- खुजली और बुखार के सबसे अधिक मामले सामने आए
कानपुर देहात। राजपुर कस्बे में रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। राजपुर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में आयोजित इस मेले में ग्रामीण क्षेत्रों से कुल 48 मरीज पहुंचे। जांच के बाद डॉक्टरों ने उन्हें दवाएं दीं। यह मेला डॉ. नीलू कटियार और डॉ. मनोज सर्राफ की उपस्थिति में संपन्न हुआ। पहुंचे मरीजों में सबसे अधिक 18 खुजली के मरीज थे, जबकि 10 मरीज बुखार से पीड़ित थे। इसके अतिरिक्त, दो मरीज लूज मोशन के और कुछ मरीज पेट दर्द व आंखों की समस्याओं के साथ आए। बुखार के मरीजों की खून की जांच की गई और फिर उन्हें दवाएं उपलब्ध कराई गईं। बढ़ती गर्मी को देखते हुए मरीजों को इससे बचाव के उपाय भी बताए गए। इस दौरान फार्मासिस्ट शंकर सिंह, एएनएम बीसीपीएम आकाश कुमार और वार्ड बॉय गोविंद सिंह भी मौजूद रहे।















