जहानाबाद : बहन को दिल्ली जाने के लिए कानपुर सेंट्रल स्टेशन छोड़ कर वापस आ रहे थाना जहानाबाद के गांव कलाना निवासी सुमित एवं हिमांशु दो युवकों की जनपद कानपुर के घाटमपुर क्षेत्र के अंतर्गत परास मोड़ के समीप एक ट्राले की जोरदार टक्कर से दर्दनाक मौत हो गई थी जिनका गुरुवार को एक साथ यमुना बाराघाट पर अन्तिम संस्कार किया गया दो युवकों की हुई दर्दनाक मौत के बाद गुरुवार को फतेहपुर सांसद नरेश उत्तम पटेल ने गांव पहुंच कर पारिवारिक जनों को सांत्वना देने के साथ-साथ उनकी आर्थिक मदद की एक साथ दो युवकों की हुई मौत के चलते पूरे गांव में गम का माहौल बना रहा















