• Home
  • About Us
  • Advertise With Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
Sunday, April 19, 2026
अभिनन्दन मोर्चा
Advertisement
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Paper / E-Magazine
  • अन्य
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Paper / E-Magazine
  • अन्य
No Result
View All Result
अभिनन्दन मोर्चा
No Result
View All Result

निर्धारित तिथियों में ही संस्था का होगा रक्तदान शिविर: रवि

News-Desk by News-Desk
January 21, 2026
in फतेहपुर
0
निर्धारित तिथियों में ही संस्था का होगा रक्तदान शिविर: रवि

READ ALSO

सुल्तानपुर घोष के बहुचर्चित मामले में नया मोड़: न्यायालय ने क्रॉस केस दर्ज करने का दिया आदेश

चौकी की फेमस चाय दुकान पर हमला, मारपीट और अभद्रता के आरोप से बढ़ा तनाव

– अनावश्यक बाधा उत्पन्न की तो अन्य केन्द्रों में रक्तदान करेंगे रक्तदाता
– पत्रकारों से बातचीत करते व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष रवि प्रकाश दुबे।
फतेहपुर। जिला उद्योग व्यापार मंडल (पंजी०) के प्रदेश अध्यक्ष रवि प्रकाश दुबे ने कहा कि जिलाधिकारी को सौंपे गए ज्ञापन पर प्राप्त आश्वासन के अनुसार संस्था अपने निर्धारित शिविर पूर्व घोषित तिथियों पर ही आयोजित करेगी। यदि किसी सरकारी संस्था को सर्व फॉर ह्यूमैनिटी फाउंडेशन के स्थान पर शिविर आयोजित करना है, तो वह अपने समय को अलग निर्धारित कर सकती है। जिस पर संस्था को न पूर्व में कोई आपत्ति थी और न वर्तमान में है। उन्होंने कहा कि व्यापार मंडल के युवा जिलाध्यक्ष गुरमीत सिंह द्वारा सदैव समन्वय स्थापित करने का प्रयास किया गया, लेकिन संबंधित सरकारी संस्था के कुछ सदस्यों द्वारा बार-बार समन्वय में बाधा उत्पन्न की गई। जबकि शिविर की तिथियों एवं समय की समस्त जानकारी रक्तकेंद्र के कर्मचारियों को पूर्व से उपलब्ध रहती है, जिसे संबंधित संस्थाओं को समय रहते अवगत कराना चाहिए। श्री दुबे ने स्पष्ट किया कि गुरमीत सिंह का किसी प्रकार का न तो तिथि और न ही स्थान को लेकर कोई टकराव रहा है, केवल समय को लेकर असमंजस उत्पन्न किया गया। स्थिति उस समय जटिल हुई जब रक्तकेंद्र के एक कर्मचारी द्वारा सरकारी संस्था के शिविर को निरस्त कर उसे अन्य संस्था से जोड़ने का प्रयास किया गया। इस विषय में युवा जिलाध्यक्ष ने पहले विभागाध्यक्ष से संवाद किया। समाधान न होने पर जिलाधिकारी के समक्ष मामला रखा। प्रदेश अध्यक्ष ने दोहराया कि संस्था अपने सभी शिविर पूर्व निर्धारित तिथि एवं स्थान पर ही आयोजित करेगी। युवा जिलाध्यक्ष गुरमीत सिंह का शिविर 23 जनवरी को प्रातः 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक लोक विहार कॉलोनी में आयोजित होगा। यदि सरकारी संस्था शिविर आयोजित करना चाहती है तो वह अपना समय पृथक निर्धारित कर सकती है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि इसके पश्चात भी यदि किसी प्रकार की अनावश्यक बाधा उत्पन्न की गई तो रक्तदाता विवश होकर अन्य रक्तकेंद्रों में रक्तदान करने को बाध्य होंगे। इस अवसर पर वितरक संघ नगर अध्यक्ष राम बाबू गुप्ता, वितरक संघ अध्यक्ष प्रकाश सिंह, महामंत्री बद्री विशाल गुप्ता, कोषाध्यक्ष विवेक श्रीवास्तव, युवा उपाध्यक्ष ताजुद्दीन उपस्थित रहे।

Tags: #BloodDonationDrive#HealthAwareness#RaktadanShivir#SaveLives#SocialService

Related Posts

सुल्तानपुर घोष के बहुचर्चित मामले में नया मोड़: न्यायालय ने क्रॉस केस दर्ज करने का दिया आदेश
फतेहपुर

सुल्तानपुर घोष के बहुचर्चित मामले में नया मोड़: न्यायालय ने क्रॉस केस दर्ज करने का दिया आदेश

April 18, 2026
चौकी की फेमस चाय दुकान पर हमला, मारपीट और अभद्रता के आरोप से बढ़ा तनाव
फतेहपुर

चौकी की फेमस चाय दुकान पर हमला, मारपीट और अभद्रता के आरोप से बढ़ा तनाव

April 17, 2026
*व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ की बैठक में जन उद्योग व्यापार मण्डल ने व्यापारीयो एवं जनहित के मुद्दे उठाए*
फतेहपुर

*व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ की बैठक में जन उद्योग व्यापार मण्डल ने व्यापारीयो एवं जनहित के मुद्दे उठाए*

April 16, 2026
*फतेहपुर बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष बाबू सिंह यादव का भव्य स्वागत*
फतेहपुर

*फतेहपुर बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष बाबू सिंह यादव का भव्य स्वागत*

April 16, 2026
बाबा साहब के संविधान के मूल्यो को किया जा रहा समाप्त- अजय कुमार
फतेहपुर

बाबा साहब के संविधान के मूल्यो को किया जा रहा समाप्त- अजय कुमार

April 15, 2026
धूमधाम से मनाई गई बाबा साहब की जयंती, संविधान बचाने की ली गई शपथ
फतेहपुर

धूमधाम से मनाई गई बाबा साहब की जयंती, संविधान बचाने की ली गई शपथ

April 14, 2026
Next Post
99 स्टोर डीएम ट्रेडर्स का लोहारी ने किया उद्घाटन

99 स्टोर डीएम ट्रेडर्स का लोहारी ने किया उद्घाटन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

वरिष्ठ पत्रकार उग्रसेन का सड़क हादसे में हुआ निधन पत्रकारों में शोक की लहर

वरिष्ठ पत्रकार उग्रसेन का सड़क हादसे में हुआ निधन पत्रकारों में शोक की लहर

March 5, 2025
भारत-चीन सैन्य-स्तरीय वार्ता 16 घंटे तक चली, तीन क्षेत्रों से सेना की वापसी पर चर्चा

भारत-चीन सैन्य-स्तरीय वार्ता 16 घंटे तक चली, तीन क्षेत्रों से सेना की वापसी पर चर्चा

July 22, 2023

आइएएस अश्विनी कुमार पांडेय के कार्यो की ग्रामीण कर रहे हैं तारीफ

July 22, 2023
सफलता की गाथा

सफलता की गाथा

February 25, 2025
अखिलेश ने गुलाम अली से मुलाकात की, कहते हैं कि कला और कलाकारों को राजनीति से नहीं जोड़ा जाना चाहिए

अखिलेश ने गुलाम अली से मुलाकात की, कहते हैं कि कला और कलाकारों को राजनीति से नहीं जोड़ा जाना चाहिए

July 22, 2023

EDITOR'S PICK

दिल्ली: खतरनाक परिस्थितियों में बंधुआ मजदूरी करने वाले 11 नाबालिग लड़कों को बचाया गया

दिल्ली: खतरनाक परिस्थितियों में बंधुआ मजदूरी करने वाले 11 नाबालिग लड़कों को बचाया गया

July 22, 2023
बंगाल के शहर में 3 दिनों में 200 से अधिक कुत्तों को मृत पाया गया

बंगाल के शहर में 3 दिनों में 200 से अधिक कुत्तों को मृत पाया गया

July 22, 2023
प्रयत्न तो करना चाहिए पर प्रयत्न के दौरान चिंतित होना छोड़ना पड़ेगा- डा दिनेश शर्मा

प्रयत्न तो करना चाहिए पर प्रयत्न के दौरान चिंतित होना छोड़ना पड़ेगा- डा दिनेश शर्मा

July 22, 2023
२७ चौकियों पर सवा लाख रुद्रों का अभिषेक

२७ चौकियों पर सवा लाख रुद्रों का अभिषेक

February 25, 2025

About Us

हमारे बारे में - अभिनन्दन मोर्चा
अभिनंदन मोर्चा एक विश्वसनीय और निष्पक्ष समाचार प्लेटफॉर्म है, जो आपको ताज़ा खबरें, विश्लेषण और समसामयिक घटनाओं की सटीक जानकारी प्रदान करता है। हम सत्य, पारदर्शिता और निष्पक्ष पत्रकारिता के सिद्धांतों पर कार्य करते हैं। हमारा उद्देश्य समाज को जागरूक बनाना और निष्पक्ष समाचारों के माध्यम से सशक्त बनाना है।

सत्य की खोज, निष्पक्षता की पहचान!
abhinandanmorcha@gmail.com

Follow us

Categories

  • E-Paper / E-Magazine
  • अजमेर
  • अन्य
  • अमृतसर:
  • उज्जैन
  • उत्तर प्रदेश
  • कानपुर
  • कोरबा
  • गुजरात
  • गोरखपुर
  • जहानाबाद
  • झारखंड
  • देश
  • धाता
  • नई दिल्ली
  • नयी दिल्ली
  • नोएडा
  • प्रयागराज
  • फतेहपुर
  • बांदा
  • बिंदकी
  • मिर्जापुर
  • मुंब्रा
  • रामपुर
  • रायबरेली
  • लखनऊ
  • लखीमपुर खीरी
  • लहरपुर
  • वाराणसी
  • विदेश
  • विभागीय
  • विशेष
  • शाहबाद
  • सीतापुर
  • हथगाम
  • हमीरपुर
  • हरदोई

Our Visitors

267863
Total Visitors
852
Visitors Today

Recent Posts

  • *चोरी की बाइक सहित दो अभियुक्त गिरफ्तार, राठ पुलिस ने 24 घंटे में किया खुलासा* April 18, 2026
  • बीज भंडार की मनमानी बेनकाब! नकली-एक्सपायरी बीज बेच किसानों से दबंगई का वीडियो वायरल April 18, 2026
  • सुल्तानपुर घोष के बहुचर्चित मामले में नया मोड़: न्यायालय ने क्रॉस केस दर्ज करने का दिया आदेश April 18, 2026
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Paper / E-Magazine
  • अन्य

©Copyright 2025, All Rights Reserved For Abhinandan Morcha by RA.Tech (7985291626)