• Home
  • About Us
  • Advertise With Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
Wednesday, June 24, 2026
अभिनन्दन मोर्चा
Advertisement
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Paper / E-Magazine
  • अन्य
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Paper / E-Magazine
  • अन्य
No Result
View All Result
अभिनन्दन मोर्चा
No Result
View All Result

लोकजन सोशलिस्ट पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष को पुलिस ने लौटाया बैरंग

News-Desk by News-Desk
July 16, 2025
in फतेहपुर
0
लोकजन सोशलिस्ट पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष को पुलिस ने लौटाया बैरंग

READ ALSO

*चार माह पहले बना नाला हुआ जर्जर, बारिश से पहले ही गिरी दीवार, ग्रामीणों ने घटिया निर्माण का लगाया आरोप*

*ओवरलोडिंग पर टास्क फोर्स की सख्ती के बीच हंगामा, युवक ने लगाया मोबाइल छीनने का आरोप*

-पुलिस ने पीड़ित के घर जाने पर रोका, पुलिस चौकी में हुई विफल वार्ता
प्रेमनगर, फतेहपुर।    लोकजन सोशलिस्ट पार्टी (एल एस पी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर वीरेन्द्र विश्वकर्मा के जनपद बॉर्डर पहुंचने पर भारी पुलिस बल ने  पीड़ित के घर जाने से रोकते हुए पुलिस चौकी में बैठकर वार्ता करने को कहा जिस पर नेता व पुलिस में काफी देर बहस छिड़ी रही जिसके बाद पुलिस द्वारा पुलिस चौकी में वार्ता कर डॉक्टर विश्वकर्मा की बात न मानते हुए स्थानीय पुलिस प्रशासन ने उन्हें वापस लौटाया। बताते चलें कि थाना सुल्तानपुर घोष क्षेत्र के पुलिस चौकी अफोई अंतर्गत बीते दिनों जमीनी विवाद के चलते यादव और विश्वकर्मा जाति के बीच खूनी संघर्ष हुआ था जिसमें पुलिस ने एक पक्ष की ओर से मुकदमा दर्ज करते हुए दूसरे पक्ष के लोगों को जेल भेजा था जिस पर दूसरे पक्ष का आरोप था कि पुलिस ने उनकी नहीं सुनी और न ही उनकी एफआईआर दर्ज की है हालांकि पुलिस ने नकारते हुए सही कार्यवाही करने की बात कही है। इसी प्रकरण के चलते बुधवार को लोकजन सोशलिस्ट पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर वीरेन्द्र विश्वकर्मा जिला प्रशासन को पूर्व सूचना के आधार पर कौशाम्बी जनपद के अल्लीपुर जीता पुल पर पहुंचे जहां उनको रोकने के लिए उपजिलाधिकारी खागा अभिनीत कुमार, पुलिस क्षेत्राधिकारी खागा बृज मोहन राय के साथ ही स्थानीय पुलिस सुल्तानपुर घोष के साथ तथा हथगाम, थरियांव व अन्य थानों की पुलिस बल के साथ ही पीएसी बल भी मौजूद रहा है। एल एस पी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के उनके समर्थकों सहित पहुंचने पर पुलिस ने उनको घटना स्थल पर न जाने को कहा तो उन्होंने पीड़ित परिवार से मिलने जाने की जिद ठानी इस बाबत अफोई चौराहे पर एल एस पी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रशासन से काफी लंबी बहस चली जिस पर पुलिस ने साफ कहा कि डॉक्टर विश्वकर्मा को घटना वाले गांव नहीं दिया जाएगा अन्यथा वहां और विवाद बढ़ सकता है जबकि बनारस से चलकर आए एल एस पी नेता ने जिद ठानी कि हमें विश्वकर्मा परिवार के पीड़ितों से मिलना है आगे कहा कि यदि पुलिस को दिक्कत हो तो हम चार लोगों को ही ले चले लेकिन पुलिस ने एक न सुनी, इस दौरान एल एस पी नेता संविधान और कानून का हवाला देते रहे पर पुलिस प्रशासन ने एक न सुनी और उनको व उनके समर्थकों को पुलिस चौकी अफोई लेकर गई। इसके बाद पुलिस द्वारा विश्वकर्मा एवं यादव दोनों पीड़ित पक्ष को सामने लाई जहां यादव पक्ष से बताया गया कि उनके बेटे को इस कदर मारा गया कि आज भी उनका लड़का जिंदगी और मौत की लड़ाई अस्पताल में लड़ रहा है तो विश्वकर्मा बिरादरी के लोगों ने बताया कि पुलिस ने उनकी एक नहीं सुनी और एकतरफा मुकदमा लिखकर जेल भेजा साथ ही बताया कि हमारे लोगों को भी गंभीर चोट आई हैं पर पुलिस ने कुछ नहीं देखा और चार लोगों को जेल भेजा तथा 4 अन्य लोगों को 2 दिन थाने में बैठाए रहे। एलएसपी नेता ने पुलिस से विश्वकर्मा बिरादरी के लोगों को भी पीड़ित बताते हुए उनकी भी एफआईआर दर्ज करने की बात कही तो उपस्थित पुलिस अधिकारी ने उनके विपक्षी पीड़ित पक्ष का कोमा में होने का हवाला देते हुए मुकदमा लिखने से साफ मना कर दिया। मीडिया से मुखातिब होते हुए एल एस पी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर वीरेन्द्र विश्वकर्मा ने बताया कि रामपुर अफोई गांव निवासी प्रदीप विश्वकर्मा को उनके दल के फतेहपुर जिलाध्यक्ष हैं और उनके घर में हुई घटित घटना और उनके साथ पुलिस द्वारा किए गए अन्याय की वास्तविकता जानने हेतु आया था लेकिन पुलिस ने पीड़ित के घर ये कहकर नहीं जाने दिया कि आपके जाने से माहौल और बिगड़ जाएगा। ये निश्चित तौर से संविधान से मिला मूलभूत मौलिक अधिकार के विरुद्ध है और पुलिस द्वारा एक पक्षीय मुकदमा दर्ज किया जाना ये भी दुर्भाग्यपूर्ण है। इस मामले में हम पुलिस अधीक्षक से मुलाकात करेंगे और पीड़ित को न्याय नहीं मिला तो न्यायालय की शरण में जाने के साथ ही बड़ा आंदोलन करने पर मजबूर होंगे। इस दौरान मुख्य रूप से प्रदीप विश्वकर्मा, लोकजन सोशलिस्ट पार्टी के फतेहपुर जिलाअध्यक्ष, नीरज विश्वकर्मा जिला अध्यक्ष कौशांबी, डॉक्टर नीरज कुमार विश्वकर्मा, जिला उपाध्यक्ष कौशांबी, कपिल सोनी युवा प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष कौशांबी, रघु विश्वकर्मा कौशांबी मीडिया प्रभारी, उमेश विश्वकर्मा अधिवक्ता कौशांबी, राहुल विश्वकर्मा एडवोकेट कौशाम्बी, अमन, बृजेश, मोहित हरिओम, अनिल विश्वकर्मा सहित दर्जनों की तादाद में फतेहपुर व कौशाम्बी जनपद के पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे हैं।
Tags: #BairangLautaya#LoksamajSocialistParty#PoliceAction#PoliticalControversy#PoliticalResistance#RashtriyaAdhyakshStopped

Related Posts

*चार माह पहले बना नाला हुआ जर्जर, बारिश से पहले ही गिरी दीवार, ग्रामीणों ने घटिया निर्माण का लगाया आरोप*
फतेहपुर

*चार माह पहले बना नाला हुआ जर्जर, बारिश से पहले ही गिरी दीवार, ग्रामीणों ने घटिया निर्माण का लगाया आरोप*

June 23, 2026
*ओवरलोडिंग पर टास्क फोर्स की सख्ती के बीच हंगामा, युवक ने लगाया मोबाइल छीनने का आरोप*
फतेहपुर

*ओवरलोडिंग पर टास्क फोर्स की सख्ती के बीच हंगामा, युवक ने लगाया मोबाइल छीनने का आरोप*

June 23, 2026
जश्ने शोहदा-ए-कर्बला कॉन्फ्रेंस में गूंजा अहले बैत का पैगाम, करबला की कुर्बानियों से नम हुई आंखें
फतेहपुर

जश्ने शोहदा-ए-कर्बला कॉन्फ्रेंस में गूंजा अहले बैत का पैगाम, करबला की कुर्बानियों से नम हुई आंखें

June 23, 2026
बड़े मंगल पर सर्व फॉर ह्यूमैनिटी फाउंडेशन के 6 सदस्यों ने किया रक्तदान
फतेहपुर

बड़े मंगल पर सर्व फॉर ह्यूमैनिटी फाउंडेशन के 6 सदस्यों ने किया रक्तदान

June 23, 2026
*नशा से बचाव के लिए सामूहिक प्रयास की ज़रुरत*
फतेहपुर

*नशा से बचाव के लिए सामूहिक प्रयास की ज़रुरत*

June 23, 2026
 *विकासपरक, लाभार्थीपरक, जनकल्याणकारी योजनाओं के प्राप्त आवेदनों का ससमय निस्तारण कराए।*
फतेहपुर

 *विकासपरक, लाभार्थीपरक, जनकल्याणकारी योजनाओं के प्राप्त आवेदनों का ससमय निस्तारण कराए।*

June 23, 2026
Next Post
विद्युत कर्मचारियों ने वेतन कटौती के विरोध में किया प्रदर्शन

विद्युत कर्मचारियों ने वेतन कटौती के विरोध में किया प्रदर्शन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

वरिष्ठ पत्रकार उग्रसेन का सड़क हादसे में हुआ निधन पत्रकारों में शोक की लहर

वरिष्ठ पत्रकार उग्रसेन का सड़क हादसे में हुआ निधन पत्रकारों में शोक की लहर

March 5, 2025
भारत-चीन सैन्य-स्तरीय वार्ता 16 घंटे तक चली, तीन क्षेत्रों से सेना की वापसी पर चर्चा

भारत-चीन सैन्य-स्तरीय वार्ता 16 घंटे तक चली, तीन क्षेत्रों से सेना की वापसी पर चर्चा

July 22, 2023

आइएएस अश्विनी कुमार पांडेय के कार्यो की ग्रामीण कर रहे हैं तारीफ

July 22, 2023
अखिलेश ने गुलाम अली से मुलाकात की, कहते हैं कि कला और कलाकारों को राजनीति से नहीं जोड़ा जाना चाहिए

अखिलेश ने गुलाम अली से मुलाकात की, कहते हैं कि कला और कलाकारों को राजनीति से नहीं जोड़ा जाना चाहिए

July 22, 2023
सफलता की गाथा

सफलता की गाथा

February 25, 2025

EDITOR'S PICK

फर्जी ‘पीएमओ ऑफिसर‘ आखिरकार पहुंच गया जेल

फर्जी ‘पीएमओ ऑफिसर‘ आखिरकार पहुंच गया जेल

July 22, 2023
कांवड़ सेवा शिविर के मुख्य अतिथि के रुप मे पहुचे ऊर्जा राज्यमंत्री सोमेंद्र तोमर                              

कांवड़ सेवा शिविर के मुख्य अतिथि के रुप मे पहुचे ऊर्जा राज्यमंत्री सोमेंद्र तोमर                            

July 22, 2023
दिल्ली: खतरनाक परिस्थितियों में बंधुआ मजदूरी करने वाले 11 नाबालिग लड़कों को बचाया गया

दिल्ली: खतरनाक परिस्थितियों में बंधुआ मजदूरी करने वाले 11 नाबालिग लड़कों को बचाया गया

July 22, 2023
फरहान अख्तर ने अर्जुन तेंदुलकर को ट्रोल करने वालों को जवाब दिया, कहा- उनके उत्साह को मत मारो …

फरहान अख्तर ने अर्जुन तेंदुलकर को ट्रोल करने वालों को जवाब दिया, कहा- उनके उत्साह को मत मारो …

July 22, 2023

About Us

हमारे बारे में - अभिनन्दन मोर्चा
अभिनंदन मोर्चा एक विश्वसनीय और निष्पक्ष समाचार प्लेटफॉर्म है, जो आपको ताज़ा खबरें, विश्लेषण और समसामयिक घटनाओं की सटीक जानकारी प्रदान करता है। हम सत्य, पारदर्शिता और निष्पक्ष पत्रकारिता के सिद्धांतों पर कार्य करते हैं। हमारा उद्देश्य समाज को जागरूक बनाना और निष्पक्ष समाचारों के माध्यम से सशक्त बनाना है।

सत्य की खोज, निष्पक्षता की पहचान!
abhinandanmorcha@gmail.com

Follow us

Categories

  • E-Paper / E-Magazine
  • अजमेर
  • अन्य
  • अमृतसर:
  • उज्जैन
  • उत्तर प्रदेश
  • कानपुर
  • कोरबा
  • गुजरात
  • गोरखपुर
  • छत्तीसगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • जहानाबाद
  • जौनपुर
  • झारखंड
  • देश
  • धाता
  • नई दिल्ली
  • नयी दिल्ली
  • नोएडा
  • प्रयागराज
  • फतेहपुर
  • बांदा
  • बिजनौर
  • बिंदकी
  • मिर्जापुर
  • मुंब्रा
  • रामपुर
  • रायबरेली
  • लखनऊ
  • लखीमपुर खीरी
  • लहरपुर
  • वाराणसी
  • विदेश
  • विभागीय
  • विशेष
  • शाहबाद
  • सीतापुर
  • हथगाम
  • हमीरपुर
  • हरदोई

Our Visitors

385519
Total Visitors
1000
Visitors Today

Recent Posts

  • *पुलिस की मुस्तैदी से शांतिपूर्वक संपन्न हुआ मुहर्रम की छठी का जुलूस, कोतवाली SHO छत्रपाल सिंह की भूमिका रही सराहनीय* June 23, 2026
  • *चार माह पहले बना नाला हुआ जर्जर, बारिश से पहले ही गिरी दीवार, ग्रामीणों ने घटिया निर्माण का लगाया आरोप* June 23, 2026
  • *ओवरलोडिंग पर टास्क फोर्स की सख्ती के बीच हंगामा, युवक ने लगाया मोबाइल छीनने का आरोप* June 23, 2026
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Paper / E-Magazine
  • अन्य

©Copyright 2025, All Rights Reserved For Abhinandan Morcha by RA.Tech (7985291626)