फतेहपुर। विकासखंड देवमई क्षेत्र से पूर्व ब्लॉक प्रमुख कुश वर्मा ने कानपुर नगर के नरवल तहसील से थाना साढ़ क्षेत्र में सुप्रसिद्ध बजरंगबली बाबा सिद्ध मंदिर में पूजा अर्चना करते हुए पूर्व की भांति भक्ति जागरण एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया। जहां दिन मंगलवार की सुबह से देर शाम तक भक्तों ने प्रसाद ग्रहण करते हुए भक्ति जागरण का आनंद लिया। पूर्व ब्लाक प्रमुख कुश वर्मा ने बातचीत के दौरान बताया कि क्षेत्र का सुप्रसिद्ध बजरंगबली बाबा का यह कुंड़नी दरबार है जहां पर क्षेत्र ही नहीं बल्कि दूर दराज से भक्तजन भारी संख्या में आकर मत्था टेक दर्शन कर प्रसाद चढ़ाते हुए मन्नतें मांगते हैं मन्नते पूर्ण होने पर श्रद्धा अनुसार भक्ति से प्रसाद भोग लगाते हैं बाबा के दरबार में दर्शन मात्र से लोगों के दुरूख दूर हो जाते हैं। दुखी भक्तों के चेहरों में खुशी नजर आने लगती है। बाबा की कृपा से बुढ़वा मंगल पर जागरण एवं भंडारे का आयोजन किया जाता है जहां पर लोग प्रसाद ग्रहण करते हैं साथ ही साथ लोगों की प्रशंसाएं प्राप्त होती हैं ऐसे आयोजनों से आध्यात्मिक भावनाओं को भी बल मिलता है। इस मौके पर क्षेत्र के सम्भ्रांत नागरिक एवं राजनीतिक गणों के साथ-साथ बड़ी संख्या में बाबा के भक्तों की मौजूदगी सुबह से शाम तक रही है। इसी क्रम में बिंदकी विधायक जयकुमार सिंह जैकी पूर्व कारागार राज्य मंत्री उत्तर प्रदेश एवं सुशीला देवी ब्लॉक प्रमुख अमौली के सौजन्य से विशाल भंडारा आयोजित हुआ। जहां पर भक्तगणों ने प्रसाद ग्रहण किया इसी तरह चल रहे अनेक भंडारो पर बड़ी संख्या में पहुंचे भक्तगणों ने बुढ़वा मंगल पर बजरंगबली बाबा के दर्शन कर प्रसाद ग्रहण किया, सुरक्षा व्यवस्था में कुंड़नी दरबार की टीम सहित क्षेत्रीय पुलिस बल तैनात रहा।















