• Home
  • About Us
  • Advertise With Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
Thursday, August 6, 2026
अभिनन्दन मोर्चा
Advertisement
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Paper / E-Magazine
  • अन्य
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Paper / E-Magazine
  • अन्य
No Result
View All Result
अभिनन्दन मोर्चा
No Result
View All Result

डॉक्टर न मिलने पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, पीएचसी पर धरना; एक घंटे तक जाम रहा रक्षपालपुर-अझुवा मार्ग

News-Desk by News-Desk
June 20, 2026
in फतेहपुर
0
डॉक्टर न मिलने पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, पीएचसी पर धरना; एक घंटे तक जाम रहा रक्षपालपुर-अझुवा मार्ग

READ ALSO

*चार माह पहले बना नाला हुआ जर्जर, बारिश से पहले ही गिरी दीवार, ग्रामीणों ने घटिया निर्माण का लगाया आरोप*

*ओवरलोडिंग पर टास्क फोर्स की सख्ती के बीच हंगामा, युवक ने लगाया मोबाइल छीनने का आरोप*

  • हिंदू सुरक्षा परिषद ने दी चेतावनी, दो दिन में चिकित्सक की तैनाती नहीं हुई तो होगा बड़ा आंदोलन_

खखरेरू /फतेहपुर:  धाता विकासखंड के मुबारकपुर गेरिया स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में लंबे समय से चिकित्सक की तैनाती न होने से नाराज ग्रामीणों और हिंदू सुरक्षा परिषद के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को अस्पताल परिसर में धरना-प्रदर्शन किया। आक्रोशित लोगों ने नारेबाजी करते हुए रक्षपालपुर-अझुवा मार्ग को करीब एक घंटे तक जाम कर दिया। पुलिस और प्रशासन के हस्तक्षेप के बाद जाम समाप्त कराया जा सका। ग्रामीणों का आरोप है कि वर्ष 2022 में स्थापित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर पिछले करीब एक वर्ष से नियमित चिकित्सक की तैनाती नहीं है। इसके कारण क्षेत्र की लगभग डेढ़ लाख आबादी को प्राथमिक उपचार समेत अन्य स्वास्थ्य सेवाओं के लिए 15 से 20 किलोमीटर दूर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का सहारा लेना पड़ता है। आपात स्थिति में लोगों को झोलाछाप चिकित्सकों के भरोसे रहना पड़ रहा है। शनिवार सुबह करीब 10 बजे सैकड़ों ग्रामीण और हिंदू सुरक्षा परिषद के कार्यकर्ता अस्पताल के बाहर एकत्र होकर प्रदर्शन करने लगे। दोपहर करीब 12:30 बजे प्रदर्शनकारियों ने रक्षपालपुर-अझुवा मार्ग पर जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंचे थाना प्रभारी सत्यपाल सिंह ने धरने का नेतृत्व कर रहे अंशु मिश्रा की एसडीएम खागा से वार्ता कराई, जिसके बाद जाम समाप्त कराया गया। धरने की सूचना पर पहुंचे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धाता के अधीक्षक डॉ. राजेंद्र कुमार ने बताया कि पीएचसी में तैनात चिकित्सक का मई 2026 में स्थानांतरण हो चुका है। वहीं, पीएचसी में तैनात फार्मासिस्ट अनिल कुमार ने दावा किया कि पिछले छह माह से केंद्र पर कोई चिकित्सक तैनात ही नहीं है। दोनों के बयानों में विरोधाभास सामने आने पर प्रदर्शनकारी भड़क उठे और नारेबाजी तेज कर दी। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि अस्पताल पूरी तरह बदहाल हो चुका है। परिसर में जंगली झाड़ियां उग आई हैं, चारों ओर गंदगी फैली है और दो माह से हैंडपंप खराब पड़ा है। सफाईकर्मी की भी तैनाती नहीं है। मरीजों को बिना इलाज लौटना पड़ रहा है। गौराहार गांव की शांति देवी ने बताया कि पेट दर्द की शिकायत लेकर अस्पताल पहुंची थीं, लेकिन डॉक्टर न होने के कारण उन्हें चार दिन बाद आने की सलाह देकर वापस भेज दिया गया। जबकि अधीक्षक का दावा है कि वह बराबर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण करते हैं निरीक्षण के बावजूद स्वास्थ्य केंद्र बदहाली की हालत में कैसे। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि जिस चिकित्सक की तैनाती का दावा अधीक्षक कर रहे हैं, वह न तो अस्पताल कर्मियों को दिखाई दिया और न ही ग्रामीणों को। इससे लोगों में रोष और बढ़ गया। हिंदू सुरक्षा परिषद और ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि दो दिन के भीतर चिकित्सक की तैनाती नहीं की गई तो व्यापक आंदोलन और धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। वहीं, अधीक्षक द्वारा कथित रूप से भ्रामक जानकारी दिए जाने को लेकर भी ग्रामीणों में भारी नाराजगी देखने को मिली। प्रदर्शन में हिंदू सुरक्षा परिषद के आशीष शुक्ला गौ रक्षा प्रदेश अध्यक्ष विद्यार्थीअंशु मिश्रा विष्णु कांत तिवारी अमन सिंह मनीष गोस्वामी शिवम संत सेवक बिल्लू सतबीर लवलेश अंकुर पाल एवं सैकड़ो की संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे हैं।

Related Posts

*चार माह पहले बना नाला हुआ जर्जर, बारिश से पहले ही गिरी दीवार, ग्रामीणों ने घटिया निर्माण का लगाया आरोप*
फतेहपुर

*चार माह पहले बना नाला हुआ जर्जर, बारिश से पहले ही गिरी दीवार, ग्रामीणों ने घटिया निर्माण का लगाया आरोप*

June 23, 2026
*ओवरलोडिंग पर टास्क फोर्स की सख्ती के बीच हंगामा, युवक ने लगाया मोबाइल छीनने का आरोप*
फतेहपुर

*ओवरलोडिंग पर टास्क फोर्स की सख्ती के बीच हंगामा, युवक ने लगाया मोबाइल छीनने का आरोप*

June 23, 2026
जश्ने शोहदा-ए-कर्बला कॉन्फ्रेंस में गूंजा अहले बैत का पैगाम, करबला की कुर्बानियों से नम हुई आंखें
फतेहपुर

जश्ने शोहदा-ए-कर्बला कॉन्फ्रेंस में गूंजा अहले बैत का पैगाम, करबला की कुर्बानियों से नम हुई आंखें

June 23, 2026
बड़े मंगल पर सर्व फॉर ह्यूमैनिटी फाउंडेशन के 6 सदस्यों ने किया रक्तदान
फतेहपुर

बड़े मंगल पर सर्व फॉर ह्यूमैनिटी फाउंडेशन के 6 सदस्यों ने किया रक्तदान

June 23, 2026
*नशा से बचाव के लिए सामूहिक प्रयास की ज़रुरत*
फतेहपुर

*नशा से बचाव के लिए सामूहिक प्रयास की ज़रुरत*

June 23, 2026
 *विकासपरक, लाभार्थीपरक, जनकल्याणकारी योजनाओं के प्राप्त आवेदनों का ससमय निस्तारण कराए।*
फतेहपुर

 *विकासपरक, लाभार्थीपरक, जनकल्याणकारी योजनाओं के प्राप्त आवेदनों का ससमय निस्तारण कराए।*

June 23, 2026
Next Post
**फास्ट फूड दुकान से नगदी चोरी का खुलासा, गौरीफण्टा पुलिस ने वांछित* *अभियुक्त को किया गिरफ्तार*

**फास्ट फूड दुकान से नगदी चोरी का खुलासा, गौरीफण्टा पुलिस ने वांछित* *अभियुक्त को किया गिरफ्तार*

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

वरिष्ठ पत्रकार उग्रसेन का सड़क हादसे में हुआ निधन पत्रकारों में शोक की लहर

वरिष्ठ पत्रकार उग्रसेन का सड़क हादसे में हुआ निधन पत्रकारों में शोक की लहर

March 5, 2025
भारत-चीन सैन्य-स्तरीय वार्ता 16 घंटे तक चली, तीन क्षेत्रों से सेना की वापसी पर चर्चा

भारत-चीन सैन्य-स्तरीय वार्ता 16 घंटे तक चली, तीन क्षेत्रों से सेना की वापसी पर चर्चा

July 22, 2023

आइएएस अश्विनी कुमार पांडेय के कार्यो की ग्रामीण कर रहे हैं तारीफ

July 22, 2023
अखिलेश ने गुलाम अली से मुलाकात की, कहते हैं कि कला और कलाकारों को राजनीति से नहीं जोड़ा जाना चाहिए

अखिलेश ने गुलाम अली से मुलाकात की, कहते हैं कि कला और कलाकारों को राजनीति से नहीं जोड़ा जाना चाहिए

July 22, 2023
सफलता की गाथा

सफलता की गाथा

February 25, 2025

EDITOR'S PICK

किआरा आडवाणी ने ब्लैक ड्रेस में ग्लैमरस फोटोशूट करवाया, जैसे ही उन्होंने कैमरा देखा एक खूबसूरत अभिव्यक्ति दी … देखें वीडियो

किआरा आडवाणी ने ब्लैक ड्रेस में ग्लैमरस फोटोशूट करवाया, जैसे ही उन्होंने कैमरा देखा एक खूबसूरत अभिव्यक्ति दी … देखें वीडियो

July 22, 2023
प्रयत्न तो करना चाहिए पर प्रयत्न के दौरान चिंतित होना छोड़ना पड़ेगा- डा दिनेश शर्मा

प्रयत्न तो करना चाहिए पर प्रयत्न के दौरान चिंतित होना छोड़ना पड़ेगा- डा दिनेश शर्मा

July 22, 2023
टैक्स चोरी के खिलाफ वाणिज्य कर का अभियान, वसूले 39.88 लाख

टैक्स चोरी के खिलाफ वाणिज्य कर का अभियान, वसूले 39.88 लाख

July 22, 2023
भोले की शक्ति भोले की ताकत सावन के महीने में एक नई ऊर्जा प्रदान करती है – डॉ दर्शन लाल अरोड़ा

भोले की शक्ति भोले की ताकत सावन के महीने में एक नई ऊर्जा प्रदान करती है – डॉ दर्शन लाल अरोड़ा

July 22, 2023

About Us

हमारे बारे में - अभिनन्दन मोर्चा
अभिनंदन मोर्चा एक विश्वसनीय और निष्पक्ष समाचार प्लेटफॉर्म है, जो आपको ताज़ा खबरें, विश्लेषण और समसामयिक घटनाओं की सटीक जानकारी प्रदान करता है। हम सत्य, पारदर्शिता और निष्पक्ष पत्रकारिता के सिद्धांतों पर कार्य करते हैं। हमारा उद्देश्य समाज को जागरूक बनाना और निष्पक्ष समाचारों के माध्यम से सशक्त बनाना है।

सत्य की खोज, निष्पक्षता की पहचान!
abhinandanmorcha@gmail.com

Follow us

Categories

  • E-Paper / E-Magazine
  • international
  • अजमेर
  • अन्य
  • अमृतसर:
  • उज्जैन
  • उत्तर प्रदेश
  • कानपुर
  • कोरबा
  • गुजरात
  • गोरखपुर
  • छत्तीसगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • जहानाबाद
  • जौनपुर
  • झारखंड
  • देश
  • धाता
  • नई दिल्ली
  • नयी दिल्ली
  • नोएडा
  • प्रयागराज
  • फतेहपुर
  • बांदा
  • बिजनौर
  • बिंदकी
  • मिर्जापुर
  • मुंब्रा
  • रामपुर
  • रायबरेली
  • लखनऊ
  • लखीमपुर खीरी
  • लहरपुर
  • वाराणसी
  • विदेश
  • विभागीय
  • विशेष
  • शाहबाद
  • सीतापुर
  • हथगाम
  • हमीरपुर
  • हरदोई
  • हरारे

Our Visitors

448129
Total Visitors
204
Visitors Today

Recent Posts

  • सुपर एल-नीनो की दस्तक! भारत में कमजोर मानसून, बाढ़-हीटवेव और सूखे का बढ़ा खतरा July 27, 2026
  • धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से मोदी सरकार की छवि पर सवाल, CJP आंदोलन के बाद बदला सियासी समीकरण July 26, 2026
  • ईरान पर बड़े हमले से पीछे हटे ट्रम्प, मिसाइलों की कमी और सैनिकों की सुरक्षा बनी वजह July 26, 2026
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Paper / E-Magazine
  • अन्य

©Copyright 2025, All Rights Reserved For Abhinandan Morcha by RA.Tech (7985291626)