• Home
  • About Us
  • Advertise With Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
Saturday, June 6, 2026
अभिनन्दन मोर्चा
Advertisement
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Paper / E-Magazine
  • अन्य
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Paper / E-Magazine
  • अन्य
No Result
View All Result
अभिनन्दन मोर्चा
No Result
View All Result

परीक्षा को शुचितापूर्ण ढंग से सकुशल नकलविहीन पारदर्शिता के साथ सम्पन्न कराया जाय।

News-Desk by News-Desk
June 5, 2026
in फतेहपुर
0
परीक्षा को शुचितापूर्ण ढंग से सकुशल नकलविहीन पारदर्शिता के साथ सम्पन्न कराया जाय।

✓ परीक्षा 08, 09 एवं 10 जून 2026 को प्रत्येक दिवस दो पालियों में होगी।

READ ALSO

एक पेड़ मां के नाम अभियान का शुभारंभ, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

बुरहान शहीद बाबा की मजार पर 162वां सालाना उर्स संपन्न, कौमी एकता की मिसाल बना आयोजन

✓ पुलिस भर्ती बोर्ड के गाइडलाइन के अनुसार परीक्षा केंद्रों में परीक्षा के पूर्व निर्धारित तिथि में परीक्षा का रिहर्सल कराया जाए।

फतेहपुर: उ0प्र0 पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आयोजित उत्तर प्रदेश आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 के लिखित परीक्षा के दृष्टिगत प्रशिक्षण कार्यक्रम जिलाधिकारी श्रीमती निधि गुप्ता वत्स व पुलिस अधीक्षक श्री अभिमन्यु मांगलिक के सयुंक्त तत्वाधान में महात्मा गांधी कलेक्ट्रेट सभागार में केंद्र प्रभारी, केंद्र व्यवस्थापक, सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टैटिक मजिस्ट्रेट, कार्यदाई संस्थाओं के पदाधिकारियो के साथ सम्पन्न हुई। उन्होंने कहा कि उ0प्र0 पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड लखनऊ द्वारा आयोजित उत्तर प्रदेश उत्तर प्रदेश आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 के लिखित परीक्षा को सकुशल शुचितापूर्ण ढंग से नकलविहीन पारदर्शिता के साथ सम्पन्न कराई जाय। जिलाधिकारी ने परीक्षा से संबंधित अधिकारी/कर्मचारी को निर्देशित किया कि भर्ती बोर्ड द्वारा दिए गए निर्देशो का भलीभांति अध्ययन करते हुए अपने दायित्वों का निर्वहन संवेदनशीलता के साथ करते हुए बोर्ड द्वारा निर्धारित गाइडलाइन के अनुसार परीक्षा सम्पन्न कराए, इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही व शिथिलता क्षम्य नहीं होगी। उन्होंने कहा कि स्टैटिक मजिस्ट्रेट अपने–अपने परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण कर सभी आवश्यक व्यवस्थाए जैसे–शुद्ध पेय जल, फर्नीचर, प्रकाश व्यवस्था, पंखा व सीसीटीवी कैमरों की क्रियाशीलता आदि को देख ले । उन्होंने संबंधित कार्यदाई संस्था को निर्देशित किया कि जिन परीक्षा केन्द्रों।में अभी तक सी0सी0टी0वी0 कैमरे नहीं लगे है, जल्द से जल्द लगवा दे और उनकी क्रियाशीलता की जांच कर ले व अन्य सभी व्यवस्थाये भी पूर्ण कर ले। उन्होंने कहा कि पुलिस भर्ती बोर्ड के गाइडलाइन के अनुसार परीक्षा के पूर्व परीक्षा का रिहर्सल निर्धारित तिथि के अनुसार कर ले, साथ ही सभी व्यवस्थाये दूरस्थ रखे। उन्होंने केंद्र व्यवस्थापको से कहा कि सभी व्यवस्थाये दी गई गाइडलाइन के अनुसार करा ले। परीक्षा कराने के लिए नियुक्त अधिकारी/कर्मचारियों का परिचय पत्र भर्ती बोर्ड द्वारा जारी किए गए है वही मान्य होंगे, सभी अधिकारी/कर्मचारी परिचय पत्र गले में डाल कर आए। उन्होंने कहा कि परीक्षा केंद्रों में दी गाइडलाइन के अनुसार अभ्यर्थियों का प्रवेश कराया जाए एवं सघन तलाशी भी कराई। महिला अभ्यर्थियों की तलाशी महिला कर्मचारी से ही कराई जाय। पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा व्यवस्था और परीक्षा के दिन ट्रैफिक व्यवस्था की समीक्षा कर संबंधितों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए और कहा कि सभी व्यवस्थाएं संवेदनशीलता के साथ करे ताकि कोई समस्या न आए। जिला विद्यालय निरीक्षक ने उ0प्र0 पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड लखनऊ द्वारा आयोजित उत्तर प्रदेश आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 की लिखित परीक्षा को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए दिए गए निर्देशो का विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 लिखित परीक्षा जनपद मे 08 केंद्रों में दिनांक 08, 09 एवं 10 जून 2026 को परीक्षा होगी , प्रत्येक दिवस परीक्षा 02 पालियों में होगी। प्रथम पाली प्रात: 10:00 बजे से 12:00 बजे तक द्वितीय पाली अपरान्ह 03:00 बजे से 05:00 बजे तक होगी । अभ्यर्थियों का प्रवेश परीक्षा केन्द्र में परीक्षा शुरू होने के 02 घंटे पूर्व 30 मिनट पहले बंद होगा। उन्होंने कहा कि परीक्षा केंद्रों में 02 क्लॉक रुम बनाए जाए जिसमें एक अभ्यर्थियों का समान और दूसरे में परीक्षा सम्पन्न कराने वाले अधिकारी/कर्मचारियों का समान रखा जाएगा। सभी केन्द्रों में तैनात अधिकारियों/कर्मचारियों की भी बायोमैट्रिक उपस्थिति अनिवार्य की गई है। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0), अपर पुलिस अधीक्षक, उपजिलाधिकारी सदर, खागा, बिन्दकी, अपर उपजिलाधिकारी, वरिष्ठ कोषाधिकारी, केंद्र व्यवस्थापक, केंद्र प्रभारी, परीक्षा से सम्बन्धित कार्यदाई संस्थाओ के पदाधिकारी, अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Related Posts

एक पेड़ मां के नाम अभियान का शुभारंभ, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प
फतेहपुर

एक पेड़ मां के नाम अभियान का शुभारंभ, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

June 5, 2026
बुरहान शहीद बाबा की मजार पर 162वां सालाना उर्स संपन्न, कौमी एकता की मिसाल बना आयोजन
फतेहपुर

बुरहान शहीद बाबा की मजार पर 162वां सालाना उर्स संपन्न, कौमी एकता की मिसाल बना आयोजन

June 5, 2026
जन्मदिन पर अधिवक्ता ने किया रक्तदान
फतेहपुर

जन्मदिन पर अधिवक्ता ने किया रक्तदान

June 5, 2026
*संविधान सभा पर टिप्पणी को लेकर सुधाकर अवस्थी ने जताई कड़ी आपत्ति*
फतेहपुर

*संविधान सभा पर टिप्पणी को लेकर सुधाकर अवस्थी ने जताई कड़ी आपत्ति*

June 4, 2026
*दर्दनाक हादसा: कुएं में गिरने से 16 वर्षीय किशोरी की मौत*
फतेहपुर

*दर्दनाक हादसा: कुएं में गिरने से 16 वर्षीय किशोरी की मौत*

June 4, 2026
बाढ़ से जन व पशु हानि न होने पाए जिलाधिकारी
फतेहपुर

बाढ़ से जन व पशु हानि न होने पाए जिलाधिकारी

June 4, 2026
Next Post
बुरहान शहीद बाबा की मजार पर 162वां सालाना उर्स संपन्न, कौमी एकता की मिसाल बना आयोजन

बुरहान शहीद बाबा की मजार पर 162वां सालाना उर्स संपन्न, कौमी एकता की मिसाल बना आयोजन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

वरिष्ठ पत्रकार उग्रसेन का सड़क हादसे में हुआ निधन पत्रकारों में शोक की लहर

वरिष्ठ पत्रकार उग्रसेन का सड़क हादसे में हुआ निधन पत्रकारों में शोक की लहर

March 5, 2025
भारत-चीन सैन्य-स्तरीय वार्ता 16 घंटे तक चली, तीन क्षेत्रों से सेना की वापसी पर चर्चा

भारत-चीन सैन्य-स्तरीय वार्ता 16 घंटे तक चली, तीन क्षेत्रों से सेना की वापसी पर चर्चा

July 22, 2023

आइएएस अश्विनी कुमार पांडेय के कार्यो की ग्रामीण कर रहे हैं तारीफ

July 22, 2023
सफलता की गाथा

सफलता की गाथा

February 25, 2025
अखिलेश ने गुलाम अली से मुलाकात की, कहते हैं कि कला और कलाकारों को राजनीति से नहीं जोड़ा जाना चाहिए

अखिलेश ने गुलाम अली से मुलाकात की, कहते हैं कि कला और कलाकारों को राजनीति से नहीं जोड़ा जाना चाहिए

July 22, 2023

EDITOR'S PICK

एक प्रकार का अंतिम: लखनऊ जीपीओ के सामने टाइपिस्ट कृष्ण कुमार के जीवन का एक दिन

एक प्रकार का अंतिम: लखनऊ जीपीओ के सामने टाइपिस्ट कृष्ण कुमार के जीवन का एक दिन

July 22, 2023
प्रयत्न तो करना चाहिए पर प्रयत्न के दौरान चिंतित होना छोड़ना पड़ेगा- डा दिनेश शर्मा

प्रयत्न तो करना चाहिए पर प्रयत्न के दौरान चिंतित होना छोड़ना पड़ेगा- डा दिनेश शर्मा

July 22, 2023
टैक्स चोरी के खिलाफ वाणिज्य कर का अभियान, वसूले 39.88 लाख

टैक्स चोरी के खिलाफ वाणिज्य कर का अभियान, वसूले 39.88 लाख

July 22, 2023
बंगाल के शहर में 3 दिनों में 200 से अधिक कुत्तों को मृत पाया गया

बंगाल के शहर में 3 दिनों में 200 से अधिक कुत्तों को मृत पाया गया

July 22, 2023

About Us

हमारे बारे में - अभिनन्दन मोर्चा
अभिनंदन मोर्चा एक विश्वसनीय और निष्पक्ष समाचार प्लेटफॉर्म है, जो आपको ताज़ा खबरें, विश्लेषण और समसामयिक घटनाओं की सटीक जानकारी प्रदान करता है। हम सत्य, पारदर्शिता और निष्पक्ष पत्रकारिता के सिद्धांतों पर कार्य करते हैं। हमारा उद्देश्य समाज को जागरूक बनाना और निष्पक्ष समाचारों के माध्यम से सशक्त बनाना है।

सत्य की खोज, निष्पक्षता की पहचान!
abhinandanmorcha@gmail.com

Follow us

Categories

  • E-Paper / E-Magazine
  • अजमेर
  • अन्य
  • अमृतसर:
  • उज्जैन
  • उत्तर प्रदेश
  • कानपुर
  • कोरबा
  • गुजरात
  • गोरखपुर
  • छत्तीसगढ़
  • जहानाबाद
  • जौनपुर
  • झारखंड
  • देश
  • धाता
  • नई दिल्ली
  • नयी दिल्ली
  • नोएडा
  • प्रयागराज
  • फतेहपुर
  • बांदा
  • बिजनौर
  • बिंदकी
  • मिर्जापुर
  • मुंब्रा
  • रामपुर
  • रायबरेली
  • लखनऊ
  • लखीमपुर खीरी
  • लहरपुर
  • वाराणसी
  • विदेश
  • विभागीय
  • विशेष
  • शाहबाद
  • सीतापुर
  • हथगाम
  • हमीरपुर
  • हरदोई

Our Visitors

353986
Total Visitors
19
Visitors Today

Recent Posts

  • एक पेड़ मां के नाम अभियान का शुभारंभ, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प June 5, 2026
  • बुरहान शहीद बाबा की मजार पर 162वां सालाना उर्स संपन्न, कौमी एकता की मिसाल बना आयोजन June 5, 2026
  • परीक्षा को शुचितापूर्ण ढंग से सकुशल नकलविहीन पारदर्शिता के साथ सम्पन्न कराया जाय। June 5, 2026
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Paper / E-Magazine
  • अन्य

©Copyright 2025, All Rights Reserved For Abhinandan Morcha by RA.Tech (7985291626)