- पीड़िता ने थाना प्रभारी मनीष कुमार सिंह द्वारा किये गये खुलासे की तारीफ़ की
जहानाबाद : सूने मकान में लगे ताले को मास्टर की से खोलकर कमरे में रखी अलमारी से सोने ,चांदी के आभूषण पार करने वाले दो युवकों को पुलिस ने चौबीस घंटों के भीतर मय आभूषणों केगिरफ्तार कर न्यायालय भेजा है थाना क्षेत्र के गांव बेरहरा मजरे मिर्जापुर मकरंदपुर निवासी राजू निषाद की पत्नी गौरी देवी ने बीते 23 अप्रैल को प्रार्थना पत्र देकर बताया था कि वह परिवार सहित सूरत में रहकर परिवार का जीवकोपार्जन करती है वह जब सूरत से वापस आई तो मकान का ताला खुला था और कमरे में रखी आलमारी से सोने चांदी के जेवरात गायब थे जिसको गांव के ही जबर पुत्र सुखनंदन एवं अभिषेक पुत्र रविंद्र ने पार कर दिये हैं पुलिस ने प्रार्थना पत्र के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर आरोपियों की तलाश प्रारंभ कर दी थाना प्रभारी मनीष कुमार सिंह को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि बेरहरा चोरी के आरोपी गोकुलपुर कच्चे मार्ग के समीप खड़े हैं सूचना मिलते ही उपनिरीक्षक प्रेम कुमार पाठक,राम क्रपाल ,एन के भारती, ने पुलिस बल के साथ पहुंच कर चौबीस घंटों के भीतर ही आरोपी जबर एवं अभिषेक को गिरफ्तार कर लिया पुलिस ने पकड़े गये युवकों के पास से मंगलसूत्र, टप्स,कमर की हाफ पेटी,पायल सहित दो मोबाइल बरामद कर न्यायालय भेजा है















