-तहसीलदार को पत्र सौंप कर की शिकायत
बिंदकी फतेहपुर : आवंटित क्षेत्र का जनगणना कार्य पूरा हो जाने के बाद कार्य क्षेत्र बढ़ाने पर शिक्षकों ने नाराजगी व्यक्त किया है। पीड़ित शिक्षकों ने इस मामले में तहसीलदार को एक शिकायती पत्र सोपा है जिसमें कहा है कि बढ़ाया गया क्षेत्र वापस लिया जाए. जानकारी के अनुसार बिंदकी कस्बे के तहसील में शनिवार की दोपहर करीब 12:30 बजे जनगणना कार्य में लगे शिक्षक निखिल कुमार सिंह कंपोजिट स्कूल गांजर, मोहम्मद इस्माइल सहायक अध्यापक डांडा अमौली तथा कुशल पाल शिक्षा मित्र डांडा अमौली तहसीलदार अचिलेश सिंह से मिले। तीनों शिक्षकों ने लिखित शिकायत किया कि जनगणना के लिए जो कार्य क्षेत्र सौपा गया था। इस भीषण गर्मी लूं में उसे शत प्रतिशत पूर्ण कर लिया है। परंतु एक संदेश के माध्यम से सूचित किया गया कि हमारे आवंटित आवंटित क्षेत्र के अलावा कार्य क्षेत्र को बढ़ा दिया गया है जिसके चलते परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ऐसी स्थिति में अतिरिक्त के कार्य क्षेत्र को समाप्त किया जाए।















