• Home
  • About Us
  • Advertise With Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
Tuesday, September 29, 2026
अभिनन्दन मोर्चा
Advertisement
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Paper / E-Magazine
  • अन्य
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Paper / E-Magazine
  • अन्य
No Result
View All Result
अभिनन्दन मोर्चा
No Result
View All Result

मकबरा विवाद: दूसरे दिन शांत रहा माहौल, चप्पे-चप्पे पर पुलिस मुस्तैद

News-Desk by News-Desk
August 12, 2025
in फतेहपुर
0
मकबरा विवाद: दूसरे दिन शांत रहा माहौल, चप्पे-चप्पे पर पुलिस मुस्तैद

– मकबरे की त्रिस्तरीय बढ़ाई गयी सुरक्षा
– आसपास की आबादी क्षेत्र में कर्फ्यू जैसे हालात
–  आबूनगर रेड़इया स्थित मकबरे में बैरिकेटिंग का दृश्य व सुरक्षा में तैनात पुलिस बल।
फतेहपुर। राष्ट्रीय सम्पत्ति के रूप में दर्ज में अब्दुल समद के मकबरे को हिन्दू संगठनों के ठाकुर जी का मंदिर बताए जाने के बाद भारी भीड़ का मकबरे पर हमला व तोड़फोड़ के बाद पैदा हुआ अराजकता का माहौल मंगलवार को दूसरे दिन शांत रहा। घटनास्थल के आईजी के निरीक्षण के बाद पुलिस महकमा पहले से अधिक सक्रिय दिखा। गैर जनपदों से आये अपर पुलिस अधीक्षक रैक के अफसरों के अलावा भारी पुलिस बल की मौजूदगी से समूचा मकबरा क्षेत्र छावनी में तब्दील दिखाई दे रहा है। वहीं आस पास के आबादी क्षेत्र में कर्फ्यू जैसे हालात दिखाई दिया। पुलिस सुरक्षा ऐसी कि लोगों को अपने घरों को आने व जाने में पुलिस के सवाल जवाब का सामना करना पड़ रहा है। गौरतलब है कि शहर के बीचों बीच स्थित राष्ट्रीय सम्पत्ति के रूप में दर्ज मकबरा को हिन्दू संगठनों द्वारा ठाकुर जी विराजमान का मंदिर बताया जा रहा है जबकि मुस्लिम पक्ष इसे ऐतिहासिक इमारत मुगल वंशज नवाब अब्दुल समद का मकबरा व और राष्ट्रीय सम्पत्ति के रुप मे दर्ज बता रहे है। भाजपा नेताओं व हिन्दू संगठनों के आह्वान पर 11 अगस्त को पूजा अर्चना किये जाने के लिये प्रशासन से अनुमति माँगी थी। इसके लिए लोगो से एकत्रित होने को कहा गया था। हालांकि प्रशासन द्वारा किसी भी तरह की अनहोनी होने की आशंका को देखते हुए मकबरे के आसपास बैरीकेट लगाकर सुरक्षा दी थी। भारी भीड़ ने पुलिस की सुरक्षा में सेंध लगाकर मकबरा में घुसकर तोड़फोड़ व नारेबाजी की थी जिससे के बाद मुस्लिम पक्ष की ओर से भी पत्थरबाजी की बात सामने आई थी। दोनों पक्षों के आमने सामने आने के बाद स्थिति तनावपूर्ण हो गयी थी पुलिस द्वारा दोनो पक्षों को किसी तरह शांत कर शहर के अमन को बचाया जा सका था। घटना की गंभीरता को देखते हुए एडीजी डा. संजीव गुप्ता, मंडलायुक्त विजय विश्वास पंथ व आईजी रेंज प्रयागराज अजय कुमार मिश्रा ने जनपद पहुंचकर जिलाधिकारी रविंद्र सिंह व पुलिस अधीक्षक अनूप सिंह के साथ हालातो का जायज़ा लिया था। सुरक्षा व्यवस्था के लिए कई जनपदों से अपर पुलिस अधीक्षक समेत भारी पुलिस बल को बुलाकर लगाये गए हैं। मकबरे की सुरक्षा भी तीन स्तरीय की गई है। मुख्य सड़क से आने वाले रास्तों में बेरिकेट्स लगाकर फोर्स को तैनात किया गया है जबकि मुख्य मकबरे के आस पास भी दो स्तरीय बल्लियों से बेरिकेट्स लगाए गये हैं। मकबरे के चारों ओर भारी पुलिस बल की तैनाती की गयी है।

शहरकाज़ियों को किया ट्रोल, जताई सुरक्षा की चिंता
मकबरा विवाद और तोड़फोड़ से मुस्लिम समुदाय में दुख व आक्रोश भी देखने को मिला जिला प्रशासन द्वारा सुरक्षा के दिये गए आश्वासन के बाद भी मकबरे में तोड़फोड़ की घटना हो जाने से मुस्लिम समुदाय में शहर काज़ियो मोअज्जि लोगों के विरुद्ध भी आक्रोश दिखा। सोशल मीडिया में शहर काजी अब्दुल्ला शाहीदुल इस्लाम की संयम बरतने की अपील पर लोग उन्हें जमकर ट्रोल करते रहे। वहीं शहरकाज़ी कारी फरीद उद्दीन भी सुरक्षा को लेकर चिंतित दिखे।

READ ALSO

फतेहपुर में कायस्थ महासभा ने डॉ. अनुराग श्रीवास्तव को सौंपी जिलाध्यक्ष की कमान

खागा तहसील के पेशकार पर सपा नेता ने लगाए गंभीर आरोप, डीएम से तबादले की मांग

काश ऐसी सुरक्षा पहले लगाई होती
मकबरे विवाद के बाद सुरक्षा व्यबस्था के लिए मुख्य सड़क से अंदर जाने वाली गालियों के बाहर पुलिस के लगाए बेरिकेट्स से स्थानीय निवासियों को परेशानियों का भी सामना करना पड़ रहा है। सड़कों से अपने घरों को जाने के लिये लोगों को पुलिस के सवाल जवाब का भी सामना करना पड़ रहा है। लोगों का कहना रहा कि काश ऐसी सुरक्षा पहले लगाई गई होती तो शहर के इतिहास में इतनी बड़ी घटना न घटती।

आईबी ने शहर में डाला डेरा
मकबरा विवाद कही न कही जिला प्रशासन की बड़ी चूक से साथ साथ खुफिया विभाग की भी बड़ी चूक देखने को मिली। स्थानीय ख़ुफ़िया एजेंसियां मामले की गंभीरता का पता ही नहीं लगा सकी। हालांकि दोनों पक्षों के संयम बरतने से शहर साम्प्रदायिक हिंसा की आग में जलने से बच गया। घटना के बाद दोनों समुदायों के बीच की परिस्थितियों पर नज़र रखने व शासन को हालातों से अवगत कराने के लिए केंद्रीय खुफिया एजेंसी आईबी ने शहर के अलग अलग क्षेत्रो में डेरा डाल दिया है।

सपा विधायकों ने सदन में उठाया मुद्दा
मकबरे को हिन्दू मंदिर बताए जाने व तोड़फोड़ किये जाने की घटना को प्रदेश के प्रमुख विपक्षी दल समाजवादी पार्टी के विधायक एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पांडेय व अमरोहा से विधायक कमाल अख्तर द्वारा सदन में उठाया गया। माता प्रसाद पांडेय द्वारा प्रदेश की कानून व्यवस्था के खराब होने व तोड़फोड़ के आरोपियों पर कार्रवाई किये जाने की प्रदेश सरकार से जानकारी मांगी। वहीं अमरोहा से विधायक कमाल अख्तर ने भी मकबरे पर की गई तोड़फोड़ को राष्ट्रीय संपत्ति पर हमला बताते हुए घटना पर सरकार से कार्रवाई की मांग किया।

सांसद ने भाजपा पर साजिश रचने का लगाया आरोप
जनपद के सांसद एवं समाजवादी पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने मकबरे पर की गई तोड़फोड़ को भारतीय जनता पार्टी की साजिश और नाकामी बताया। उन्होंने कहा कि सदन में इस मुद्दे को उठाये जाने के लिए उन्होंने आग्रह पत्र दिया था लेकिन सदन के स्थगित होने की वजह से वह इसे सदन के समक्ष नहीं उठा सके।

राज्यसभा में इमरान प्रतापगढ़ी भी उठाएंगे मुद्दा
जनपद के ऐतिहासिक मकबरा में तोड़फोड़ का मामले की जानकारी कांग्रेस व सपा नेताओं के द्वारा कांग्रेस के राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी को दी गयी। स्थानीय नेताओं के द्वारा आवश्यक कागज़ों को उनके कार्यालय द्वारा मांगने पर भेजे जाने की बात कही गई। राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी द्वारा अल्पसंख्यको की सुरक्षा व्य्वस्था को लेकर अक्सर सरकार को घेरते रहते हैं। इमरान प्रतापगढ़ी इस मुद्दे को उच्च सदन में उठा सकते है।

Tags: #HeavyPoliceDeployment#LawAndOrder#MausoleumDispute#PeacefulDay#PoliceOnDuty#SecurityAlert

Related Posts

फतेहपुर में कायस्थ महासभा ने डॉ. अनुराग श्रीवास्तव को सौंपी जिलाध्यक्ष की कमान
फतेहपुर

फतेहपुर में कायस्थ महासभा ने डॉ. अनुराग श्रीवास्तव को सौंपी जिलाध्यक्ष की कमान

September 22, 2026
खागा तहसील के पेशकार पर सपा नेता ने लगाए गंभीर आरोप, डीएम से तबादले की मांग
फतेहपुर

खागा तहसील के पेशकार पर सपा नेता ने लगाए गंभीर आरोप, डीएम से तबादले की मांग

September 22, 2026
फतेहपुर में जाम और यातायात व्यवस्था को लेकर व्यापार मंडल ने उठाई आवाज, प्रशासन को सौंपा ज्ञापन
फतेहपुर

फतेहपुर में जाम और यातायात व्यवस्था को लेकर व्यापार मंडल ने उठाई आवाज, प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

September 22, 2026
फतेहपुर में छात्राओं ने निबंध लेखन में दिखाया हुनर, दिव्यांशी सिंह ने मारी बाजी
फतेहपुर

फतेहपुर में छात्राओं ने निबंध लेखन में दिखाया हुनर, दिव्यांशी सिंह ने मारी बाजी

September 22, 2026
फतेहपुर में भगवान बलराम की शोभायात्रा में उमड़ा किसानों का हुजूम, कलेक्ट्रेट में रखीं कई मांगें
फतेहपुर

फतेहपुर में भगवान बलराम की शोभायात्रा में उमड़ा किसानों का हुजूम, कलेक्ट्रेट में रखीं कई मांगें

September 22, 2026
फतेहपुर में पराली जलाने पर सख्ती, किसान के साथ लेखपाल पर भी होगी कार्रवाई
फतेहपुर

फतेहपुर में पराली जलाने पर सख्ती, किसान के साथ लेखपाल पर भी होगी कार्रवाई

September 22, 2026
Next Post
मकबरे के बवाल में शामिल पप्पू सिंह सपा से निष्कासित

मकबरे के बवाल में शामिल पप्पू सिंह सपा से निष्कासित

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

वरिष्ठ पत्रकार उग्रसेन का सड़क हादसे में हुआ निधन पत्रकारों में शोक की लहर

वरिष्ठ पत्रकार उग्रसेन का सड़क हादसे में हुआ निधन पत्रकारों में शोक की लहर

March 5, 2025
भारत-चीन सैन्य-स्तरीय वार्ता 16 घंटे तक चली, तीन क्षेत्रों से सेना की वापसी पर चर्चा

भारत-चीन सैन्य-स्तरीय वार्ता 16 घंटे तक चली, तीन क्षेत्रों से सेना की वापसी पर चर्चा

July 22, 2023

आइएएस अश्विनी कुमार पांडेय के कार्यो की ग्रामीण कर रहे हैं तारीफ

July 22, 2023
अखिलेश ने गुलाम अली से मुलाकात की, कहते हैं कि कला और कलाकारों को राजनीति से नहीं जोड़ा जाना चाहिए

अखिलेश ने गुलाम अली से मुलाकात की, कहते हैं कि कला और कलाकारों को राजनीति से नहीं जोड़ा जाना चाहिए

July 22, 2023
किआरा आडवाणी ने ब्लैक ड्रेस में ग्लैमरस फोटोशूट करवाया, जैसे ही उन्होंने कैमरा देखा एक खूबसूरत अभिव्यक्ति दी … देखें वीडियो

किआरा आडवाणी ने ब्लैक ड्रेस में ग्लैमरस फोटोशूट करवाया, जैसे ही उन्होंने कैमरा देखा एक खूबसूरत अभिव्यक्ति दी … देखें वीडियो

July 22, 2023

EDITOR'S PICK

टैक्स चोरी के खिलाफ वाणिज्य कर का अभियान, वसूले 39.88 लाख

टैक्स चोरी के खिलाफ वाणिज्य कर का अभियान, वसूले 39.88 लाख

July 22, 2023
फरहान अख्तर ने अर्जुन तेंदुलकर को ट्रोल करने वालों को जवाब दिया, कहा- उनके उत्साह को मत मारो …

फरहान अख्तर ने अर्जुन तेंदुलकर को ट्रोल करने वालों को जवाब दिया, कहा- उनके उत्साह को मत मारो …

July 22, 2023
फर्जी ‘पीएमओ ऑफिसर‘ आखिरकार पहुंच गया जेल

फर्जी ‘पीएमओ ऑफिसर‘ आखिरकार पहुंच गया जेल

July 22, 2023
आज नहीं दिखा चांद पहला रोज़ा 24 मार्च से

आज नहीं दिखा चांद पहला रोज़ा 24 मार्च से

July 22, 2023

About Us

हमारे बारे में - अभिनन्दन मोर्चा
अभिनंदन मोर्चा एक विश्वसनीय और निष्पक्ष समाचार प्लेटफॉर्म है, जो आपको ताज़ा खबरें, विश्लेषण और समसामयिक घटनाओं की सटीक जानकारी प्रदान करता है। हम सत्य, पारदर्शिता और निष्पक्ष पत्रकारिता के सिद्धांतों पर कार्य करते हैं। हमारा उद्देश्य समाज को जागरूक बनाना और निष्पक्ष समाचारों के माध्यम से सशक्त बनाना है।

सत्य की खोज, निष्पक्षता की पहचान!
abhinandanmorcha@gmail.com

Follow us

Categories

  • E-Paper / E-Magazine
  • international
  • अजमेर
  • अन्य
  • अमृतसर:
  • उज्जैन
  • उत्तर प्रदेश
  • कानपुर
  • कोरबा
  • गुजरात
  • गोरखपुर
  • छत्तीसगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • जहानाबाद
  • जौनपुर
  • झारखंड
  • देश
  • धाता
  • नई दिल्ली
  • नयी दिल्ली
  • नोएडा
  • प्रयागराज
  • फतेहपुर
  • बांग्लादेश
  • बांदा
  • बिजनौर
  • बिंदकी
  • मिर्जापुर
  • मुंबई
  • मुंब्रा
  • रामपुर
  • रायबरेली
  • लखनऊ
  • लखीमपुर खीरी
  • लहरपुर
  • वाराणसी
  • विदेश
  • विभागीय
  • विशेष
  • शाहबाद
  • सीतापुर
  • हथगाम
  • हमीरपुर
  • हरदोई
  • हरारे

Our Visitors

504428
Total Visitors
929
Visitors Today

Recent Posts

  • फतेहपुर में कायस्थ महासभा ने डॉ. अनुराग श्रीवास्तव को सौंपी जिलाध्यक्ष की कमान September 22, 2026
  • खागा तहसील के पेशकार पर सपा नेता ने लगाए गंभीर आरोप, डीएम से तबादले की मांग September 22, 2026
  • फतेहपुर में जाम और यातायात व्यवस्था को लेकर व्यापार मंडल ने उठाई आवाज, प्रशासन को सौंपा ज्ञापन September 22, 2026
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Paper / E-Magazine
  • अन्य

©Copyright 2025, All Rights Reserved For Abhinandan Morcha by RA.Tech (7985291626)

No Result
View All Result
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Paper / E-Magazine
  • अन्य

©Copyright 2025, All Rights Reserved For Abhinandan Morcha by RA.Tech (7985291626)