अब्दुल रहमान सिराज
लहरपुर सीतापुर : भीषण गर्मी को देखते हुए शुक्रवार को जुमा नमाज के बाद मरकज मस्जिद के बाहर शरबत वितरण कैंप लगाया गया। इस दौरान नमाजियों एवं राहगीरों को ठंडा शरबत पिलाकर गर्मी से राहत प्रदान की गई । लोगों ने बढ़-चढ़कर इस सेवा कार्य में भाग लिया और मानव सेवा का संदेश दिया । इस अवसर पर प्रमुख रूप से हाफिज जाकिर साहब (इमाम मरकज मस्जिद), हाजी मोहम्मद नबी, मोहम्मद सलमान, चांद बाबू विराट, मोहम्मद आदिल हाफिज, अब्दुल अजीम, खान हाफिज नजफ नूरी, अब्दुल मोइद मोहम्मद हम्ज़ा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे सामाजिक एवं जनसेवा के कार्य समाज में आपसी भाईचारे और सहयोग की भावना को मजबूत करते हैं।















