जहानाबाद : क्षेत्र के सांखाहारी गांव स्थित श्री शक्ति डिग्री कॉलेज की बी- सी- ए छात्रा वंशिता मिश्रा जो कि अपनी प्रतिभा के बलबूते अन्तिम सेमेस्टर की पढ़ाई के दौरान ही मुम्बई की एक प्रतिष्ठित कम्पनी में टी,सी,एस में ज्वाइनिंग कर स्कूल का नाम रोशन करने के साथ साथ कुछ और कर गुजरने के जज़्बे के चलते वंशिता मिश्रा को दक्षिण अमेरिका के उरूग्वे में एक नये प्रोजेक्ट हेतु बुलाया गया है हालांकि श्री शक्ति डिग्री कॉलेज के कई छात्र एवं छात्राएं बी -सी-ए सेमेस्टर पूरा कर देश सहित विभिन्न देशों में अच्छी-अच्छी नौकरियां कर रहे हैं इसी क्रम में बुधवार को वंशिता को अमेरिका जाने के लिये एयरपोर्ट पर भेजने गये पिता प्रदीप मिश्रा, मां कृष्णा सहित विद्यालय प्रबंधक विनय त्रिवेदी की आंखों में बेटी की सफलता की खुशी के आंसू छलक रहे थे साथ ही साथ वंशिता की सफलता को लेकर विद्यालय में छात्र-छात्राओं सहित अध्यापकों में खुशी का माहौल देखा गया है















