• Home
  • About Us
  • Advertise With Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
Thursday, June 18, 2026
अभिनन्दन मोर्चा
Advertisement
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Paper / E-Magazine
  • अन्य
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Paper / E-Magazine
  • अन्य
No Result
View All Result
अभिनन्दन मोर्चा
No Result
View All Result

धूमधाम से मनाया गया 77 वां गणतंत्र दिवस, मंत्री ने ली परेड की सलामी

News-Desk by News-Desk
January 27, 2026
in फतेहपुर
0
धूमधाम से मनाया गया 77 वां गणतंत्र दिवस, मंत्री ने ली परेड की सलामी

READ ALSO

गाजीपुर-औगासी मार्ग पर नए हिंदुस्तान पेट्रोलियम पंप का भव्य उद्घाटन

मोहर्रम: ईमान, मुहब्बत और कुर्बानी का पैग़ाम

– कलेक्ट्रेट परिसर, पुलिस लाइन समेत सभी सरकारी व अर्द्धसरकारी कार्यालयों में हुआ ध्वजारोहण
– मंत्री ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को किया सम्मानित
– विभिन्न विद्यालयों में हुए सांस्कृतिक व देश भक्ति के कार्यक्रम
– गणतंत्र दिवस समारोह की झलकियां।
फतेहपुर। 77 वां गणतंत्र दिवस जनपद में हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। पुलिस लाइन में प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री राकेश सचान ने मुख्य अतिथि के रूप में ध्वजारोहण कर सलामी ली और परेड निरीक्षण किया। स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति की गई। मंत्री ने पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अपने पदस्थ कार्यों में उत्कृष्ट कार्य करने पर शील्ड, प्रशंसा पत्र आदि देकर सम्मानित किया। मंत्री को डीएम रविन्द्र सिंह व एसपी अनूप कुमार सिंह ने स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष अभय प्रताप सिंह, विधायक खागा कृष्णा पासवान, विधायक जहानाबाद राजेंद्र सिंह पटेल, विधायक जय कुमार सिंह जैकी, जिलाध्यक्ष भाजपा अन्नू श्रीवास्तव, जनपद न्यायाधीश सुधीर कुमार, अपर जिलाधिकारी (वित्त/राजस्व), अपर जिलाधिकारी न्यायिक, अपर पुलिस अधिकारी, पुलिस क्षेत्राधिकारी, जनप्रतिनिधियों सहित संबंधित उपस्थित रहे। उधर समस्त सरकारी भवनों पर प्रातः 08.30 बजे ध्वजारोहण हुआ। कलेक्ट्रेट परिसर स्थित कैम्प कार्यालय में जिलाधिकारी रविन्द्र सिंह ने ध्वजारोहण कर सलामी दी। विकास भवन में मुख्य विकास अधिकारी पवन कुमार मीना ने ध्वजारोहण कर सामूहिक राष्ट्रगान एवं संविधान के प्रति कर्तव्य निष्ठा और राष्ट्रीय एकता, अखण्डता की शपथ दिलाई। जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट स्थित गांधी मैदान में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, अम्बेडकर पार्क में बाबा साहब डॉ0 भीमराव अम्बेडकर एवं महात्मा गौतम बुद्ध की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित कर नमन किया। तत्पश्चात कलेक्ट्रेट महात्मा गांधी सभागार में विचार गोष्ठी हुई। इसके अलावा समस्त सरकारी व अर्द्धसरकारी कार्यालयों में भी ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी गई। विद्यालयों में भी कार्यक्रम आयोजित किए गए। शहर के शांतीनगर स्थित एंबिशन पब्लिक स्कूल में मुख्य अतिथि के रूप में अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के लॉ डिपार्टमेंट के प्रोफेसर मोहम्मद शकील अहमद उपस्थित रहे। प्रबंधक दिलशाद अहमद ने लोगों को जागरूक किया। छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। मेधावी और विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरित किए गए। इसी तरह जीटी रोड स्थित सेंट जेवियर्स हाईस्कूल में प्रबंधक नीतीश कुमार एवं प्रधानाचार्या डा. प्रियंका गुप्ता ने ध्वजारोहण किया। तिरंगे को सलामी दी गई। बच्चों ने सांस्कृतिक व देशभक्ति कार्यक्रम प्रस्तुत किए। शहर के महर्षि विद्या मंदिर में प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार त्रिपाठी ने ध्वजारोहण किया। बच्चों ने विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इसी तरह चन्द्रदेव मौर्य इंटर कालेज भी ध्वजारोहण के पश्चात मुख्य अतिथि के रूप में पहुंची पूर्व केन्द्रीय राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया। इस मौके पर प्रबंधक कन्हैयालाल मौर्य उपस्थित रहे। शहर के जयरामनगर स्थित सुंदर सिंह इंटर कालेज में संरक्षक अरिमर्दन सिंह ने ध्वजारोहण किया। बच्चों ने कार्यक्रम प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया। शहर के चित्रांशनगर स्थित चिल्ड्रेन पब्लिक स्कूल में डायरेक्टर प्राची श्रीवास्तव, प्रबंध तंत्र सुनील श्रीवास्तव, संजय श्रीवास्तव, रेखा श्रीवास्तव, अनुराधा श्रीवास्तव, नीलम सिंह, मुस्कान, दर्शिता श्रीवास्तव आदि ने कार्यक्रम में सहभागिता निभाई। ध्वजारोहण के बाद मिष्ठान वितरण कर गणतंत्र दिवस की बधाई दी गई। शहर के कलक्टरगंज स्थित दि ओक पब्लिक स्कूल में प्रबंधक रोहिताब सोलंकी व प्रधानाचार्य करिश्मा ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी। बच्चों ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। शहर के रेल बाजार स्थित विद्यालय निकेतन डीपी पब्लिक स्कूल में ध्वजारोहण किया गया। बच्चों ने प्रभात फेरी निकालकर एकता का संदेश दिया। शहर के रघुवंशपुरम स्थित सरस्वती बाल मंदिर इण्टर कालेज में प्रबंधक राकेश त्रिवेदी ने ध्वजारोहण कर कार्यक्रम की शुरूआत की। मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ समाजसेवी संतोष कुमार तिवारी, विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक विक्रम सिंह ने हिस्सा लिया। बच्चों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत कार्यक्रम प्रस्तुत किए। सागर कान्वेंट एवं सुंदरमती इंटर कालेज में प्रबंधक अशोक मौर्य ने ध्वजारोहण किया। तत्पश्चात प्रभात फेरी निकाली गई। जिसने विभिन्न मार्गों पर भ्रमण किया। शहर के लिल्स बगिया एवं पटेल इंटर कालेज में मुख्य अतिथि पूर्व प्रधानाचार्य प्रभुदत्त दीक्षित, शिवाजी ग्रुप आफॅ इन्सटीट्यूशन के निदेशक अतुल सिंह सचान व लिल्स बगिया की मैनेजर नेहा सिंह सचान ने ध्वजारोहण किया। तत्पश्चात बच्चों ने कार्यक्रम प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया। शहर के राधानगर स्थित जय मां सरस्वती ज्ञान मंदिर इण्टर कालेज में प्रबंधक अजय प्रताप सिंह व प्रधानाचार्य विनय प्रताप सिंह ने ध्वजारोहण किया। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। शहर के सांई विहार जयरामनगर स्थित सांई सिटी इण्टर कालेज में बच्चों ने प्रभात फेरी निकाली। डायरेक्टर रेखा सिंह गौर ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्रबंधक पवन सिंह गौर ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया। शहर के राधानगर स्थित रामलखन आदर्श विद्या निकेतन गर्ल्स इंटर कालेज में अध्यक्ष रामकृपाल, प्रधानाचार्य अरविन्द कुमार बाजपेयी ने ध्वजारोहण किया। तत्पश्चात प्रभात फेरी निकाली गई। बच्चों ने विद्यालय में कार्यक्रम प्रस्तुत किए। शहर के पूर्वी रानी कालोनी आबूनगर स्थित मां राम श्री उदयभान सिंह इंटर कालेज केशवकुुंज में प्रबंधक ध्यान सिंह, प्रधानाचार्य केशभान सिंह ने ध्वजारोहण किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ पत्रकार प्रेमशकर अवस्थी, एसीएमओ डा0 केपी सिंह, पूर्व नायब तहसीलदार रामकिशोर शुक्ल, नगर पालिका अध्यक्ष राजकुमार मोर्य ने शिरकत की। शहर के शादीपुर स्थित प्लेवे इंग्लिश स्कूल में प्रबंधक हुसैन अख्तर जाफरी एवं प्रधानाचार्य इरम जाफरी ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी। तत्पश्चात बच्चों ने मंच पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया। बच्चों के बीच मिष्ठान वितरण किया गया।

Tags: #DeshKaGaurav#GanatantraDiwas#MinisterSalute#TirangaLehraya#UnityAndPri

Related Posts

गाजीपुर-औगासी मार्ग पर नए हिंदुस्तान पेट्रोलियम पंप का भव्य उद्घाटन
फतेहपुर

गाजीपुर-औगासी मार्ग पर नए हिंदुस्तान पेट्रोलियम पंप का भव्य उद्घाटन

June 17, 2026
मोहर्रम: ईमान, मुहब्बत और कुर्बानी का पैग़ाम
फतेहपुर

मोहर्रम: ईमान, मुहब्बत और कुर्बानी का पैग़ाम

June 17, 2026
महिला आयोग की सदस्य की जनसुनवाई मे 20 शिकायते दर्ज
फतेहपुर

महिला आयोग की सदस्य की जनसुनवाई मे 20 शिकायते दर्ज

June 17, 2026
किसान दिवस मे फार्मर रजिस्ट्री के लिए किसानों को किया जागरूक
फतेहपुर

किसान दिवस मे फार्मर रजिस्ट्री के लिए किसानों को किया जागरूक

June 17, 2026
भूमाफियाओ के खिलाफ जिलाधिकारी ने अभियान चलाने के दिए निर्देश
फतेहपुर

भूमाफियाओ के खिलाफ जिलाधिकारी ने अभियान चलाने के दिए निर्देश

June 16, 2026
*सौरभ मिश्रा हत्याकांड: मृतक के घर पहुंचा बसपा प्रतिनिधिमंडल, आर्थिक सहायता व निष्पक्ष जांच की मांग*
फतेहपुर

*सौरभ मिश्रा हत्याकांड: मृतक के घर पहुंचा बसपा प्रतिनिधिमंडल, आर्थिक सहायता व निष्पक्ष जांच की मांग*

June 16, 2026
Next Post
डायट का पहला एल्युमिनाई मीट संपन्न, उत्कृष्ट शिक्षक सम्मानित

डायट का पहला एल्युमिनाई मीट संपन्न, उत्कृष्ट शिक्षक सम्मानित

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

वरिष्ठ पत्रकार उग्रसेन का सड़क हादसे में हुआ निधन पत्रकारों में शोक की लहर

वरिष्ठ पत्रकार उग्रसेन का सड़क हादसे में हुआ निधन पत्रकारों में शोक की लहर

March 5, 2025
भारत-चीन सैन्य-स्तरीय वार्ता 16 घंटे तक चली, तीन क्षेत्रों से सेना की वापसी पर चर्चा

भारत-चीन सैन्य-स्तरीय वार्ता 16 घंटे तक चली, तीन क्षेत्रों से सेना की वापसी पर चर्चा

July 22, 2023

आइएएस अश्विनी कुमार पांडेय के कार्यो की ग्रामीण कर रहे हैं तारीफ

July 22, 2023
अखिलेश ने गुलाम अली से मुलाकात की, कहते हैं कि कला और कलाकारों को राजनीति से नहीं जोड़ा जाना चाहिए

अखिलेश ने गुलाम अली से मुलाकात की, कहते हैं कि कला और कलाकारों को राजनीति से नहीं जोड़ा जाना चाहिए

July 22, 2023
सफलता की गाथा

सफलता की गाथा

February 25, 2025

EDITOR'S PICK

एक प्रकार का अंतिम: लखनऊ जीपीओ के सामने टाइपिस्ट कृष्ण कुमार के जीवन का एक दिन

एक प्रकार का अंतिम: लखनऊ जीपीओ के सामने टाइपिस्ट कृष्ण कुमार के जीवन का एक दिन

July 22, 2023
यूपी बजट 2021-22 लाइव: योगी सरकार का 5 वां बजट थोड़ी देर में पेश होगा, ये घोषणाएं संभव

यूपी बजट 2021-22 लाइव: योगी सरकार का 5 वां बजट थोड़ी देर में पेश होगा, ये घोषणाएं संभव

July 22, 2023
किआरा आडवाणी ने ब्लैक ड्रेस में ग्लैमरस फोटोशूट करवाया, जैसे ही उन्होंने कैमरा देखा एक खूबसूरत अभिव्यक्ति दी … देखें वीडियो

किआरा आडवाणी ने ब्लैक ड्रेस में ग्लैमरस फोटोशूट करवाया, जैसे ही उन्होंने कैमरा देखा एक खूबसूरत अभिव्यक्ति दी … देखें वीडियो

July 22, 2023
प्रयत्न तो करना चाहिए पर प्रयत्न के दौरान चिंतित होना छोड़ना पड़ेगा- डा दिनेश शर्मा

प्रयत्न तो करना चाहिए पर प्रयत्न के दौरान चिंतित होना छोड़ना पड़ेगा- डा दिनेश शर्मा

July 22, 2023

About Us

हमारे बारे में - अभिनन्दन मोर्चा
अभिनंदन मोर्चा एक विश्वसनीय और निष्पक्ष समाचार प्लेटफॉर्म है, जो आपको ताज़ा खबरें, विश्लेषण और समसामयिक घटनाओं की सटीक जानकारी प्रदान करता है। हम सत्य, पारदर्शिता और निष्पक्ष पत्रकारिता के सिद्धांतों पर कार्य करते हैं। हमारा उद्देश्य समाज को जागरूक बनाना और निष्पक्ष समाचारों के माध्यम से सशक्त बनाना है।

सत्य की खोज, निष्पक्षता की पहचान!
abhinandanmorcha@gmail.com

Follow us

Categories

  • E-Paper / E-Magazine
  • अजमेर
  • अन्य
  • अमृतसर:
  • उज्जैन
  • उत्तर प्रदेश
  • कानपुर
  • कोरबा
  • गुजरात
  • गोरखपुर
  • छत्तीसगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • जहानाबाद
  • जौनपुर
  • झारखंड
  • देश
  • धाता
  • नई दिल्ली
  • नयी दिल्ली
  • नोएडा
  • प्रयागराज
  • फतेहपुर
  • बांदा
  • बिजनौर
  • बिंदकी
  • मिर्जापुर
  • मुंब्रा
  • रामपुर
  • रायबरेली
  • लखनऊ
  • लखीमपुर खीरी
  • लहरपुर
  • वाराणसी
  • विदेश
  • विभागीय
  • विशेष
  • शाहबाद
  • सीतापुर
  • हथगाम
  • हमीरपुर
  • हरदोई

Our Visitors

374826
Total Visitors
910
Visitors Today

Recent Posts

  • *22 सूत्रीय मांगों को लेकर भारतीय मजदूर संघ की हुंकार, कल डीएम कार्यालय पर होगा शक्ति प्रदर्शन* June 17, 2026
  • गाजीपुर-औगासी मार्ग पर नए हिंदुस्तान पेट्रोलियम पंप का भव्य उद्घाटन June 17, 2026
  • *ओपीडी में पर्चा बनाने वाले के साथ लात घुसो से हमला* June 17, 2026
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Paper / E-Magazine
  • अन्य

©Copyright 2025, All Rights Reserved For Abhinandan Morcha by RA.Tech (7985291626)

No Result
View All Result
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Paper / E-Magazine
  • अन्य

©Copyright 2025, All Rights Reserved For Abhinandan Morcha by RA.Tech (7985291626)