेश्वर नाथ मंदिर में अभिषेक कर मुख्यमंत्री के दीर्घायु की किया कामना*
गोरखपुर। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद, के पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों ने आज तुर्कमानपुर स्थित सिद्ध पीठ बाबा मुक्तेश्वर नाथ मंदिर में भगवान शिव का दुग्ध एवं जलाभिषेक कर उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री के स्वस्थ, यशस्वी एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। परिषद के अध्यक्ष रूपेश कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि हम बाबा मुक्तेश्वर नाथ से प्रार्थना करते हैं कि वे हमारे मुख्यमंत्री को उत्तम स्वास्थ्य, यश, कीर्ति एवं दीर्घायु प्रदान करें, जिससे वे प्रदेश को निरंतर विकास की नई ऊंचाइयों तक ले जाते रहें।
परिषद के महामंत्री मदन मुरारी शुक्ल ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री जी केवल उत्तर प्रदेश ही नहीं बल्कि पूरे देश में आस्था और विश्वास के केंद्र हैं। करोड़ों लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरते हुए वे जनसेवा के नए प्रतिमान स्थापित कर रहे हैं। आज हम सभी भगवान मुक्तेश्वर नाथ से उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की प्रार्थना करते हैं तथा कामना करते हैं कि उन्हें भविष्य में देश का नेतृत्व करने का भी अवसर प्राप्त हो। इस अवसर पर कर्मचारी नेताओं ने मुख्यमंत्री से कर्मचारियों को जन्मदिन के उपहार स्वरूप पुरानी पेंशन बहाल करने एवं सहमति बनी विभिन्न मांगों के शासनादेश जारी करने की अपील भी की। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों के हितों की रक्षा कर प्रदेश में रामराज्य की परिकल्पना को साकार किया जा सकता है। इस अवसर पर रूपेश श्रीवास्तव, मुरारी शुक्ल, पंडित श्याम शुक्ल, अनिल द्विवेदी, राजेश मिश्रा, अनूप कुमार, बंटी श्रीवास्तव सहित अनेक कर्मचारी नेता एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।















