*राठ(हमीरपुर)* – राठ कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर एक दर्दनाक हादसे में ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर खाई में पलट गया, ट्रैक्टर सवार 12 वर्षीय बच्चे की मौत दर्दनाक मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए। पुलिस के अनुसार राठ कोतवाली क्षेत्र के ग्राम नवैनी (चिल्ली) निवासी नरेंद्र पुत्र सुकरती के यहां रुद्र अभिषेक कार्यक्रम आयोजित था। पूजा सामग्री के विसर्जन के लिए गांव के लोग छत्रपाल राजपूत के ट्रैक्टर से मौदहा डेम गए थे। डेम के पास ढलान पर ट्रैक्टर नीचे उतारते समय अचानक असंतुलित होकर पलट गया। हादसे में ट्रैक्टर पर सवार अहम 12 वर्षीय पुत्र इंद्रेश राजपूत की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य 3 से 4 लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही थाना राठ पुलिस मौके पर पहुंची और 108 एंबुलेंस की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राठ में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। चिकित्सकों के अनुसार घायलों की हालत फिलहाल सामान्य है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।














