अब्दुल रहमान सिराज
लहरपुर, सीतापुर: भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान को देखते हुए शुक्रवार को जुमा की नमाज के बाद नगर की मरकज मस्जिद के बाहर शरबत वितरण कैंप का आयोजन किया गया। इस दौरान नमाजियों के साथ-साथ राहगीरों को भी ठंडा शरबत पिलाकर गर्मी से राहत प्रदान की गई। कैंप में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया और मानव सेवा की भावना के साथ शरबत वितरण किया। उपस्थित लोगों ने कहा कि इस प्रकार के सेवा कार्य समाज में आपसी भाईचारे, प्रेम और सहयोग की भावना को मजबूत करते हैं। इस अवसर पर मरकज मस्जिद के इमाम हाफिज जाकिर साहब, हाजी मोहम्मद नबी, मोहम्मद सलमान, चांद बाबू विराट, मोहम्मद आदिल हाफिज, अब्दुल अजीम, हाफिज नजफ नूरी, अब्दुल मोइद सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे। स्थानीय नागरिकों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि गर्मी के मौसम में ऐसे जनसेवा कार्य लोगों को राहत पहुंचाने के साथ-साथ सामाजिक सौहार्द को भी बढ़ावा देते हैं।















