संवाददाता: अब्दुल रहमान सिराज
लहरपुर, सीतापुर: अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल के जन्मदिवस 9 जून को संगठन द्वारा सेवा संकल्प दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर नगर के विभिन्न स्थानों पर जनसेवा के उद्देश्य से शरबत प्याऊ कैंप आयोजित किए गए, जहां राहगीरों को शीतल शरबत वितरित किया गया। कार्यक्रम के तहत डीटी पैलेस, शहर बाजार, नेशनल टेंट हाउस, गुरखेत बाजार तथा मज़ाशाह चौराहे पर प्रातः 11 बजे शरबत वितरण शिविरों का शुभारंभ किया गया। कैंप का उद्घाटन कोतवाली प्रभारी अरविंद सिंह, जिलाध्यक्ष भगवती गुप्ता, नगर अध्यक्ष रियाज अहमद बब्लू, सीतापुर नगर अध्यक्ष बृजेश रस्तोगी एवं महामंत्री हरीश रस्तोगी गोलू ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने राहगीरों को शरबत वितरित कर सेवा और मानवता का संदेश दिया। वक्ताओं ने कहा कि संगठन व्यापारियों के हितों के साथ-साथ सामाजिक सरोकारों एवं जनसेवा के कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभाता रहा है। सेवा संकल्प दिवस के माध्यम से समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने का संकल्प दोहराया गया।कार्यक्रम में उपाध्यक्ष मोहम्मद हाशिम अंसारी, जावेद अंसारी, निहाल कुरैशी, शियाराम जायसवाल, हरीश जायसवाल, अबरार हुसैन, मोहम्मद ताहिर, नूरुल हसन, मोनिस अंसारी, अली नवाज, शमशुल हसन, उस्मान खान, मोहम्मद सलीम, रजीउद्दीन रज्जू, रफीउद्दीन मंसूरी, सगीर अहमद, रियाज अहमद, सुमीर अहमद एवं मोहम्मद अमन सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और नगरवासियों ने सहभागिता कर कार्यक्रम को सफल बनाया।















