• Home
  • About Us
  • Advertise With Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
Thursday, April 2, 2026
अभिनन्दन मोर्चा
Advertisement
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Paper / E-Magazine
  • अन्य
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Paper / E-Magazine
  • अन्य
No Result
View All Result
अभिनन्दन मोर्चा
No Result
View All Result

मेट्रोमोनियल साइट के जरिए धोखाधड़ी करने वाले अंतर्राज्यीय गैंग का खुलासा

News-Desk by News-Desk
April 1, 2026
in फतेहपुर
0
मेट्रोमोनियल साइट के जरिए धोखाधड़ी करने वाले अंतर्राज्यीय गैंग का खुलासा

READ ALSO

स्कूलों का ताला तोड़कर सामान चुराने वाले गैंग के पांच शातिर गिरफ्तार

हार्वेस्टर की चिंगारी से लगी आग, 3 बीघा गेहूं की फसल खाक

– पकड़े गए जालसाजों में तीन पुरूष व तीन महिलाएं शामिल
– मास्टरमाइंड अमित की तलाश में की जा रही छापेमारी: एसपी
फतेहपुर। जिले की साइबर क्राइम पुलिस ने एसपी अभिमन्यु मांगलिक के दिशा-निर्देशन में मेट्रोमोनियल साइट के नाम पर शादी कराने का झांसा देकर काल सेंटर के जरिए आम जनमानस से वित्तीय धोखाधड़ी में शामिल अंतर्राज्यीय गिरोह के छह अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से बड़ी संख्या में मोबाइल फोन, सिम व कम्प्यूटर आदि बरामद किया है। एसपी ने पुलिस टीम को पंद्रह हजार रूपए के नगद पुरस्कार से पुरस्कृत करते हुए उत्साहवर्धन किया है। बुधवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए दस दिन पूर्व जिले की कमान संभालने वाले युवा पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि प्रतिबिंब पोर्टल पर प्रदर्शित संदिग्ध मोबाइल नंबरों की साइबर क्राइम पुलिस द्वारा 31 मार्च को जांच/सत्यापन के क्रम में एकत्रित अभिलेखीय/इलेक्ट्रिानिक सबूतों के आधार पर राधानगर थाने के अंतर्गत देवीगंज मुहल्ले में किराये के मकान में मेट्रोमोनियल साइट के नाम पर शादी कराने का झासा देकर काल सेंटर के जरिए आम जनमानस से वित्तीय धोखाधड़ी करने वाले काल सेंटर का भंडाफोड़ कर साइबर क्राइम पुलिस थाने पर विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत करके आधा दर्जन लोगों को गिरफ्ताार कर लिया गया। इनमें आदित्य यदु पुत्र धर्मेन्द्र यदु निवासी ग्राम पसीद पोस्ट बिटकुली थाना करही बाजार जनपद बदोदा बाजार छत्तीसगढ़ हाल पता टीचर्स कालोनी हरिहरगंज थाना कोतवाली, अनिल कुमार पुत्र बाला प्रसाद निवासी नहेड़ी पोस्ट लश्करपुर थाना कोरावल जनपद राजगढ़ मध्य प्रदेश हाल पता उपरोक्त, दिनेश कुमार बंजारे पुत्र कौशल प्रसाद बंजारे निवासी ग्राम डोंगरी डीह पोस्ट अमलेडी थाना मॉल खरौंदा छत्तीसगढ़, हाल पता मकान नं0 108/52 ए आरके नगर थाना सीसामऊ कानपुर नगर व नीलम पुत्री हीरालाल निवासी ग्राम हरियापुर थाना ललौली, तनु शर्मा पुत्री अरविन्द कुमार निवासी बहुआ पुलिया थाना राधानगर, श्रेया मिश्रा पुत्री राजेश कुमार शर्मा निवासी ग्राम कांधी थाना मलवां शामिल हैं। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पकड़े गए अभियुक्तों ने बताया कि उन लोगों द्वारा यहां पर यूनिक रिश्ते काम वेबसाइट के माध्यम से शादी के इच्छुक महिला व पुरूषों के मोबाइल नंबर प्राप्त किए जाते थे। उन नंबरों पर काल करके उन्हें अलग-अलग पैकेज के आफर दिए जाते थे और क्यूआर कोड के माध्यम से बैंक खातों में पैसे लिए जाते थे। इन लोगों ने बताया कि उनके पास 2999 रूपए से लेकर 29999 तक की पांच श्रेणियों के आफर थे। इसके बाद इच्छुक व्यक्तियांे को वाट्सएप के जरिए लड़के/लड़कियों के फोटो भेजे जाते थे। फोटो पसंद आने पर एक मोबाइल नंबर उपलब्ध कराया जाता था, जिस पर वह बात करते थे। पकड़े गए जालसाजों ने बताया कि यह काल सेंटर यहां पर पिछले 18 माह से चलाया जा रहा है। आगरा निवासी अमित कुमार के सहयोग से फर्म का पंजीकरण कराया गया और कंपनी संचालन हेतु आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराई गई। अक्टूबर 2024 से नियमानुसार कर्मचारियों की नियुक्ति कर बड़े स्तर पर संचालित करना शुरू किया। हम लोगों का मुख्य उद्देश्य शादी के इच्छुक व्यक्तियों को ठगना था। अमित कुमार हमें लड़कियों के फर्जी फोटो व मोबाइल नंबर उपलब्ध कराता था। इस काम के लिए सिम कार्ड कानपुर की नंदनी नाम की महिला जो एयरटेल कंपनी कानपुर में कर्मचारी है, उसके माध्यम से उपलब्ध कराए जाते थे। शादी के इच्छुक व्यक्तियों को फर्जी फोटो और नंबर देते थे उसके बदले प्राप्त धनराशि से कर्मचारियों का वेतन देने के बाद शेष रकम अमित, अनिल और सभी लोग आपस में बांट लेते थे। इस तरह हम लोग जनता के साथ साइबर वित्तीय ठगी करते थे। कंपनी के नाम से विभिन्न बैंकों में लगभग छह खाते संचालित हैं। यह भी बताया कि हम लोग एक-दो बार फर्जी लड़कियों से बात कराकर विश्वास जीतते थे और पैसा प्राप्त होने के बाद संबंधित व्यक्तियों से संपर्क बंद कर देते थे। इस अवैध कारोबार में हम लोगों को अच्छी कमाई होती थी। छह माह पहले तनु शर्मा के नाम से बैंक खाता खुलवाकर उसे लेन-देन के संचालन का काम सौंपा गया था। हमारा सहयोगी दिनेश बंजारा भी कानपुर के थाना सीसामऊ अंतर्गत हीरागंज मुहल्ले में शुभ मंगल जोड़ी के नाम से ऐसी ही एक फर्म चलाता है। पकड़ी गई नीलम और श्रेया टीम लीडर की भूमिका में काम करती थीं। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गैंग का मास्टरमाइंड अमित है। जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें प्रयास कर रही हैं जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उन्होने बताया कि एनआरपी पोर्टल पर 17 शिकायतें प्राप्त हुई हैं, जो छत्तीसगढ़, हिमांचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, हरियाणा, दिल्ली, बिहार, गुजरात की हैं। गिरफ्तार करने वाली टीम की अगुवई सीओ अपराध प्रगति यादव ने की थी। जबकि टीम में साइबर क्राइम थाने के प्रभारी निरीक्षक मो0 कमर खान, उपनिरीक्षक रणधीर सिंह, मुख्य आरक्षी सुमेश कुमार, आरक्षी अभिषेक कुमार, अरूण कुमार, शुभेन्दु रंजन व महिला आरक्षी सुगंध शामिल हैं।

Tags: #CrimeNews#CyberCrime#FraudCase#InterStateGang#MarriageFraud#MatrimonialScam#PoliceAction

Related Posts

स्कूलों का ताला तोड़कर सामान चुराने वाले गैंग के पांच शातिर गिरफ्तार
फतेहपुर

स्कूलों का ताला तोड़कर सामान चुराने वाले गैंग के पांच शातिर गिरफ्तार

April 1, 2026
हार्वेस्टर की चिंगारी से लगी आग, 3 बीघा गेहूं की फसल खाक
फतेहपुर

हार्वेस्टर की चिंगारी से लगी आग, 3 बीघा गेहूं की फसल खाक

April 1, 2026
यूपीपीसीएस में नवी रैंनक हासिल कर शुभम ने जनपद का नाम किया रौश न
फतेहपुर

यूपीपीसीएस में नवी रैंनक हासिल कर शुभम ने जनपद का नाम किया रौश न

March 31, 2026
यूपीपीसीएस में लेखपाल बन गए कमर्शियल टैक्स आफिसर
फतेहपुर

यूपीपीसीएस में लेखपाल बन गए कमर्शियल टैक्स आफिसर

March 31, 2026
व्यापार मण्डल का होली व ईद मिलन समारोह सम्पन्न
फतेहपुर

व्यापार मण्डल का होली व ईद मिलन समारोह सम्पन्न

March 31, 2026
डीबीए चुनाव: पहले दिन अध्यक्ष व महामंत्री पद के तीन-तीन उम्मीदवारों सहित विभिन्न पदों के पर्चे दाखिल
फतेहपुर

डीबीए चुनाव: पहले दिन अध्यक्ष व महामंत्री पद के तीन-तीन उम्मीदवारों सहित विभिन्न पदों के पर्चे दाखिल

March 31, 2026

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

POPULAR NEWS

वरिष्ठ पत्रकार उग्रसेन का सड़क हादसे में हुआ निधन पत्रकारों में शोक की लहर

वरिष्ठ पत्रकार उग्रसेन का सड़क हादसे में हुआ निधन पत्रकारों में शोक की लहर

March 5, 2025
भारत-चीन सैन्य-स्तरीय वार्ता 16 घंटे तक चली, तीन क्षेत्रों से सेना की वापसी पर चर्चा

भारत-चीन सैन्य-स्तरीय वार्ता 16 घंटे तक चली, तीन क्षेत्रों से सेना की वापसी पर चर्चा

July 22, 2023

आइएएस अश्विनी कुमार पांडेय के कार्यो की ग्रामीण कर रहे हैं तारीफ

July 22, 2023
सफलता की गाथा

सफलता की गाथा

February 25, 2025
अखिलेश ने गुलाम अली से मुलाकात की, कहते हैं कि कला और कलाकारों को राजनीति से नहीं जोड़ा जाना चाहिए

अखिलेश ने गुलाम अली से मुलाकात की, कहते हैं कि कला और कलाकारों को राजनीति से नहीं जोड़ा जाना चाहिए

July 22, 2023

EDITOR'S PICK

प्रयत्न तो करना चाहिए पर प्रयत्न के दौरान चिंतित होना छोड़ना पड़ेगा- डा दिनेश शर्मा

प्रयत्न तो करना चाहिए पर प्रयत्न के दौरान चिंतित होना छोड़ना पड़ेगा- डा दिनेश शर्मा

July 22, 2023
कांवड़ सेवा शिविर के मुख्य अतिथि के रुप मे पहुचे ऊर्जा राज्यमंत्री सोमेंद्र तोमर                              

कांवड़ सेवा शिविर के मुख्य अतिथि के रुप मे पहुचे ऊर्जा राज्यमंत्री सोमेंद्र तोमर                            

July 22, 2023
डेनिएल्स बन रहीं हैं, ट्रंप के लिए समस्या

डेनिएल्स बन रहीं हैं, ट्रंप के लिए समस्या

July 22, 2023
बंगाल के शहर में 3 दिनों में 200 से अधिक कुत्तों को मृत पाया गया

बंगाल के शहर में 3 दिनों में 200 से अधिक कुत्तों को मृत पाया गया

July 22, 2023

About Us

हमारे बारे में - अभिनन्दन मोर्चा
अभिनंदन मोर्चा एक विश्वसनीय और निष्पक्ष समाचार प्लेटफॉर्म है, जो आपको ताज़ा खबरें, विश्लेषण और समसामयिक घटनाओं की सटीक जानकारी प्रदान करता है। हम सत्य, पारदर्शिता और निष्पक्ष पत्रकारिता के सिद्धांतों पर कार्य करते हैं। हमारा उद्देश्य समाज को जागरूक बनाना और निष्पक्ष समाचारों के माध्यम से सशक्त बनाना है।

सत्य की खोज, निष्पक्षता की पहचान!
abhinandanmorcha@gmail.com

Follow us

Categories

  • E-Paper / E-Magazine
  • अजमेर
  • अन्य
  • अमृतसर:
  • उज्जैन
  • उत्तर प्रदेश
  • कानपुर
  • कोरबा
  • गुजरात
  • गोरखपुर
  • जहानाबाद
  • झारखंड
  • देश
  • धाता
  • नयी दिल्ली
  • नोएडा
  • प्रयागराज
  • फतेहपुर
  • बांदा
  • बिंदकी
  • मिर्जापुर
  • मुंब्रा
  • रामपुर
  • रायबरेली
  • लखनऊ
  • लखीमपुर खीरी
  • वाराणसी
  • विदेश
  • विभागीय
  • विशेष
  • सीतापुर
  • हमीरपुर
  • हरदोई

Our Visitors

241700
Total Visitors
112
Visitors Today

Recent Posts

  • मेट्रोमोनियल साइट के जरिए धोखाधड़ी करने वाले अंतर्राज्यीय गैंग का खुलासा April 1, 2026
  • स्कूलों का ताला तोड़कर सामान चुराने वाले गैंग के पांच शातिर गिरफ्तार April 1, 2026
  • मानकों के चल रही दाल मिल में भीषण आग, लाखों का माल जलकर खाक April 1, 2026
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Paper / E-Magazine
  • अन्य

©Copyright 2025, All Rights Reserved For Abhinandan Morcha by RA.Tech (7985291626)

No Result
View All Result
  • Home
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • विशेष
  • विभागीय
  • E-Paper / E-Magazine
  • अन्य

©Copyright 2025, All Rights Reserved For Abhinandan Morcha by RA.Tech (7985291626)