जहानाबाद। थाना क्षेत्र के गांव जाफरपुर सिठर्रा के मजरे डेरा निवासी इन्दल पुत्र स्वर्गीय श्री राम गिहार 56 वर्षीय जो कि जनपद कानपुर देहात के माती में मुख्य आरक्षी के पद पर तैनात थे बीते लगभग एक वर्ष से बीमार चल रहे थे जिसके चलते वह मेडिकल लीव पर घर में रहकर कानपुर में इलाज करा रहे थे गुरुवार को कानपुर के हैलट अस्पताल में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई सूचना मिलते ही थाना प्रभारी मनीष कुमार सिंह पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे और गार्ड ऑफ ऑनर के साथ अन्तिम संस्कार किया गया म्रतक की पत्नी का देहांत पूर्व में ही हो गया था तथा दो पुत्र बृजेश एवं अभिषेक है तथा बहू प्रतिमा उर्फ काजल पत्नी अभिषेक लखनऊ में उप निरीक्षक के पद पर तैनात हैं अंतिम संस्कार के दौरान प्रमुख रूप से पूर्व प्रधान सुरेश उत्तम, महिला मोर्चा की जालिन्द्री , सहित आदि मौजूद रहे















