*संवाददाता- जाकिर अली*
गोरखपुर (झंगहा)। जनपद में अपराधियों और संगीन वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत झंगहा थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने घर में घुसकर दंपती की बेरहमी से पिटाई करने और अधेड़ की जान लेने के मामले में नामजद दो शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपी रिश्ते में पिता-पुत्र हैं। मिली जानकारी के अनुसार, बीती 1 जून 2026 को झंगहा थाना क्षेत्र के ग्राम बौठा में एक खौफनाक वारदात को अंजाम दिया गया था। यहां के निवासी आकाश और उसके पिता टुल्लन ने एक घर में जबरन घुसकर वादिनी और उसके पति के साथ जमकर मारपीट की थी। इस हमले में वादिनी के पति को गंभीर चोटें आई थीं। आनन-फानन में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस दुस्साहसिक वारदात के बाद इलाके में तनाव का माहौल था। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी। पुलिस ने बिछाया जाल, आरोपी दबोचे पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी चौरी-चौरा के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष झंगहा अनूप सिंह के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम ने सटीक मुखबिरी के आधार पर घेराबंदी करते हुए मुकदमे में वांछित चल रहे दोनों अभियुक्तोंआकाश और उसके पिता 2. टुल्लन (निवासी: ग्राम बौठा, थाना झंगहा) को गिरफ्तार कर लिया। दोनों के खिलाफ मु0अ0सं0 298/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता
(BNS) की धारा 191(2), 115(2), 333 और 105 (गैर इरादतन हत्या) के तहत मामला दर्ज कर आगे की विधिक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।















