फतेहपुर। विश्व हिंदू परिषद/बजरंग दल के तत्वाधान में जिला अधिकारी के नाम ज्ञापन प्रेषित किया गया। जिसमें इन लोगों ने कहा की बजरंग दल जो समाज और राष्ट्र के संस्कृति धार्मिक एवं नैतिक मूल्यों की रक्षा के लिए कार्यरत संगठन है इन लोगों ने मांग किया कि हुसैनगंज नई बाजार स्थित शिव मंदिर से संटा हुआ शौचालय बना हुआ है जिसका निर्माण समाज समाजवादी पार्टी के शासनकाल में हुआ था उस समय स्थानीय लोगों के आपत्तियों के बावजूद भी यह निर्माण कार्य कराया गया। वर्तमान में यह शौचालय मंदिर की मर्यादा स्वच्छता और श्रद्धालुओं को आहत कर रहा है। इन लोगों ने कहा कि वहां के लोगों का कहना है कि शौचालय को हटाया जाए। इसके साथ ही आरोप लगाया कि खजुआ स्थित बावन इमली जो कि लव जिहाद का केंद्र बन रहा है। वहां पर प्रशासन लगाकर लोगों को बिना जांच किये अंदर जाने से रोक लगाई जाये। फतेहपुर के संपूर्ण नगर में अस्थाई रूप से जो अतिक्रमण किया गया है इसके कारण प्रतिदिन कई घटनाएं सामने आती हैं इन लोगों ने निवेदन किया कि इस पर भी ध्यान दिया जाए। ज्ञापन देने वालों में विश्व हिंदू परिषद के प्रांत उपाध्यक्ष वीरेंद्र पांडे, जिला संयोजक बजरंग दल राहुल अग्निहोत्री, मोनू सोनी,अमित कुमार सहित तमाम लोग मौजूद रहे।















