जहानाबाद : आगामी 15 जून को सभी गेहूं क्रय केन्द्रों में खरीद का कार्य बन्द कर दिया जाएगा तिथि नजदीक आते देख क्षेत्रीय किसान भी अपनी उपज को समय रहते तौल कराकर प्रति कुंतल ₹2600 समर्थन मूल्य लेने हेतु अपना अपना गेहूं मंडी समिति पहुंच रहे हैं सरकारी मंडी समिति परिसर स्थित गेहूं क्रय केन्द्र में दिये गये लक्ष्य 8 हजार कुंतल के सापेक्ष गुरुवार दोपहर तक
160 किसानों का साढ़े सात हजार कुंतल गेहूं क्रय किया जा चुका है जो लगभग दिये गये लक्ष्य के करीब है क्रय केन्द्र प्रभारी प्रियम वदा सिंह ने बताया कि 15 जून तक लक्ष्य पूरा हो जाएगा, इसी के साथ-साथ उन्होंने किसानों से अपील की है कि समय रहते गेहूं की तौल करा लें















