• Home
  • About Us
  • Advertise With Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
Thursday, June 18, 2026
अभिनन्दन मोर्चा
Advertisement
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Paper / E-Magazine
  • अन्य
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Paper / E-Magazine
  • अन्य
No Result
View All Result
अभिनन्दन मोर्चा
No Result
View All Result

पाइप लाइन फटने पर रात में मौके पर पहुंचीं नगर पंचायत अध्यक्ष, खुद खड़े होकर कराया मरम्मत कार्य

News-Desk by News-Desk
May 9, 2026
in फतेहपुर
0
पाइप लाइन फटने पर रात में मौके पर पहुंचीं नगर पंचायत अध्यक्ष, खुद खड़े होकर कराया मरम्मत कार्य

READ ALSO

गाजीपुर-औगासी मार्ग पर नए हिंदुस्तान पेट्रोलियम पंप का भव्य उद्घाटन

मोहर्रम: ईमान, मुहब्बत और कुर्बानी का पैग़ाम

फतेहपुर जिले के धाता नगर पंचायत क्षेत्र में शनिवार शाम सोनारी रोड स्थित शिव मंदिर के पास उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब OMC सोलर पावर कंपनी के कर्मचारियों द्वारा पोल लगाने के दौरान जल निगम की पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। पाइप लाइन फटने से सड़क पर पानी भर गया और आसपास के क्षेत्र की पेयजल आपूर्ति बाधित हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही नगर पंचायत अध्यक्ष रेखा सरोज तत्काल मौके पर पहुंचीं और स्थिति का जायजा लिया। नगर पंचायत अध्यक्ष रेखा सरोज ने रात करीब 7:30 बजे स्वयं मौके पर मौजूद रहकर पाइप लाइन की मरम्मत का कार्य शुरू कराया। उन्होंने संबंधित कर्मचारियों को तेजी से काम पूरा करने के निर्देश दिए, ताकि नगरवासियों को पेयजल संकट का सामना न करना पड़े। काफी देर तक चले मरम्मत कार्य के बाद पाइप लाइन को दुरुस्त कराया गया और पेयजल आपूर्ति बहाल करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई। इस दौरान अध्यक्ष रेखा सरोज ने कहा कि नगरवासियों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि पेयजल जैसी आवश्यक सेवाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। साथ ही उन्होंने नगरवासियों से अपील की कि नगर की किसी भी समस्या की जानकारी तत्काल दें, ताकि उसका शीघ्र समाधान कराया जा सके। इसी क्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष ने देर रात नगर क्षेत्र का औचक निरीक्षण भी किया। निरीक्षण के दौरान संस्कृत विद्यालय के पास सड़क किनारे कूड़े का ढेर पड़ा मिला, जिस पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए संबंधित सफाई कर्मी को फटकार लगाई और मौके पर ही सफाई कार्य कराया। इसके अलावा उन्होंने सफाई व्यवस्था, पेयजल व्यवस्था, स्ट्रीट लाइट और चल रहे विकास कार्यों की गुणवत्ता की भी समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान कई स्थानों पर सफाई व्यवस्था में कमियां मिलने पर संबंधित कर्मचारियों और अधिकारियों को तत्काल सुधार के निर्देश दिए गए। अध्यक्ष रेखा सरोज ने कहा कि धाता नगर पंचायत को स्वच्छ, सुंदर और विकसित बनाना उनका उद्देश्य है। उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि जनता से जुड़ी समस्याओं के समाधान में लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Related Posts

गाजीपुर-औगासी मार्ग पर नए हिंदुस्तान पेट्रोलियम पंप का भव्य उद्घाटन
फतेहपुर

गाजीपुर-औगासी मार्ग पर नए हिंदुस्तान पेट्रोलियम पंप का भव्य उद्घाटन

June 17, 2026
मोहर्रम: ईमान, मुहब्बत और कुर्बानी का पैग़ाम
फतेहपुर

मोहर्रम: ईमान, मुहब्बत और कुर्बानी का पैग़ाम

June 17, 2026
महिला आयोग की सदस्य की जनसुनवाई मे 20 शिकायते दर्ज
फतेहपुर

महिला आयोग की सदस्य की जनसुनवाई मे 20 शिकायते दर्ज

June 17, 2026
किसान दिवस मे फार्मर रजिस्ट्री के लिए किसानों को किया जागरूक
फतेहपुर

किसान दिवस मे फार्मर रजिस्ट्री के लिए किसानों को किया जागरूक

June 17, 2026
भूमाफियाओ के खिलाफ जिलाधिकारी ने अभियान चलाने के दिए निर्देश
फतेहपुर

भूमाफियाओ के खिलाफ जिलाधिकारी ने अभियान चलाने के दिए निर्देश

June 16, 2026
*सौरभ मिश्रा हत्याकांड: मृतक के घर पहुंचा बसपा प्रतिनिधिमंडल, आर्थिक सहायता व निष्पक्ष जांच की मांग*
फतेहपुर

*सौरभ मिश्रा हत्याकांड: मृतक के घर पहुंचा बसपा प्रतिनिधिमंडल, आर्थिक सहायता व निष्पक्ष जांच की मांग*

June 16, 2026
Next Post
मातृत्व दिवस गर्भवतियों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण

मातृत्व दिवस गर्भवतियों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

वरिष्ठ पत्रकार उग्रसेन का सड़क हादसे में हुआ निधन पत्रकारों में शोक की लहर

वरिष्ठ पत्रकार उग्रसेन का सड़क हादसे में हुआ निधन पत्रकारों में शोक की लहर

March 5, 2025
भारत-चीन सैन्य-स्तरीय वार्ता 16 घंटे तक चली, तीन क्षेत्रों से सेना की वापसी पर चर्चा

भारत-चीन सैन्य-स्तरीय वार्ता 16 घंटे तक चली, तीन क्षेत्रों से सेना की वापसी पर चर्चा

July 22, 2023

आइएएस अश्विनी कुमार पांडेय के कार्यो की ग्रामीण कर रहे हैं तारीफ

July 22, 2023
अखिलेश ने गुलाम अली से मुलाकात की, कहते हैं कि कला और कलाकारों को राजनीति से नहीं जोड़ा जाना चाहिए

अखिलेश ने गुलाम अली से मुलाकात की, कहते हैं कि कला और कलाकारों को राजनीति से नहीं जोड़ा जाना चाहिए

July 22, 2023
सफलता की गाथा

सफलता की गाथा

February 25, 2025

EDITOR'S PICK

भोले की शक्ति भोले की ताकत सावन के महीने में एक नई ऊर्जा प्रदान करती है – डॉ दर्शन लाल अरोड़ा

भोले की शक्ति भोले की ताकत सावन के महीने में एक नई ऊर्जा प्रदान करती है – डॉ दर्शन लाल अरोड़ा

July 22, 2023
डेनिएल्स बन रहीं हैं, ट्रंप के लिए समस्या

डेनिएल्स बन रहीं हैं, ट्रंप के लिए समस्या

July 22, 2023
दिल्ली: खतरनाक परिस्थितियों में बंधुआ मजदूरी करने वाले 11 नाबालिग लड़कों को बचाया गया

दिल्ली: खतरनाक परिस्थितियों में बंधुआ मजदूरी करने वाले 11 नाबालिग लड़कों को बचाया गया

July 22, 2023
कांवड़ सेवा शिविर के मुख्य अतिथि के रुप मे पहुचे ऊर्जा राज्यमंत्री सोमेंद्र तोमर                              

कांवड़ सेवा शिविर के मुख्य अतिथि के रुप मे पहुचे ऊर्जा राज्यमंत्री सोमेंद्र तोमर                            

July 22, 2023

About Us

हमारे बारे में - अभिनन्दन मोर्चा
अभिनंदन मोर्चा एक विश्वसनीय और निष्पक्ष समाचार प्लेटफॉर्म है, जो आपको ताज़ा खबरें, विश्लेषण और समसामयिक घटनाओं की सटीक जानकारी प्रदान करता है। हम सत्य, पारदर्शिता और निष्पक्ष पत्रकारिता के सिद्धांतों पर कार्य करते हैं। हमारा उद्देश्य समाज को जागरूक बनाना और निष्पक्ष समाचारों के माध्यम से सशक्त बनाना है।

सत्य की खोज, निष्पक्षता की पहचान!
abhinandanmorcha@gmail.com

Follow us

Categories

  • E-Paper / E-Magazine
  • अजमेर
  • अन्य
  • अमृतसर:
  • उज्जैन
  • उत्तर प्रदेश
  • कानपुर
  • कोरबा
  • गुजरात
  • गोरखपुर
  • छत्तीसगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • जहानाबाद
  • जौनपुर
  • झारखंड
  • देश
  • धाता
  • नई दिल्ली
  • नयी दिल्ली
  • नोएडा
  • प्रयागराज
  • फतेहपुर
  • बांदा
  • बिजनौर
  • बिंदकी
  • मिर्जापुर
  • मुंब्रा
  • रामपुर
  • रायबरेली
  • लखनऊ
  • लखीमपुर खीरी
  • लहरपुर
  • वाराणसी
  • विदेश
  • विभागीय
  • विशेष
  • शाहबाद
  • सीतापुर
  • हथगाम
  • हमीरपुर
  • हरदोई

Our Visitors

374870
Total Visitors
954
Visitors Today

Recent Posts

  • *22 सूत्रीय मांगों को लेकर भारतीय मजदूर संघ की हुंकार, कल डीएम कार्यालय पर होगा शक्ति प्रदर्शन* June 17, 2026
  • गाजीपुर-औगासी मार्ग पर नए हिंदुस्तान पेट्रोलियम पंप का भव्य उद्घाटन June 17, 2026
  • *ओपीडी में पर्चा बनाने वाले के साथ लात घुसो से हमला* June 17, 2026
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Paper / E-Magazine
  • अन्य

©Copyright 2025, All Rights Reserved For Abhinandan Morcha by RA.Tech (7985291626)