अब्दुल रहमान सिराज
लहरपुर (सीतापुर)। अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर गणेशपुर स्थित आईकॉन हॉस्पिटल एंड ट्रामा सेंटर में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के लगभग एक सैकड़ा श्रमिकों को शॉल और मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान सामाजिक कार्यकर्ता मोहम्मद हसीन अंसारी ने श्रमिकों के योगदान को सराहते हुए कहा कि श्रमिक ही देश की रीढ़ हैं, जिनकी मेहनत और समर्पण से राष्ट्र निरंतर प्रगति की राह पर अग्रसर है। उन्होंने श्रमिकों के अधिकारों और सम्मान को बनाए रखने की आवश्यकता पर भी जोर दिया। इस अवसर पर आईकॉन हॉस्पिटल एंड ट्रामा सेंटर की ओर से सभी श्रमिकों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। कार्यक्रम में मुख्य रूप से डॉ. मोहम्मद इलियास, डॉ. फौजिया, नर्सिंग स्टाफ एवं अस्पताल के अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।















