• Home
  • About Us
  • Advertise With Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
Thursday, September 24, 2026
अभिनन्दन मोर्चा
Advertisement
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Paper / E-Magazine
  • अन्य
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Paper / E-Magazine
  • अन्य
No Result
View All Result
अभिनन्दन मोर्चा
No Result
View All Result

जश्ने शोहदा-ए-कर्बला कॉन्फ्रेंस में गूंजा अहले बैत का पैगाम, करबला की कुर्बानियों से नम हुई आंखें

News-Desk by News-Desk
June 23, 2026
in फतेहपुर
0
जश्ने शोहदा-ए-कर्बला कॉन्फ्रेंस में गूंजा अहले बैत का पैगाम, करबला की कुर्बानियों से नम हुई आंखें

– मौलाना आमिर मियां सफवी ने करबला का वाक्या सुनाकर लोगों को दीन और सुन्नत के रास्ते पर चलने की दी नसीहत

READ ALSO

फतेहपुर में कायस्थ महासभा ने डॉ. अनुराग श्रीवास्तव को सौंपी जिलाध्यक्ष की कमान

खागा तहसील के पेशकार पर सपा नेता ने लगाए गंभीर आरोप, डीएम से तबादले की मांग

– सबक-ए-कदमी उन्वान से तकरीर का हुआ आगाज़ और हुआ समापन

फतेहपुर। थाना सुल्तानपुर घोष क्षेत्र के सुल्तानपुर घोष गांव में आयोजित जश्ने शोहदा-ए-कर्बला कॉन्फ्रेंस में करबला के शहीदों की याद ताजा की गई। कार्यक्रम में करबला के दर्दनाक वाक्यात और अहले बैत की कुर्बानियों का बयान सुनकर पूरा मजमा गमगीन हो गया।
कॉन्फ्रेंस में ख़ुसूसी ख़िताब के लिए नवासा-ए-हुज़ूर अशहाबे मिल्लत, हज़रत मौलाना आमिर मियां सफवी साहब क़िबला (ख़ानकाह-ए-चिश्तिया दीदारिया, करेली प्रयागराज) तशरीफ़ लाए। अंजुमन कमेटी सुल्तानपुर घोष के पदाधिकारियों एवं ग्रामीणों ने उनका फूल-माला पहनाकर गर्मजोशी से इस्तकबाल किया। अपने ख़िताब में मौलाना आमिर मियां सफवी मिस्बाही ने अल्लाह के रसूल हज़रत मोहम्मद मुस्तफा सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम के अहले बैत की फ़ज़ीलत और उनके किरदार पर रोशनी डाली। उन्होंने खातूने जन्नत हज़रत बीबी फातिमा, शेरे खुदा हज़रत मौला अली, इमाम हसन, इमाम हुसैन, हज़रत अब्बास, हज़रत मुस्लिम बिन अकील समेत कई हस्तियों की जिंदगी के पहलुओं को विस्तार से बयान किया। मौलाना ने करबला के तारीखी बयान में हज़रत इमाम कासिम, औन-मोहम्मद, शबीहे मुस्तफा हज़रत इमाम अली अकबर, छह माह के शीरख़्वार हज़रत इमाम अली असगर और अन्य शोहदा-ए-कर्बला की दर्दनाक शहादत का जिक्र करते हुए बताया कि किस प्रकार इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम ने अपने 72 जांनिसार साथियों और अहले खानदान के साथ दीन-ए-इस्लाम की हिफाज़त के लिए अपनी जानें कुर्बान कर दीं। उन्होंने अपने बयान की शुरुआत और समापन “सबक-ए-कदमी” के उनवान से किया। इस शब्द की व्याख्या करते हुए बताया कि इसका अर्थ कदम से कदम मिलाकर चलना है। उन्होंने कहा कि जिस तरह रसूले पाक सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम ने इमाम हुसैन को अपने कदमों पर चलाया, उसी तरह इमाम हुसैन ने अपने नाना के बताए हुए रास्ते पर पूरी जिंदगी अमल किया और दीन की सरबलंदी के लिए करबला में बेमिसाल कुर्बानी पेश की। मौलाना ने उपस्थित लोगों को पांच वक्त की नमाज़ की पाबंदी करने, अल्लाह और उसके रसूल की सुन्नतों पर अमल करने तथा नेक रास्ते पर चलने की नसीहत दी। इस दौरान “नारा-ए-हैदरी”, “या हुसैन”, “या रसूल अल्लाह”, “इस्लाम जिंदाबाद” और “नारा-ए-तकबीर, अल्लाहु अकबर” की सदाओं से पूरा गांव गूंज उठा। कार्यक्रम के समापन पर रसूल और आले रसूल की बारगाह में सलातो-सलाम पेश किया गया तथा मुल्क में अमन, भाईचारे और खुशहाली की दुआ की गई। इस अवसर पर कारी व मौलाना अनवार अहमद, कारी बिलाल नूरी, कारी मतीन, हाफिज सरवर हबीबी, हाफिज मोअज्जम साहब सहित अनेक उलेमा-ए-किराम और शोहरा मेंबरे रसूल पर जलवा अफरोज रहे। कार्यक्रम के आयोजक शीबू खान (पत्रकार) रहे। वहीं साइबर जर्नलिस्ट एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष एवं वरिष्ठ पत्रकार शहंशाह आब्दी सहित विभिन्न क्षेत्रों से आए गणमान्य लोग भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में मोहम्मद अनवार (सदर साहब), अनीस बाबा जी, मोहम्मद ज़फर नेता जी, जुबैर, सरफराज आलम, तंजील, मुजनबीन, आलम, सुहैल, नूर अता, रियाज, शहंशाह, रानू, तन्नू, अमान, अरमान, इलियास, दानिश, मुस्तकीम, आफताब आलम चंद, जुनेद हक़, साजिद, सैंकी, दाऊद, राजू सिद्दीकी, मन्नू, मुस्लिम, मेराज, दिलशाद, सलमान, जीशान, फिरदौश, फैज़ सहित गांव एवं क्षेत्र के सैकड़ों लोगों ने शिरकत की।

Related Posts

फतेहपुर में कायस्थ महासभा ने डॉ. अनुराग श्रीवास्तव को सौंपी जिलाध्यक्ष की कमान
फतेहपुर

फतेहपुर में कायस्थ महासभा ने डॉ. अनुराग श्रीवास्तव को सौंपी जिलाध्यक्ष की कमान

September 22, 2026
खागा तहसील के पेशकार पर सपा नेता ने लगाए गंभीर आरोप, डीएम से तबादले की मांग
फतेहपुर

खागा तहसील के पेशकार पर सपा नेता ने लगाए गंभीर आरोप, डीएम से तबादले की मांग

September 22, 2026
फतेहपुर में जाम और यातायात व्यवस्था को लेकर व्यापार मंडल ने उठाई आवाज, प्रशासन को सौंपा ज्ञापन
फतेहपुर

फतेहपुर में जाम और यातायात व्यवस्था को लेकर व्यापार मंडल ने उठाई आवाज, प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

September 22, 2026
फतेहपुर में छात्राओं ने निबंध लेखन में दिखाया हुनर, दिव्यांशी सिंह ने मारी बाजी
फतेहपुर

फतेहपुर में छात्राओं ने निबंध लेखन में दिखाया हुनर, दिव्यांशी सिंह ने मारी बाजी

September 22, 2026
फतेहपुर में भगवान बलराम की शोभायात्रा में उमड़ा किसानों का हुजूम, कलेक्ट्रेट में रखीं कई मांगें
फतेहपुर

फतेहपुर में भगवान बलराम की शोभायात्रा में उमड़ा किसानों का हुजूम, कलेक्ट्रेट में रखीं कई मांगें

September 22, 2026
फतेहपुर में पराली जलाने पर सख्ती, किसान के साथ लेखपाल पर भी होगी कार्रवाई
फतेहपुर

फतेहपुर में पराली जलाने पर सख्ती, किसान के साथ लेखपाल पर भी होगी कार्रवाई

September 22, 2026
Next Post
कड़ी सुरक्षा के बीच सात मुहर्रम का जुलूस संपन्न

कड़ी सुरक्षा के बीच सात मुहर्रम का जुलूस संपन्न

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

वरिष्ठ पत्रकार उग्रसेन का सड़क हादसे में हुआ निधन पत्रकारों में शोक की लहर

वरिष्ठ पत्रकार उग्रसेन का सड़क हादसे में हुआ निधन पत्रकारों में शोक की लहर

March 5, 2025
भारत-चीन सैन्य-स्तरीय वार्ता 16 घंटे तक चली, तीन क्षेत्रों से सेना की वापसी पर चर्चा

भारत-चीन सैन्य-स्तरीय वार्ता 16 घंटे तक चली, तीन क्षेत्रों से सेना की वापसी पर चर्चा

July 22, 2023

आइएएस अश्विनी कुमार पांडेय के कार्यो की ग्रामीण कर रहे हैं तारीफ

July 22, 2023
अखिलेश ने गुलाम अली से मुलाकात की, कहते हैं कि कला और कलाकारों को राजनीति से नहीं जोड़ा जाना चाहिए

अखिलेश ने गुलाम अली से मुलाकात की, कहते हैं कि कला और कलाकारों को राजनीति से नहीं जोड़ा जाना चाहिए

July 22, 2023
किआरा आडवाणी ने ब्लैक ड्रेस में ग्लैमरस फोटोशूट करवाया, जैसे ही उन्होंने कैमरा देखा एक खूबसूरत अभिव्यक्ति दी … देखें वीडियो

किआरा आडवाणी ने ब्लैक ड्रेस में ग्लैमरस फोटोशूट करवाया, जैसे ही उन्होंने कैमरा देखा एक खूबसूरत अभिव्यक्ति दी … देखें वीडियो

July 22, 2023

EDITOR'S PICK

बंगाल के शहर में 3 दिनों में 200 से अधिक कुत्तों को मृत पाया गया

बंगाल के शहर में 3 दिनों में 200 से अधिक कुत्तों को मृत पाया गया

July 22, 2023
एक प्रकार का अंतिम: लखनऊ जीपीओ के सामने टाइपिस्ट कृष्ण कुमार के जीवन का एक दिन

एक प्रकार का अंतिम: लखनऊ जीपीओ के सामने टाइपिस्ट कृष्ण कुमार के जीवन का एक दिन

July 22, 2023
आज नहीं दिखा चांद पहला रोज़ा 24 मार्च से

आज नहीं दिखा चांद पहला रोज़ा 24 मार्च से

July 22, 2023
भोले की शक्ति भोले की ताकत सावन के महीने में एक नई ऊर्जा प्रदान करती है – डॉ दर्शन लाल अरोड़ा

भोले की शक्ति भोले की ताकत सावन के महीने में एक नई ऊर्जा प्रदान करती है – डॉ दर्शन लाल अरोड़ा

July 22, 2023

About Us

हमारे बारे में - अभिनन्दन मोर्चा
अभिनंदन मोर्चा एक विश्वसनीय और निष्पक्ष समाचार प्लेटफॉर्म है, जो आपको ताज़ा खबरें, विश्लेषण और समसामयिक घटनाओं की सटीक जानकारी प्रदान करता है। हम सत्य, पारदर्शिता और निष्पक्ष पत्रकारिता के सिद्धांतों पर कार्य करते हैं। हमारा उद्देश्य समाज को जागरूक बनाना और निष्पक्ष समाचारों के माध्यम से सशक्त बनाना है।

सत्य की खोज, निष्पक्षता की पहचान!
abhinandanmorcha@gmail.com

Follow us

Categories

  • E-Paper / E-Magazine
  • international
  • अजमेर
  • अन्य
  • अमृतसर:
  • उज्जैन
  • उत्तर प्रदेश
  • कानपुर
  • कोरबा
  • गुजरात
  • गोरखपुर
  • छत्तीसगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • जहानाबाद
  • जौनपुर
  • झारखंड
  • देश
  • धाता
  • नई दिल्ली
  • नयी दिल्ली
  • नोएडा
  • प्रयागराज
  • फतेहपुर
  • बांग्लादेश
  • बांदा
  • बिजनौर
  • बिंदकी
  • मिर्जापुर
  • मुंबई
  • मुंब्रा
  • रामपुर
  • रायबरेली
  • लखनऊ
  • लखीमपुर खीरी
  • लहरपुर
  • वाराणसी
  • विदेश
  • विभागीय
  • विशेष
  • शाहबाद
  • सीतापुर
  • हथगाम
  • हमीरपुर
  • हरदोई
  • हरारे

Our Visitors

497487
Total Visitors
798
Visitors Today

Recent Posts

  • फतेहपुर में कायस्थ महासभा ने डॉ. अनुराग श्रीवास्तव को सौंपी जिलाध्यक्ष की कमान September 22, 2026
  • खागा तहसील के पेशकार पर सपा नेता ने लगाए गंभीर आरोप, डीएम से तबादले की मांग September 22, 2026
  • फतेहपुर में जाम और यातायात व्यवस्था को लेकर व्यापार मंडल ने उठाई आवाज, प्रशासन को सौंपा ज्ञापन September 22, 2026
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Paper / E-Magazine
  • अन्य

©Copyright 2025, All Rights Reserved For Abhinandan Morcha by RA.Tech (7985291626)