अब्दुल रहमान सिराज
लहरपुर/सीतापुर। नगर के शहर बाज़ार स्थित मदरसा अरबिया काशीफुल उलूम मरकज मस्जिद की कमेटी की ओर से भीषण गर्मी को देखते हुए राहगीरों के लिए शरबत-ए-रूह अफ़ज़ा का विशेष इंतज़ाम किया गया। यह सेवा कार्यक्रम सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक लगातार चलता रहा, जिसमें आने-जाने वाले राहगीरों को ठंडा शरबत पिलाकर राहत पहुंचाई गई।
मरकज मस्जिद कमेटी की इस नेक पहल की स्थानीय लोगों ने सराहना की। कमेटी के सदस्यों ने कहा कि गर्मी के मौसम में जरूरतमंदों और राहगीरों की सेवा करना इंसानियत का पैगाम है। इस मौके पर मदरसा अरबिया काशीफुल उलूम के प्रधानाचार्य हाफिज जाकिर साहब, हाजी नबी अहमद उर्फ हाजी मिनार, मौलाना मोहम्मद असद कासमी, हाफिज नोमान साहब, हाजी फहीम साहब, मौलाना मोहम्मद सिराज खान सहित अन्य लोग मौजूद रहे।















