फतेहपुर। जिला कांग्रेस के उपाध्यक्ष सुधाकर अवस्थी ने कहा कि अयोध्या के राम लला मंदिर में चढ़ावा चोरी का मामला अमानत में खयनात काआपराधिक मामला है राम लला के चढ़ावे की चोरी हिन्दुओं के करोड़ों राम भक्तों की आस्था से जुडा मामला है । जिसकी जाँच हेतु ट्रस्ट या सरकार को एफ. आई. आर कराना चाहिए जबकि ट्रस्ट व सरकार की मिली भगत से एफ. आई. आर न कराकर सेवानिवृत न्यायधीशों से चोरी अपराध की जाँच कराई जा रही है जो अपराध सिद्धांतो व नियमों के विरुद्ध है। न्यायधीश आपराधिक मामलों के जाँच के लिये विशेषग्य व कुशल नहीं होते हैं । ऎसे में उनकी जाँच टीम बनाकर ट्रस्ट द्वारा जाँच कराना भगवान राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के अपराध पर लीपापोती करना है। पुलिस या सी बी आई से चढ़ावा चोरी की जाँच करानी चाहिए चूंकि ट्रस्ट के अध्यक्ष के उत्तराधिकारी महंत कमल नयन दास जी ने निष्पक्ष व पारदर्शी जाँच पर आशंका जताई है।















