• Home
  • About Us
  • Advertise With Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
Sunday, September 6, 2026
अभिनन्दन मोर्चा
Advertisement
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Paper / E-Magazine
  • अन्य
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Paper / E-Magazine
  • अन्य
No Result
View All Result
अभिनन्दन मोर्चा
No Result
View All Result

साकेत थाना प्रकरण में पत्रकारों के उत्पीड़न का आरोप, दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग

साकेत थाना क्षेत्र के मामले में पुलिस पर अभद्रता और उत्पीड़न के आरोप, दोषी अधिकारियों-कर्मचारियों पर कानूनी व विभागीय कार्रवाई की मांग

News-Desk by News-Desk
September 6, 2026
in फतेहपुर
0
साकेत थाना प्रकरण में पत्रकारों के उत्पीड़न का आरोप, दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग

फतेहपुर। दिल्ली के साकेत थाना क्षेत्र में पत्रकारों के साथ कथित दुर्व्यवहार, अभद्रता और उत्पीड़न के मामले को लेकर लखनऊ जर्नलिस्ट एसोसिएशन (एलजेए) की जिला इकाई ने गंभीर नाराजगी जताई है। मामले में जिलाध्यक्ष प्रभाकर पांडेय ने राष्ट्रपति को पत्र भेजकर प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराने तथा दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई किए जाने की मांग की है।

राष्ट्रपति को भेजे गए पत्र में जिलाध्यक्ष ने कहा कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पत्रकारिता से जुड़े पत्रकारों के साथ दिल्ली में पुलिस द्वारा किए गए कथित दुर्व्यवहार, अभद्रता, उत्पीड़न और अधिकारों के हनन की घटनाओं से पत्रकार समाज में आक्रोश एवं असुरक्षा की भावना पैदा हुई है। विशेष रूप से साकेत थाना, दिल्ली से जुड़े प्रकरण में पत्रकारों के साथ पुलिस के व्यवहार की निष्पक्ष जांच कराया जाना आवश्यक है।

READ ALSO

चार साल में चौथी बार एक ही घर में चोरी, पुलिस के दावों पर उठे सवाल

रक्षाबंधन पर बहनों से मिला आशीर्वाद, विधायक विकास गुप्ता ने कहा- सम्मान और सुरक्षा मेरी जिम्मेदारी

एलजेए ने कहा कि पत्रकार लोकतंत्र में जनता की आवाज को शासन-प्रशासन तक पहुंचाने और व्यवस्था की कमियों को सामने लाने का महत्वपूर्ण कार्य करते हैं। समाचार संकलन एवं पत्रकारिता के दौरान यदि पुलिस द्वारा पत्रकारों को भयभीत, प्रताड़ित अथवा उनके कार्य में अनुचित रूप से बाधित किया जाता है, तो इसका प्रतिकूल प्रभाव न केवल पत्रकारों की स्वतंत्रता बल्कि लोकतांत्रिक व्यवस्था पर भी पड़ता है।

एसोसिएशन ने मांग की कि साकेत थाना, दिल्ली के पुलिसकर्मियों द्वारा पत्रकारों के साथ कथित दुर्व्यवहार एवं उत्पीड़न के मामले में संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई जाए। पूरे प्रकरण की जांच स्थानीय पुलिस से अलग किसी सक्षम एवं निष्पक्ष जांच अधिकारी अथवा एजेंसी से कराई जाए।

जांच में दोषी पाए जाने वाले पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के खिलाफ कठोर विभागीय एवं कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करने की भी मांग की गई है। इसके अलावा पत्रकारों को समाचार संकलन, रिपोर्टिंग और जनहित के मुद्दे उठाने के दौरान भयमुक्त वातावरण उपलब्ध कराने तथा उन्हें डराने-धमकाने, दबाव बनाने अथवा उत्पीड़ित करने की किसी भी कार्रवाई पर प्रभावी रोक लगाने की मांग की गई।

एलजेए ने संबंधित पुलिस अधिकारियों को पत्रकारों की अभिव्यक्ति एवं स्वतंत्र पत्रकारिता के अधिकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी किए जाने की भी मांग उठाई है।

इस मौके पर शिवशरण बंधु, रमेश प्रसाद गुप्त, कृष्ण गोपाल, राकेश चंद्र साहू, देवेंद्र सोनी आदि मौजूद रहे।

Related Posts

चार साल में चौथी बार एक ही घर में चोरी, पुलिस के दावों पर उठे सवाल
फतेहपुर

चार साल में चौथी बार एक ही घर में चोरी, पुलिस के दावों पर उठे सवाल

September 6, 2026
रक्षाबंधन पर बहनों से मिला आशीर्वाद, विधायक विकास गुप्ता ने कहा- सम्मान और सुरक्षा मेरी जिम्मेदारी
फतेहपुर

रक्षाबंधन पर बहनों से मिला आशीर्वाद, विधायक विकास गुप्ता ने कहा- सम्मान और सुरक्षा मेरी जिम्मेदारी

September 6, 2026
राजू की मौत ने बीकमपुर कांड को दिया नया मोड़, रामगंगा नहर में मिला शव
फतेहपुर

राजू की मौत ने बीकमपुर कांड को दिया नया मोड़, रामगंगा नहर में मिला शव

September 6, 2026
शिक्षकों को सिखाया गया सीपीआर, बारिश में बीमारियों से बचाव की दी गई जानकारी
फतेहपुर

शिक्षकों को सिखाया गया सीपीआर, बारिश में बीमारियों से बचाव की दी गई जानकारी

September 6, 2026
रक्तदान कर युवाओं और अभिभावकों ने दिया सेवा का संदेश, रक्तदाताओं को मिला सम्मान
फतेहपुर

रक्तदान कर युवाओं और अभिभावकों ने दिया सेवा का संदेश, रक्तदाताओं को मिला सम्मान

September 6, 2026
बढ़ते जलस्तर और बारिश के बीच अलर्ट हुआ फतेहपुर प्रशासन, लोगों से सतर्क रहने की अपील
फतेहपुर

बढ़ते जलस्तर और बारिश के बीच अलर्ट हुआ फतेहपुर प्रशासन, लोगों से सतर्क रहने की अपील

September 6, 2026
Next Post
फतेहपुर में कृष्ण जन्माष्टमी की धूम, भजनों पर देर तक झूमे श्रद्धालु

फतेहपुर में कृष्ण जन्माष्टमी की धूम, भजनों पर देर तक झूमे श्रद्धालु

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

वरिष्ठ पत्रकार उग्रसेन का सड़क हादसे में हुआ निधन पत्रकारों में शोक की लहर

वरिष्ठ पत्रकार उग्रसेन का सड़क हादसे में हुआ निधन पत्रकारों में शोक की लहर

March 5, 2025
भारत-चीन सैन्य-स्तरीय वार्ता 16 घंटे तक चली, तीन क्षेत्रों से सेना की वापसी पर चर्चा

भारत-चीन सैन्य-स्तरीय वार्ता 16 घंटे तक चली, तीन क्षेत्रों से सेना की वापसी पर चर्चा

July 22, 2023

आइएएस अश्विनी कुमार पांडेय के कार्यो की ग्रामीण कर रहे हैं तारीफ

July 22, 2023
अखिलेश ने गुलाम अली से मुलाकात की, कहते हैं कि कला और कलाकारों को राजनीति से नहीं जोड़ा जाना चाहिए

अखिलेश ने गुलाम अली से मुलाकात की, कहते हैं कि कला और कलाकारों को राजनीति से नहीं जोड़ा जाना चाहिए

July 22, 2023
किआरा आडवाणी ने ब्लैक ड्रेस में ग्लैमरस फोटोशूट करवाया, जैसे ही उन्होंने कैमरा देखा एक खूबसूरत अभिव्यक्ति दी … देखें वीडियो

किआरा आडवाणी ने ब्लैक ड्रेस में ग्लैमरस फोटोशूट करवाया, जैसे ही उन्होंने कैमरा देखा एक खूबसूरत अभिव्यक्ति दी … देखें वीडियो

July 22, 2023

EDITOR'S PICK

मंडियों की आय बढ़ाने के लिए निदेशक ने निकाला नया फार्मुला…..ऐसे बढ़ेगी आय

मंडियों की आय बढ़ाने के लिए निदेशक ने निकाला नया फार्मुला…..ऐसे बढ़ेगी आय

July 22, 2023
फरहान अख्तर ने अर्जुन तेंदुलकर को ट्रोल करने वालों को जवाब दिया, कहा- उनके उत्साह को मत मारो …

फरहान अख्तर ने अर्जुन तेंदुलकर को ट्रोल करने वालों को जवाब दिया, कहा- उनके उत्साह को मत मारो …

July 22, 2023
यूपी बजट 2021: अपने मोबाइल पर पूरा बजट देखें, इस ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड करें

यूपी बजट 2021: अपने मोबाइल पर पूरा बजट देखें, इस ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड करें

July 22, 2023
डेनिएल्स बन रहीं हैं, ट्रंप के लिए समस्या

डेनिएल्स बन रहीं हैं, ट्रंप के लिए समस्या

July 22, 2023

About Us

हमारे बारे में - अभिनन्दन मोर्चा
अभिनंदन मोर्चा एक विश्वसनीय और निष्पक्ष समाचार प्लेटफॉर्म है, जो आपको ताज़ा खबरें, विश्लेषण और समसामयिक घटनाओं की सटीक जानकारी प्रदान करता है। हम सत्य, पारदर्शिता और निष्पक्ष पत्रकारिता के सिद्धांतों पर कार्य करते हैं। हमारा उद्देश्य समाज को जागरूक बनाना और निष्पक्ष समाचारों के माध्यम से सशक्त बनाना है।

सत्य की खोज, निष्पक्षता की पहचान!
abhinandanmorcha@gmail.com

Follow us

Categories

  • E-Paper / E-Magazine
  • international
  • अजमेर
  • अन्य
  • अमृतसर:
  • उज्जैन
  • उत्तर प्रदेश
  • कानपुर
  • कोरबा
  • गुजरात
  • गोरखपुर
  • छत्तीसगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • जहानाबाद
  • जौनपुर
  • झारखंड
  • देश
  • धाता
  • नई दिल्ली
  • नयी दिल्ली
  • नोएडा
  • प्रयागराज
  • फतेहपुर
  • बांग्लादेश
  • बांदा
  • बिजनौर
  • बिंदकी
  • मिर्जापुर
  • मुंबई
  • मुंब्रा
  • रामपुर
  • रायबरेली
  • लखनऊ
  • लखीमपुर खीरी
  • लहरपुर
  • वाराणसी
  • विदेश
  • विभागीय
  • विशेष
  • शाहबाद
  • सीतापुर
  • हथगाम
  • हमीरपुर
  • हरदोई
  • हरारे

Our Visitors

476134
Total Visitors
504
Visitors Today

Recent Posts

  • चार साल में चौथी बार एक ही घर में चोरी, पुलिस के दावों पर उठे सवाल September 6, 2026
  • रक्षाबंधन पर बहनों से मिला आशीर्वाद, विधायक विकास गुप्ता ने कहा- सम्मान और सुरक्षा मेरी जिम्मेदारी September 6, 2026
  • राजू की मौत ने बीकमपुर कांड को दिया नया मोड़, रामगंगा नहर में मिला शव September 6, 2026
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Paper / E-Magazine
  • अन्य

©Copyright 2025, All Rights Reserved For Abhinandan Morcha by RA.Tech (7985291626)