• Home
  • About Us
  • Advertise With Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
Friday, April 17, 2026
अभिनन्दन मोर्चा
Advertisement
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Paper / E-Magazine
  • अन्य
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Paper / E-Magazine
  • अन्य
No Result
View All Result
अभिनन्दन मोर्चा
No Result
View All Result

हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजे शिवालय

News-Desk by News-Desk
July 21, 2025
in फतेहपुर
0
हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजे शिवालय

READ ALSO

*व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ की बैठक में जन उद्योग व्यापार मण्डल ने व्यापारीयो एवं जनहित के मुद्दे उठाए*

*फतेहपुर बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष बाबू सिंह यादव का भव्य स्वागत*

– सावन के दूसरे सोमवार पर शिव मंदिरों में जुटी भक्तों की आस्था
– शिव मंदिरों में पूजन-अर्चन के साथ कांवड़ियों ने किया जलाभिषेक
–  तांबेश्वर मंदिर में जलाभिषेक करते श्रद्धालु।
फतेहपुर। सावन के दूसरे सोमवार पर मंदिरों में श्रद्धालुओं ने भगवान शिव की विधि विधान से पूजा अर्चना करते हुए उपवास रख सुख समृद्धि की कामना की। जिले के विभिन्न शिव मंदिरों में भक्तों की भोर पहर से ही भीड़ जुटना शुरू हो गई थी। वहीं श्रद्धालुओं ने गंगा में आस्था की डुबकी भी लगाई। सावन के दूसरे सोमवार पर भी शिवालयों में भक्तों ने भगवान शिव का जलाभिषेक व रुद्राभिषेक करने के बाद पूजन अर्चन भी किया। जिले भर में शिव मंदिरों पर पूजन अर्चन के लिए सुबह से रात तक श्रद्धालु जुटे रहे। शहर के कई शिव मंदिरों में भगवान महादेव का आकर्षक श्रंगार भी किया गया, रुद्राभिषेक का आयोजन हुए। शहर के कोने-कोने में बम-बम भोले के जयघोष से गुंजायमान रहे। शहर के तांबेश्वर मंदिर पर भोर की बेला से ही भक्तों का पहुंचना शुरु हो गया था। भक्तों ने भगवान महादेव का जलाभिषेक करने के साथ पूजन अर्चन भी किया। इसके अलावा फल, फूल, बेलपत्र, बेलफल, धतूरा, आकपुष्प, भांग के साथ धूप भी अर्पित किया। सावन के दूसरे सोमवार पर लोगों ने व्रत रखा और घरों में भी पूजन पाठ कर शिव चालीसा, शिव रुद्राष्टक व अन्य मंत्रों का जाप भी किया। ऐसे ही चांदपुर के गूढेश्वर मंदिर में जलाभिषेक एवं बहुआ क्षेत्र के थवईश्वर मंदिर में भंडारे का आयोजन हुआ। जिसमें भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। घरों से लेकर विभिन्न शिव मंदिरों में रुद्राभिषेक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सावन में भीड़ को देखते हुए सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस प्रशासन मुस्तैद रहा।
– शिव गान करते पहुंचे कांवड़िए
सावन के दूसरे सोमवार पर गंगा जल से महादेव का जलाभिषेक करने के लिए कांवड़ियों की टोली नाचते गाते शिव भोले, बम बम भोले, हर हर महादेव के नारों के साथ शिवालयों में पहुंचे। टोली को हर कोई रास्ता देते हुए उनका मनोबल बढ़ाया। कांवड़ियों की टोली में कोई शिव के रंग में रंगा नजर आया तो कोई शिवनृत्य करते दिखाई पड़ा।
– गंगा घाटों में पहुंचे श्रद्धालु
श्रावण मास के दूसरे सोमवार को जनपद के विभिन्न गंगा तटों पर गंगा स्नान के लिए श्रद्धालुओं की भारी संख्या में भीड़ उमड़ी। सुबह से ही गंगा तटों पर श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला शुरू हो गया था। इस दौरान भक्तों ने घाट के किनारे शिव मंदिरों में जलाभिषेक करते हुए पूजा अर्चना किया। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों के प्राचीन शिवालयों में श्रद्धालुओं के हर-हर महादेव के जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।

Tags: #DivineChants#HarHarMahadev#LordShivaDevotion#SacredChants#ShivBhakti#SpiritualIndia#TempleEchoes

Related Posts

*व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ की बैठक में जन उद्योग व्यापार मण्डल ने व्यापारीयो एवं जनहित के मुद्दे उठाए*
फतेहपुर

*व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ की बैठक में जन उद्योग व्यापार मण्डल ने व्यापारीयो एवं जनहित के मुद्दे उठाए*

April 16, 2026
*फतेहपुर बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष बाबू सिंह यादव का भव्य स्वागत*
फतेहपुर

*फतेहपुर बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष बाबू सिंह यादव का भव्य स्वागत*

April 16, 2026
बाबा साहब के संविधान के मूल्यो को किया जा रहा समाप्त- अजय कुमार
फतेहपुर

बाबा साहब के संविधान के मूल्यो को किया जा रहा समाप्त- अजय कुमार

April 15, 2026
धूमधाम से मनाई गई बाबा साहब की जयंती, संविधान बचाने की ली गई शपथ
फतेहपुर

धूमधाम से मनाई गई बाबा साहब की जयंती, संविधान बचाने की ली गई शपथ

April 14, 2026
TSCT की बड़ी पहल: दिवंगत शिक्षामित्र के परिवार को 50 लाख की मदद, DBT से खाते में पहुंचे रुपये
फतेहपुर

TSCT की बड़ी पहल: दिवंगत शिक्षामित्र के परिवार को 50 लाख की मदद, DBT से खाते में पहुंचे रुपये

April 12, 2026
बार चुनाव: 1602 अधिवक्ता मतदाताओं ने डाले वोट
फतेहपुर

बार चुनाव: 1602 अधिवक्ता मतदाताओं ने डाले वोट

April 10, 2026
Next Post
24 जुलाई को एसई विद्युत कार्यालय में धरना देगी भाकियू

24 जुलाई को एसई विद्युत कार्यालय में धरना देगी भाकियू

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

वरिष्ठ पत्रकार उग्रसेन का सड़क हादसे में हुआ निधन पत्रकारों में शोक की लहर

वरिष्ठ पत्रकार उग्रसेन का सड़क हादसे में हुआ निधन पत्रकारों में शोक की लहर

March 5, 2025
भारत-चीन सैन्य-स्तरीय वार्ता 16 घंटे तक चली, तीन क्षेत्रों से सेना की वापसी पर चर्चा

भारत-चीन सैन्य-स्तरीय वार्ता 16 घंटे तक चली, तीन क्षेत्रों से सेना की वापसी पर चर्चा

July 22, 2023

आइएएस अश्विनी कुमार पांडेय के कार्यो की ग्रामीण कर रहे हैं तारीफ

July 22, 2023
सफलता की गाथा

सफलता की गाथा

February 25, 2025
अखिलेश ने गुलाम अली से मुलाकात की, कहते हैं कि कला और कलाकारों को राजनीति से नहीं जोड़ा जाना चाहिए

अखिलेश ने गुलाम अली से मुलाकात की, कहते हैं कि कला और कलाकारों को राजनीति से नहीं जोड़ा जाना चाहिए

July 22, 2023

EDITOR'S PICK

टैक्स चोरी के खिलाफ वाणिज्य कर का अभियान, वसूले 39.88 लाख

टैक्स चोरी के खिलाफ वाणिज्य कर का अभियान, वसूले 39.88 लाख

July 22, 2023
साइबर अपराधों पर…साइबर सेल की नजर

साइबर अपराधों पर…साइबर सेल की नजर

July 22, 2023
२७ चौकियों पर सवा लाख रुद्रों का अभिषेक

२७ चौकियों पर सवा लाख रुद्रों का अभिषेक

February 25, 2025
सूडा से निकाले गये कर्मियों ने मुख्यमंत्री से लगायी गुहार

सूडा से निकाले गये कर्मियों ने मुख्यमंत्री से लगायी गुहार

July 22, 2023

About Us

हमारे बारे में - अभिनन्दन मोर्चा
अभिनंदन मोर्चा एक विश्वसनीय और निष्पक्ष समाचार प्लेटफॉर्म है, जो आपको ताज़ा खबरें, विश्लेषण और समसामयिक घटनाओं की सटीक जानकारी प्रदान करता है। हम सत्य, पारदर्शिता और निष्पक्ष पत्रकारिता के सिद्धांतों पर कार्य करते हैं। हमारा उद्देश्य समाज को जागरूक बनाना और निष्पक्ष समाचारों के माध्यम से सशक्त बनाना है।

सत्य की खोज, निष्पक्षता की पहचान!
abhinandanmorcha@gmail.com

Follow us

Categories

  • E-Paper / E-Magazine
  • अजमेर
  • अन्य
  • अमृतसर:
  • उज्जैन
  • उत्तर प्रदेश
  • कानपुर
  • कोरबा
  • गुजरात
  • गोरखपुर
  • जहानाबाद
  • झारखंड
  • देश
  • धाता
  • नई दिल्ली
  • नयी दिल्ली
  • नोएडा
  • प्रयागराज
  • फतेहपुर
  • बांदा
  • बिंदकी
  • मिर्जापुर
  • मुंब्रा
  • रामपुर
  • रायबरेली
  • लखनऊ
  • लखीमपुर खीरी
  • लहरपुर
  • वाराणसी
  • विदेश
  • विभागीय
  • विशेष
  • शाहबाद
  • सीतापुर
  • हथगाम
  • हमीरपुर
  • हरदोई

Our Visitors

264363
Total Visitors
890
Visitors Today

Recent Posts

  • गोल्डन लायनेस क्लब ‘प्रेरणा’ की नई कार्यकारिणी घोषित, सेवा और सम्मान का हुआ संगम April 16, 2026
  • *मुख्यमंत्री के शहर में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर बैंडेज तक की व्यवस्था नहीं।* April 16, 2026
  • *व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ की बैठक में जन उद्योग व्यापार मण्डल ने व्यापारीयो एवं जनहित के मुद्दे उठाए* April 16, 2026
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Paper / E-Magazine
  • अन्य

©Copyright 2025, All Rights Reserved For Abhinandan Morcha by RA.Tech (7985291626)