• Home
  • About Us
  • Advertise With Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
Saturday, July 11, 2026
अभिनन्दन मोर्चा
Advertisement
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Paper / E-Magazine
  • अन्य
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Paper / E-Magazine
  • अन्य
No Result
View All Result
अभिनन्दन मोर्चा
No Result
View All Result

सपाइयों ने गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया

News-Desk by News-Desk
May 26, 2026
in वाराणसी
0
सपाइयों ने गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की  मांग को लेकर प्रदर्शन किया

वाराणसी: सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में समाजवादी पार्टी (सपा) के कार्यकर्ताओं ने एक अनोखा और आक्रामक प्रदर्शन किया। सपा कार्यकर्ता सड़कों पर खुद ‘गौमाता’ को अपने साथ लेकर उतरे, उनकी पूजा-अर्चना की, चारा खिलाया और केंद्र सरकार के सामने उन्हें राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग रखी। इस प्रदर्शन के जरिए समाजवादी पार्टी ने भाजपा के ‘गौ-प्रेम’ के दावों की पोल खोलते हुए उन पर आस्था के नाम पर केवल वोट बैंक की राजनीति करने का सीधा आरोप लगाया। “वोट बैंक भाजपा का, दुर्दशा गौमाता की” प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे सपा नेता जीशान अंसारी ने कहा कि भाजपा के लिए गाय केवल चुनावी वैतरणी पार करने का एक जरिया है। चुनाव आते ही भाजपा नेताओं को गाय याद आने लगती है, लेकिन चुनाव बीतते ही उन्हीं गौमाताओं को सड़कों पर लावारिस, भूखा और प्लास्टिक खाने के लिए छोड़ दिया जाता है। साथ ही ये भी आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश सहित पूरे देश में सरकारी गौशालाएं केवल भ्रष्टाचार का अड्डा बनकर रह गई हैं। करोड़ों रुपये का बजट कागजों पर साफ हो रहा है, जबकि धरातल पर गायें भूख और बीमारियों से दम तोड़ रही हैं।भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की व्यापारिक नीतियों पर तीखा राजनीतिक तड़का लगाते हुए सपा नेता शुभम सेठ गोलू ने बड़ा आरोप मढ़ा “भाजपा का दोहरा चरित्र अब देश के सामने पूरी तरह उजागर हो चुका है। एक तरफ ये लोग देश के भीतर गाय के नाम पर समाज को बांटने और नफरत फैलाने की राजनीति करते हैं, तो दूसरी तरफ इनके राज में भारत दुनिया के सबसे बड़े बीफ (मांस) निर्यातक देशों में शुमार है। बीफ एक्सपोर्ट करने वाली कंपनियों से चुनावी चंदा लेने वाले आज हमें धर्म और संस्कृति का पाठ पढ़ा रहे हैं। अगर भाजपा में रत्ती भर भी नैतिक सच्चाई है, तो वह तुरंत बीफ के निर्यात पर पूर्ण प्रतिबंध लगाए।”

प्रभाकर यादव ने गाय की उपयोगिता बताते हुए स्पष्ट किया कि गाय का मुद्दा सिर्फ आस्था का नहीं, बल्कि देश की अर्थव्यवस्था से जुड़ा है, गाय का दूध जहां कुपोषण के खिलाफ लड़ाई में मुख्य हथियार है, वहीं उसका गोबर और गोमूत्र आज के समय में जैविक खेती (Organic Farming) और किसानों की आय बढ़ाने का सबसे बड़ा जरिया हैं साथ ही ग्रामीण भारत की अर्थव्यवस्था पूरी तरह से पशुधन पर टिकी है। गाय का संरक्षण असल में देश के किसान और गरीब का संरक्षण है। सपा नेता अभिषेक झा ने कहा की हमारे पार्टी की मुख्य मांग है कि प्रधानमंत्री तत्काल संसद में कानून पास कर गौमाता को ‘राष्ट्रीय पशु’ घोषित करें। देश से होने वाले बीफ (गौमांस) के निर्यात पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाया जाए। प्रदेश की सभी सरकारी गौशालाओं के बजट और वहां हो रही गायों की मौतों की न्यायिक जांच कराई जाए। वहीं आनंद यादव ने साफ शब्दों में चेतावनी दी कि भाजपा अब गाय के नाम पर देश और उत्तर प्रदेश की जनता को गुमराह नहीं कर सकती। यदि सरकार ने ‘गौमाता’ को राष्ट्रीय पशु घोषित करने और उनकी सुरक्षा को लेकर ठोस कदम नहीं उठाए, तो समाजवादी पार्टी इस मुद्दे को लेकर सड़क से लेकर सदन तक आंदोलन करेगी। प्रदर्शन करने में मुख्यरूप से शिवेंद्र राय, जितेंद्र पटेल, संजय पटेल, प्रीतम यादव, अमित कुमार “विक्की”, पुनीत मौर्य, राज श्रीवास्तव, जवाहर यादव, आरिफ खान, फरहान सिद्दीकी, धीरू चौबे, फहद सिद्दीकी, दाऊद खान, कैफ अहमद, सिद्धार्थ सोनकर, इमरान खान आदि शामिल रहे।

READ ALSO

*हेमंत पटेल व जितेंद्र पटेल हत्याकांड में समान न्याय की मांग, सरदार सेना ने राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन*

रुपये के विवाद में फायरिंग, एक युवक पकड़ा गया

Related Posts

*हेमंत पटेल व जितेंद्र पटेल हत्याकांड में समान न्याय की मांग, सरदार सेना ने राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन*
वाराणसी

*हेमंत पटेल व जितेंद्र पटेल हत्याकांड में समान न्याय की मांग, सरदार सेना ने राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन*

June 18, 2026
रुपये के विवाद में फायरिंग, एक युवक पकड़ा गया
वाराणसी

रुपये के विवाद में फायरिंग, एक युवक पकड़ा गया

June 18, 2026
राज्य कर्मचारी एसोसिएशन का द्विवार्षिक अधिवेशन एवं निर्वाचन संपन्न
वाराणसी

राज्य कर्मचारी एसोसिएशन का द्विवार्षिक अधिवेशन एवं निर्वाचन संपन्न

June 14, 2026
वाराणसी रेलवे स्टेशन पर बाल श्रम उन्मूलन हेतु जागरूकता रैली का हुआ आयोजन
वाराणसी

वाराणसी रेलवे स्टेशन पर बाल श्रम उन्मूलन हेतु जागरूकता रैली का हुआ आयोजन

June 12, 2026
सपा का अल्टीमेटम ‘शराब के ठेके, बार और आलीशान मांसाहारी होटल भी हों शहर से बाहर’।
वाराणसी

सपा का अल्टीमेटम ‘शराब के ठेके, बार और आलीशान मांसाहारी होटल भी हों शहर से बाहर’।

June 9, 2026
*GRP और सर्विलांस टीम को बड़ी सफलता, 65 लाख रुपये के 310 चोरी और गुमशुदा मोबाइल बरामद, स्वामियों के खिले चेहरे*
वाराणसी

*GRP और सर्विलांस टीम को बड़ी सफलता, 65 लाख रुपये के 310 चोरी और गुमशुदा मोबाइल बरामद, स्वामियों के खिले चेहरे*

June 6, 2026
Next Post
*रेल लाइन की मांग को लेकर शुरू हुई मुहिम, प्रधानमंत्री को भेजा खून से* *लिखा पत्र*

*रेल लाइन की मांग को लेकर शुरू हुई मुहिम, प्रधानमंत्री को भेजा खून से* *लिखा पत्र*

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

वरिष्ठ पत्रकार उग्रसेन का सड़क हादसे में हुआ निधन पत्रकारों में शोक की लहर

वरिष्ठ पत्रकार उग्रसेन का सड़क हादसे में हुआ निधन पत्रकारों में शोक की लहर

March 5, 2025
भारत-चीन सैन्य-स्तरीय वार्ता 16 घंटे तक चली, तीन क्षेत्रों से सेना की वापसी पर चर्चा

भारत-चीन सैन्य-स्तरीय वार्ता 16 घंटे तक चली, तीन क्षेत्रों से सेना की वापसी पर चर्चा

July 22, 2023

आइएएस अश्विनी कुमार पांडेय के कार्यो की ग्रामीण कर रहे हैं तारीफ

July 22, 2023
अखिलेश ने गुलाम अली से मुलाकात की, कहते हैं कि कला और कलाकारों को राजनीति से नहीं जोड़ा जाना चाहिए

अखिलेश ने गुलाम अली से मुलाकात की, कहते हैं कि कला और कलाकारों को राजनीति से नहीं जोड़ा जाना चाहिए

July 22, 2023
सफलता की गाथा

सफलता की गाथा

February 25, 2025

EDITOR'S PICK

यूपी बजट 2021: अपने मोबाइल पर पूरा बजट देखें, इस ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड करें

यूपी बजट 2021: अपने मोबाइल पर पूरा बजट देखें, इस ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड करें

July 22, 2023
फर्जी ‘पीएमओ ऑफिसर‘ आखिरकार पहुंच गया जेल

फर्जी ‘पीएमओ ऑफिसर‘ आखिरकार पहुंच गया जेल

July 22, 2023
टैक्स चोरी के खिलाफ वाणिज्य कर का अभियान, वसूले 39.88 लाख

टैक्स चोरी के खिलाफ वाणिज्य कर का अभियान, वसूले 39.88 लाख

July 22, 2023
एक प्रकार का अंतिम: लखनऊ जीपीओ के सामने टाइपिस्ट कृष्ण कुमार के जीवन का एक दिन

एक प्रकार का अंतिम: लखनऊ जीपीओ के सामने टाइपिस्ट कृष्ण कुमार के जीवन का एक दिन

July 22, 2023

About Us

हमारे बारे में - अभिनन्दन मोर्चा
अभिनंदन मोर्चा एक विश्वसनीय और निष्पक्ष समाचार प्लेटफॉर्म है, जो आपको ताज़ा खबरें, विश्लेषण और समसामयिक घटनाओं की सटीक जानकारी प्रदान करता है। हम सत्य, पारदर्शिता और निष्पक्ष पत्रकारिता के सिद्धांतों पर कार्य करते हैं। हमारा उद्देश्य समाज को जागरूक बनाना और निष्पक्ष समाचारों के माध्यम से सशक्त बनाना है।

सत्य की खोज, निष्पक्षता की पहचान!
abhinandanmorcha@gmail.com

Follow us

Categories

  • E-Paper / E-Magazine
  • अजमेर
  • अन्य
  • अमृतसर:
  • उज्जैन
  • उत्तर प्रदेश
  • कानपुर
  • कोरबा
  • गुजरात
  • गोरखपुर
  • छत्तीसगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • जहानाबाद
  • जौनपुर
  • झारखंड
  • देश
  • धाता
  • नई दिल्ली
  • नयी दिल्ली
  • नोएडा
  • प्रयागराज
  • फतेहपुर
  • बांदा
  • बिजनौर
  • बिंदकी
  • मिर्जापुर
  • मुंब्रा
  • रामपुर
  • रायबरेली
  • लखनऊ
  • लखीमपुर खीरी
  • लहरपुर
  • वाराणसी
  • विदेश
  • विभागीय
  • विशेष
  • शाहबाद
  • सीतापुर
  • हथगाम
  • हमीरपुर
  • हरदोई

Our Visitors

412842
Total Visitors
1059
Visitors Today

Recent Posts

  • * सीजेआई सूर्यकांत को जस्टिस जामदार से संवैधानिक प्रतिबद्धता की सीख लेनी चाहिए – शाहनवाज़ आलम July 6, 2026
  • *आत्मरक्षा के गुण सीखना आज की बेटियों के लिए सबसे जरूरी: काजल निषाद* July 6, 2026
  • *रोहित वर्मा को दबोचा; दुकान से उड़ाया था 22 ग्राम सोना और कैश, भारतीय न्याय संहिता (BNS) की नई धाराओं में मुकदमा दर्ज* July 6, 2026
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Paper / E-Magazine
  • अन्य

©Copyright 2025, All Rights Reserved For Abhinandan Morcha by RA.Tech (7985291626)