• Home
  • About Us
  • Advertise With Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
Saturday, April 11, 2026
अभिनन्दन मोर्चा
Advertisement
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Paper / E-Magazine
  • अन्य
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Paper / E-Magazine
  • अन्य
No Result
View All Result
अभिनन्दन मोर्चा
No Result
View All Result

बैरिकेडिंग तोड़ विवादित स्थल पहुंचे हिन्दू संगठनों के कार्यकर्ताओ ने की पूजा, हुआ पथराव

News-Desk by News-Desk
August 11, 2025
in फतेहपुर
0
बैरिकेडिंग तोड़ विवादित स्थल पहुंचे हिन्दू संगठनों के कार्यकर्ताओ ने की पूजा, हुआ पथराव

READ ALSO

बार चुनाव: 1602 अधिवक्ता मतदाताओं ने डाले वोट

भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता का हुआ जोरदार स्वागत

-मकबरे में फहराया भगवा झंडा, प्रशासन ने हटवाया
-डीएम-एसपी ने संभाला मोर्चा, हालात को किया काबू
-उपद्रवियों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई: डीएम
फतेहपुर।        मंदिर बनाम मकबरा की लड़ाई सोमवार को उस समय हिंसक हो गई जब पुलिस के लाख प्रयासों के बावजूद हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ता बैरिकेडिंग तोड़ विवादित स्थल पर पूजा करने पहुंच गए। पूजा करने के दौरान कुछ लोग विवादित स्थल पर बनी कुछ मजारों को क्षतिग्रस्त करने लगे। इसे देख दोनों पक्षों के बीच तनाव हो गया। इसी दौरान दोनों पक्षों को ओर से पथराव किया गया। डीएम एसपी ने मौके पर पहुंच मोर्चा संभाला और घंटों की जद्दोजहद के बाद हालात पर काबू पाया। एडीजी प्रयागराज संजीव गुप्ता मौके पर पहुंचे और मामले की पूरी जानकारी ली। उन्होंने तैनात पुलिस कर्मियों को जमकर फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि जो कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालो के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए । पुलिस की टोलिया के आबूनगर रेडईया स्थित विवादित स्थल में पूजा करने को लेकर हिंदू वादी संगठनों के आवाह्न पर कर्पूरी ठाकुर चौराहे पर हजारों कार्यकर्ता सोमवार की सुबह एकत्रित हुए। इस दौरान सुबह से ही भाजपा के जिला अध्यक्ष मुखलाल पाल, महामंत्री पुष्पराज पटेल, उदय लोधी, भिटौरा ब्लाक प्रमुख अमित तिवारी, पूर्व सदर विधायक विक्रम सिंह, विश्व हिंदू परिषद के प्रांत उपाध्यक्ष वीरेंद्र पांडे, मनोज मिश्रा, कुलदीप भदोरिया, अभिषेक शुक्ला, अमित शिवहरे, विनोद गौतम, धनंजय द्विवेदी, संजय लाला, प्रमोद द्विवेदी, देवाशीष चौधरी, स्वरूप राज सिंह जूली, अतुल त्रिवेदी, प्रवीण सिंह, अजय सिंह रिंकू लोहारी, देवनाथ धाकड़े सहित बड़ी संख्या में लोग कर्पूरी ठाकुर चौराहे पर एकत्रित हुए। इस दौरान महिलाओं की भी संख्या रही जिसमें भाजपा महिला जिला अध्यक्ष ज्योति प्रवीण, सुनिधि तिवारी, गायत्री सिंह, कल्पना सिंह, सुधा मौर्य, मंजू शुक्ला, रेखा मिश्रा, सुशीला मौर्या, मधु शर्मा, नितिन सिंह सहित तमाम महिलाएं मौजूद रही भाजपा जिलाध्यक्ष मुख लाल पाल, विश्व हिंदू परिषद के वीरेंद्र पाण्डेय, अखिल भारत हिन्दू महासभा के मनोज त्रिवेदी, बजरंगदल के धर्मेंद्र सिंह जनसेवक की अगुवाई में हजारों की भीड़ चौराहे पर एकत्रित हुई। सुरक्षा की दृष्टि से प्रशासन ने विवादित स्थल जाने वाले सभी मार्गों पर और विवादित स्थल पर बैरिकेडिंग लगा दी थी। किसी को भी आने जाने नहीं दिया जा रहा था। हिंदू वादी संगठनों के हजारों कार्यकर्ता पुलिस के लाख प्रयासों के बाद भी नारेबाजी करते हुए बैरीकैडिंग तोड़कर विवादित स्थल पहुंच गए। हिंदूवादी कार्यकर्ताओं ने विवादित स्थल पर पूजा अर्चना की वही कुछ लोगों ने विवादित स्थल पर बनी मजारों को क्षतिग्रस्त भी किया। लोगों ने भगवा झंडा भी फहराया। पुलिस ने विवादित स्थल से हिन्दू संगठनों के लोगों को हटाते हुए भगवा झंडा भी उतार दिया। इसी बीच दूसरे समुदाय के लोग भी नारेबाजी करते हुए विवादित स्थल पर पहुंच गए। इसी दौरान कुछ लोगों ने पथराव भी किया। जिसमें हिन्दू संगठन के धर्मेंद्र सिंह जनसेवक, सलज, रामप्रताप अनुरागी समेत कई लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों पक्षों के बीच बवाल बढ़ता देख पुलिस ने लाठियां पटक कर उपद्रवियों को वहां से हटाया। इसके बाद एक ओर से हिन्दू संगठन के हजारों लोग मैदान में एकत्रित हो गए। वहीं दूसरे तरफ मुस्लिम समाज के लोग भी एकत्रित हो गए। दोनों ओर से जमकर नारे बाजी होती रही। डीएम रविन्द्र सिंह और एसपी अनूप सिंह ने मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों को समझा बुझाकर वहां से तत्काल हटाया। बताते चले कि हिन्दू संगठन विवादित स्थल को ठाकुर जी का मंदिर बता रहे है। वहीं मुस्लिम समाज उसे मकबरा बता रहा है। प्रशासन ने विवादित स्थल के चारों ओर बैरिकेडिंग लगा कर भारी पुलिस बल तैनात किया है। डीएम ने बताया कि स्थित नियंत्रण में है किसी प्रकार की कोई अप्रिय घटना नहीं हुई है। उपद्रवियों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी। शहर के माहौल को बिगड़ने नहीं दिया जाएगा। जो भी माहौल बिगड़ेगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। एसपी ने बताया कि हालात काबू में हैं दोनों पक्षों के लोगों को समझा बुझा कर हटा दिया गया है। उपद्रव करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
Tags: #BarricadeBreach#HinduGroupsBreakBarricades #WorshipAtDisputedSite#ReligiousTensions#StonePeltingAfterWorshi#StonePeltingIncident#TensionAtDisputedSite

Related Posts

बार चुनाव: 1602 अधिवक्ता मतदाताओं ने डाले वोट
फतेहपुर

बार चुनाव: 1602 अधिवक्ता मतदाताओं ने डाले वोट

April 10, 2026
भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता का हुआ जोरदार स्वागत
फतेहपुर

भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता का हुआ जोरदार स्वागत

April 9, 2026
खनिज विभाग के प्रवर्तन कार्य से चार करोड़ से अधिक का राजस्व प्राप्त
फतेहपुर

खनिज विभाग के प्रवर्तन कार्य से चार करोड़ से अधिक का राजस्व प्राप्त

April 9, 2026
डिप्टी सीएम ने रेडक्रास भवन का फीता काटकर किया लोकार्पण
फतेहपुर

डिप्टी सीएम ने रेडक्रास भवन का फीता काटकर किया लोकार्पण

April 9, 2026
हाईकोर्ट के आदेश के बाद भी कब्रिस्तान भूमि पर निर्माण जारी, रोक की मांग
फतेहपुर

हाईकोर्ट के आदेश के बाद भी कब्रिस्तान भूमि पर निर्माण जारी, रोक की मांग

April 8, 2026
बार चुनाव में बाबू सिंह व शाहजहां ने जनसम्पर्क कर मांगे वोट
फतेहपुर

बार चुनाव में बाबू सिंह व शाहजहां ने जनसम्पर्क कर मांगे वोट

April 7, 2026
Next Post
धाता पुलिस ने 25 हजार के इनामिया को मुठभेड़ में किया गिरफ्तार 

धाता पुलिस ने 25 हजार के इनामिया को मुठभेड़ में किया गिरफ्तार 

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

वरिष्ठ पत्रकार उग्रसेन का सड़क हादसे में हुआ निधन पत्रकारों में शोक की लहर

वरिष्ठ पत्रकार उग्रसेन का सड़क हादसे में हुआ निधन पत्रकारों में शोक की लहर

March 5, 2025
भारत-चीन सैन्य-स्तरीय वार्ता 16 घंटे तक चली, तीन क्षेत्रों से सेना की वापसी पर चर्चा

भारत-चीन सैन्य-स्तरीय वार्ता 16 घंटे तक चली, तीन क्षेत्रों से सेना की वापसी पर चर्चा

July 22, 2023

आइएएस अश्विनी कुमार पांडेय के कार्यो की ग्रामीण कर रहे हैं तारीफ

July 22, 2023
सफलता की गाथा

सफलता की गाथा

February 25, 2025
अखिलेश ने गुलाम अली से मुलाकात की, कहते हैं कि कला और कलाकारों को राजनीति से नहीं जोड़ा जाना चाहिए

अखिलेश ने गुलाम अली से मुलाकात की, कहते हैं कि कला और कलाकारों को राजनीति से नहीं जोड़ा जाना चाहिए

July 22, 2023

EDITOR'S PICK

भोले की शक्ति भोले की ताकत सावन के महीने में एक नई ऊर्जा प्रदान करती है – डॉ दर्शन लाल अरोड़ा

भोले की शक्ति भोले की ताकत सावन के महीने में एक नई ऊर्जा प्रदान करती है – डॉ दर्शन लाल अरोड़ा

July 22, 2023
दिल्ली: खतरनाक परिस्थितियों में बंधुआ मजदूरी करने वाले 11 नाबालिग लड़कों को बचाया गया

दिल्ली: खतरनाक परिस्थितियों में बंधुआ मजदूरी करने वाले 11 नाबालिग लड़कों को बचाया गया

July 22, 2023
कांवड़ सेवा शिविर के मुख्य अतिथि के रुप मे पहुचे ऊर्जा राज्यमंत्री सोमेंद्र तोमर                              

कांवड़ सेवा शिविर के मुख्य अतिथि के रुप मे पहुचे ऊर्जा राज्यमंत्री सोमेंद्र तोमर                            

July 22, 2023
बंगाल के शहर में 3 दिनों में 200 से अधिक कुत्तों को मृत पाया गया

बंगाल के शहर में 3 दिनों में 200 से अधिक कुत्तों को मृत पाया गया

July 22, 2023

About Us

हमारे बारे में - अभिनन्दन मोर्चा
अभिनंदन मोर्चा एक विश्वसनीय और निष्पक्ष समाचार प्लेटफॉर्म है, जो आपको ताज़ा खबरें, विश्लेषण और समसामयिक घटनाओं की सटीक जानकारी प्रदान करता है। हम सत्य, पारदर्शिता और निष्पक्ष पत्रकारिता के सिद्धांतों पर कार्य करते हैं। हमारा उद्देश्य समाज को जागरूक बनाना और निष्पक्ष समाचारों के माध्यम से सशक्त बनाना है।

सत्य की खोज, निष्पक्षता की पहचान!
abhinandanmorcha@gmail.com

Follow us

Categories

  • E-Paper / E-Magazine
  • अजमेर
  • अन्य
  • अमृतसर:
  • उज्जैन
  • उत्तर प्रदेश
  • कानपुर
  • कोरबा
  • गुजरात
  • गोरखपुर
  • जहानाबाद
  • झारखंड
  • देश
  • धाता
  • नयी दिल्ली
  • नोएडा
  • प्रयागराज
  • फतेहपुर
  • बांदा
  • बिंदकी
  • मिर्जापुर
  • मुंब्रा
  • रामपुर
  • रायबरेली
  • लखनऊ
  • लखीमपुर खीरी
  • वाराणसी
  • विदेश
  • विभागीय
  • विशेष
  • सीतापुर
  • हथगाम
  • हमीरपुर
  • हरदोई

Our Visitors

256779
Total Visitors
1032
Visitors Today

Recent Posts

  • सफाईकर्मी के बेटे ने नशे में अस्पताल में हंगामा किया April 10, 2026
  • एमओआईसी की कुर्सी पर ट्रेनी डॉक्टर का इलाज करते फोटो वायरल April 10, 2026
  • *घरेलु कलह के चलते विवाहिता ने की आत्महत्या* April 10, 2026
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Paper / E-Magazine
  • अन्य

©Copyright 2025, All Rights Reserved For Abhinandan Morcha by RA.Tech (7985291626)

No Result
View All Result
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Paper / E-Magazine
  • अन्य

©Copyright 2025, All Rights Reserved For Abhinandan Morcha by RA.Tech (7985291626)