जहानाबाद : ईद उल अजहा पर्व को लेकर रविवार को थाना परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई जिसकी अध्यक्षता थाना प्रभारी मनीष कुमार सिंह ने की उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि कोई भी कुर्बानी खुले में नहीं होगी, साथ ही साथ प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी किसी हाल में न की जाये ,रा मैटेरियल गड्ढे में दफना दें बैठक में प्रमुख रूप से असलम अंसारी,मौलाना आसिफ,उजमान,शेखर,आदित्य सिंह, राहुल तिवारी आदि मौजूद रहे।














