- इलाज के दौरान प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में तोड़ा दम
कानपुर देहात। राजपुर स्थित आंबेडकर नगर निवासी पूर्व प्रधान खुर्शीदा बेगम (65) का निधन हो गया। उन्हें तबीयत बिगड़ने पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया था, जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।
उनके पति हाजी इमाम खां ने बताया कि खुर्शीदा बेगम डायबिटीज से पीड़ित थीं और पिछले कई दिनों से उनकी तबीयत खराब चल रही थी। अचानक उनके सीने में दर्द उठा, जिसके बाद परिजन उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए।
चिकित्सकों ने उन्हें भर्ती कर इलाज शुरू किया, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। डॉक्टर जेपी द्विवेदी ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
खुर्शीदा बेगम राजपुर कस्बे की पहली महिला प्रधान थीं, जिन्होंने इस पद पर कार्य किया था।
उनकी मौत की खबर मिलने पर बड़ी संख्या में व्यापारी, राजनीतिक दलों के लोग और दूर-दराज के परिचित उनके घर पहुंचे और परिजनों को सांत्वना दी। बुधवार को उन्हें सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया।














