• Home
  • About Us
  • Advertise With Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
Sunday, September 6, 2026
अभिनन्दन मोर्चा
Advertisement
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Paper / E-Magazine
  • अन्य
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Paper / E-Magazine
  • अन्य
No Result
View All Result
अभिनन्दन मोर्चा
No Result
View All Result

बढ़ते जलस्तर और बारिश के बीच अलर्ट हुआ फतेहपुर प्रशासन, लोगों से सतर्क रहने की अपील

News-Desk by News-Desk
September 6, 2026
in फतेहपुर
0
बढ़ते जलस्तर और बारिश के बीच अलर्ट हुआ फतेहपुर प्रशासन, लोगों से सतर्क रहने की अपील

फतेहपुर। यमुना नदी के जलस्तर में लगातार वृद्धि और बारिश की संभावना को देखते हुए जिला प्रशासन ने तटीय एवं संभावित बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में रहने वाले लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की ओर से बाढ़ से बचाव एवं सुरक्षा को लेकर विस्तृत एडवाइजरी जारी की गई है। प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे आधिकारिक चेतावनियों और निर्देशों का पालन करें तथा किसी भी आपात स्थिति में घबराने के बजाय सावधानी बरतें।

प्रशासन ने लोगों को सलाह दी है कि वे अपने क्षेत्र में बाढ़ की स्थिति और नदी के जलस्तर से संबंधित आधिकारिक सूचनाओं पर लगातार नजर रखें। परिवार के सभी सदस्यों, विशेषकर बच्चों, बुजुर्गों और दिव्यांगजनों को सुरक्षित स्थान और निकासी मार्ग की जानकारी पहले से दे दें।

READ ALSO

चार साल में चौथी बार एक ही घर में चोरी, पुलिस के दावों पर उठे सवाल

रक्षाबंधन पर बहनों से मिला आशीर्वाद, विधायक विकास गुप्ता ने कहा- सम्मान और सुरक्षा मेरी जिम्मेदारी

आवश्यक दस्तावेज, दवाइयां, मोबाइल फोन, चार्जर या पावर बैंक, टॉर्च, सूखा भोजन, पेयजल, माचिस-लाइटर और जरूरी कपड़े सुरक्षित स्थान पर तैयार रखें। पशुओं को भी सुरक्षित एवं ऊंचे स्थान पर रखने तथा उनके लिए चारा-पानी की व्यवस्था करने की सलाह दी गई है।

घर में बिजली के उपकरणों और गैस कनेक्शन को सुरक्षित रखें। यदि बाढ़ का पानी घर में प्रवेश करने लगे तो बिजली का मुख्य स्विच बंद कर दें। प्रशासन की ओर से सुरक्षित स्थान या राहत शिविर में जाने की सलाह मिलने पर बिना देरी किए वहां पहुंचने की अपील की गई है।

बाढ़ के दौरान तेज बहाव वाले पानी, नालों, नदियों और पुल-पुलियों को पार करने का प्रयास न करें। जलमग्न सड़क पर पैदल चलने के साथ ही मोटरसाइकिल, ट्रैक्टर या किसी अन्य वाहन से निकलने का जोखिम भी न उठाएं।

प्रशासन ने अभिभावकों से विशेष रूप से कहा है कि वे बच्चों को नदी, नहर, तालाब और बाढ़ के पानी के आसपास न जाने दें। बाढ़ के पानी में गिरे बिजली के तारों और विद्युत खंभों से भी पूरी तरह दूरी बनाए रखने की सलाह दी गई है।

किसी भी तरह की अफवाह पर विश्वास न करें और केवल प्रशासन अथवा अधिकृत सरकारी स्रोतों से मिलने वाली सूचनाओं पर भरोसा करें। मोबाइल फोन को आपातकालीन संपर्क के लिए पर्याप्त रूप से चार्ज रखने की भी अपील की गई है।

दूषित पानी व भोजन से रहें सावधान

बाढ़ के बाद बीमारियों का खतरा बढ़ने की आशंका को देखते हुए स्वास्थ्य एवं स्वच्छता संबंधी सावधानियां बरतने की भी सलाह दी गई है। लोगों से केवल सुरक्षित और स्वच्छ पेयजल का इस्तेमाल करने तथा बाढ़ के पानी में रखा या दूषित भोजन नहीं खाने को कहा गया है।

पानी उतरने के बाद भी बिना उबाले पानी पीने से बचने की सलाह दी गई है। मृत पशुओं अथवा मरे हुए जानवरों से दूरी बनाए रखने और बीमारी या चोट की स्थिति में तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करने को कहा गया है।

आपात स्थिति में इन नंबरों पर करें संपर्क

बाढ़ अथवा किसी अन्य आपात स्थिति में तत्काल प्रशासन से संपर्क करने की अपील की गई है। इसके लिए जिला आपदा नियंत्रण कक्ष फतेहपुर: 05180-298632, जिला आपदा हेल्पलाइन: 1077 और राज्य आपदा हेल्पलाइन: 1070 पर संपर्क किया जा सकता है।

प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि यमुना के बढ़ते जलस्तर और संभावित बारिश को देखते हुए सतर्क रहें, जरूरी सामान पहले से तैयार रखें और किसी भी चेतावनी को हल्के में न लें। समय पर बरती गई सावधानी ही बाढ़ जैसी आपदा में जान-माल की सुरक्षा का सबसे बड़ा हथियार है।

Related Posts

चार साल में चौथी बार एक ही घर में चोरी, पुलिस के दावों पर उठे सवाल
फतेहपुर

चार साल में चौथी बार एक ही घर में चोरी, पुलिस के दावों पर उठे सवाल

September 6, 2026
रक्षाबंधन पर बहनों से मिला आशीर्वाद, विधायक विकास गुप्ता ने कहा- सम्मान और सुरक्षा मेरी जिम्मेदारी
फतेहपुर

रक्षाबंधन पर बहनों से मिला आशीर्वाद, विधायक विकास गुप्ता ने कहा- सम्मान और सुरक्षा मेरी जिम्मेदारी

September 6, 2026
राजू की मौत ने बीकमपुर कांड को दिया नया मोड़, रामगंगा नहर में मिला शव
फतेहपुर

राजू की मौत ने बीकमपुर कांड को दिया नया मोड़, रामगंगा नहर में मिला शव

September 6, 2026
शिक्षकों को सिखाया गया सीपीआर, बारिश में बीमारियों से बचाव की दी गई जानकारी
फतेहपुर

शिक्षकों को सिखाया गया सीपीआर, बारिश में बीमारियों से बचाव की दी गई जानकारी

September 6, 2026
रक्तदान कर युवाओं और अभिभावकों ने दिया सेवा का संदेश, रक्तदाताओं को मिला सम्मान
फतेहपुर

रक्तदान कर युवाओं और अभिभावकों ने दिया सेवा का संदेश, रक्तदाताओं को मिला सम्मान

September 6, 2026
फतेहपुर में कृष्ण जन्माष्टमी की धूम, भजनों पर देर तक झूमे श्रद्धालु
फतेहपुर

फतेहपुर में कृष्ण जन्माष्टमी की धूम, भजनों पर देर तक झूमे श्रद्धालु

September 6, 2026
Next Post
रक्तदान कर युवाओं और अभिभावकों ने दिया सेवा का संदेश, रक्तदाताओं को मिला सम्मान

रक्तदान कर युवाओं और अभिभावकों ने दिया सेवा का संदेश, रक्तदाताओं को मिला सम्मान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

वरिष्ठ पत्रकार उग्रसेन का सड़क हादसे में हुआ निधन पत्रकारों में शोक की लहर

वरिष्ठ पत्रकार उग्रसेन का सड़क हादसे में हुआ निधन पत्रकारों में शोक की लहर

March 5, 2025
भारत-चीन सैन्य-स्तरीय वार्ता 16 घंटे तक चली, तीन क्षेत्रों से सेना की वापसी पर चर्चा

भारत-चीन सैन्य-स्तरीय वार्ता 16 घंटे तक चली, तीन क्षेत्रों से सेना की वापसी पर चर्चा

July 22, 2023

आइएएस अश्विनी कुमार पांडेय के कार्यो की ग्रामीण कर रहे हैं तारीफ

July 22, 2023
अखिलेश ने गुलाम अली से मुलाकात की, कहते हैं कि कला और कलाकारों को राजनीति से नहीं जोड़ा जाना चाहिए

अखिलेश ने गुलाम अली से मुलाकात की, कहते हैं कि कला और कलाकारों को राजनीति से नहीं जोड़ा जाना चाहिए

July 22, 2023
किआरा आडवाणी ने ब्लैक ड्रेस में ग्लैमरस फोटोशूट करवाया, जैसे ही उन्होंने कैमरा देखा एक खूबसूरत अभिव्यक्ति दी … देखें वीडियो

किआरा आडवाणी ने ब्लैक ड्रेस में ग्लैमरस फोटोशूट करवाया, जैसे ही उन्होंने कैमरा देखा एक खूबसूरत अभिव्यक्ति दी … देखें वीडियो

July 22, 2023

EDITOR'S PICK

एक प्रकार का अंतिम: लखनऊ जीपीओ के सामने टाइपिस्ट कृष्ण कुमार के जीवन का एक दिन

एक प्रकार का अंतिम: लखनऊ जीपीओ के सामने टाइपिस्ट कृष्ण कुमार के जीवन का एक दिन

July 22, 2023
प्रियंका चोपड़ा ने एक कार में गाना गाकर, लुक को पहचानना मुश्किल था …

प्रियंका चोपड़ा ने एक कार में गाना गाकर, लुक को पहचानना मुश्किल था …

July 22, 2023
डेनिएल्स बन रहीं हैं, ट्रंप के लिए समस्या

डेनिएल्स बन रहीं हैं, ट्रंप के लिए समस्या

July 22, 2023
टैक्स चोरी के खिलाफ वाणिज्य कर का अभियान, वसूले 39.88 लाख

टैक्स चोरी के खिलाफ वाणिज्य कर का अभियान, वसूले 39.88 लाख

July 22, 2023

About Us

हमारे बारे में - अभिनन्दन मोर्चा
अभिनंदन मोर्चा एक विश्वसनीय और निष्पक्ष समाचार प्लेटफॉर्म है, जो आपको ताज़ा खबरें, विश्लेषण और समसामयिक घटनाओं की सटीक जानकारी प्रदान करता है। हम सत्य, पारदर्शिता और निष्पक्ष पत्रकारिता के सिद्धांतों पर कार्य करते हैं। हमारा उद्देश्य समाज को जागरूक बनाना और निष्पक्ष समाचारों के माध्यम से सशक्त बनाना है।

सत्य की खोज, निष्पक्षता की पहचान!
abhinandanmorcha@gmail.com

Follow us

Categories

  • E-Paper / E-Magazine
  • international
  • अजमेर
  • अन्य
  • अमृतसर:
  • उज्जैन
  • उत्तर प्रदेश
  • कानपुर
  • कोरबा
  • गुजरात
  • गोरखपुर
  • छत्तीसगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • जहानाबाद
  • जौनपुर
  • झारखंड
  • देश
  • धाता
  • नई दिल्ली
  • नयी दिल्ली
  • नोएडा
  • प्रयागराज
  • फतेहपुर
  • बांग्लादेश
  • बांदा
  • बिजनौर
  • बिंदकी
  • मिर्जापुर
  • मुंबई
  • मुंब्रा
  • रामपुर
  • रायबरेली
  • लखनऊ
  • लखीमपुर खीरी
  • लहरपुर
  • वाराणसी
  • विदेश
  • विभागीय
  • विशेष
  • शाहबाद
  • सीतापुर
  • हथगाम
  • हमीरपुर
  • हरदोई
  • हरारे

Our Visitors

476111
Total Visitors
480
Visitors Today

Recent Posts

  • चार साल में चौथी बार एक ही घर में चोरी, पुलिस के दावों पर उठे सवाल September 6, 2026
  • रक्षाबंधन पर बहनों से मिला आशीर्वाद, विधायक विकास गुप्ता ने कहा- सम्मान और सुरक्षा मेरी जिम्मेदारी September 6, 2026
  • राजू की मौत ने बीकमपुर कांड को दिया नया मोड़, रामगंगा नहर में मिला शव September 6, 2026
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Paper / E-Magazine
  • अन्य

©Copyright 2025, All Rights Reserved For Abhinandan Morcha by RA.Tech (7985291626)